न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत से हार के बाद पाक पीएम शहबाज़ शरीफ ने बढ़ाया बातचीत का हाथ, कहा – शांति के लिए तैयार हैं

भारत के साथ हालिया सैन्य टकराव में करारी हार के कुछ ही दिन बाद, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने अब शांति की बात करते हुए भारत को बातचीत का प्रस्ताव दिया है। शरीफ ने यह टिप्पणी पंजाब प्रांत के कामरा एयरबेस पर की, जहां उन्होंने उस सैन्य टुकड़ी से मुलाकात की, जो हाल ही में भारत के साथ हुई झड़प में शामिल थी

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 16 May 2025 10:23:21

भारत से हार के बाद पाक पीएम शहबाज़ शरीफ ने बढ़ाया बातचीत का हाथ, कहा – शांति के लिए तैयार हैं

नई दिल्ली। भारत के साथ हालिया सैन्य टकराव में करारी हार के कुछ ही दिन बाद, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने अब शांति की बात करते हुए भारत को बातचीत का प्रस्ताव दिया है। शरीफ ने यह टिप्पणी पंजाब प्रांत के कामरा एयरबेस पर की, जहां उन्होंने उस सैन्य टुकड़ी से मुलाकात की, जो हाल ही में भारत के साथ हुई झड़प में शामिल थी।

प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा, “हम भारत से शांति के लिए बातचीत को तैयार हैं।” हालांकि, उन्होंने बातचीत की शर्तों में कश्मीर मुद्दे को भी शामिल किया, जिससे एक बार फिर पाकिस्तान की पुरानी रट सामने आई।

भारत की ओर से इस पर स्पष्ट रुख पहले ही रखा जा चुका है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य हिस्से हैं, और इस पर कोई चर्चा नहीं हो सकती।

कामरा एयरबेस दौरे के दौरान शरीफ के साथ उपप्रधानमंत्री इशाक डार, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्दू भी मौजूद थे। यह पिछले कुछ दिनों में किसी सैन्य ठिकाने पर शरीफ का दूसरा दौरा था। इससे पहले उन्होंने बुधवार को सियालकोट स्थित पसरूर छावनी में भी सैनिकों से मुलाकात की थी।

'ऑपरेशन सिंदूर' ने बदला था भारत का रुख

गौरतलब है कि भारत ने 6 और 7 मई की रात "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत पाकिस्तान पर सटीक जवाबी हमला किया था। यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या का बदला लेने के लिए की गई थी। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए 100 से अधिक आतंकवादियों को ढेर कर दिया था।

इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारत के सैन्य अड्डों पर जवाबी हमलों की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना की ज़बरदस्त जवाबी कार्रवाई में उसे करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। भारत ने पाकिस्तान के कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों जैसे रफीकी, मुरिद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनीयां पर हमला किया।

क्या बातचीत की यह पेशकश हार की स्वीकारोक्ति है?

विश्लेषकों का मानना है कि पाकिस्तान की यह शांति की पेशकश उसकी रणनीतिक विफलता और अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते की गई है। भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि बातचीत केवल आतंकवाद पर होगी, न कि किसी क्षेत्रीय मुद्दे पर।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी