न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Keyboard की F और J पर बनी छोटी लाइनें आखिर हैं क्या, क्यों बनी होती हैं? जानिए ये जरूरी जानकारी जो आपके काम आएगी

क्या आपने कभी कीबोर्ड की F और J की पर बनी छोटी उभरी हुई लाइनों पर ध्यान दिया है? जानिए इन बम्प्स का असली कारण, कैसे ये टाइपिंग में मदद करते हैं और आपकी स्पीड व एक्युरेसी को बढ़ाते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 16 May 2025 3:04:03

 Keyboard की F और J पर बनी छोटी लाइनें आखिर हैं क्या, क्यों बनी होती हैं? जानिए ये जरूरी जानकारी जो आपके काम आएगी

अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते हैं, तो एक बार अपने कीबोर्ड पर नजर डालिए। आपको ‘F’ और ‘J’ कीज़ पर हल्की उभरी हुई छोटी लाइनें या बम्प्स दिखाई देंगे। क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि ये क्यों होती हैं?

कई लोग इन्हें सिर्फ कीबोर्ड के डिज़ाइन का हिस्सा समझते हैं, लेकिन इनका एक महत्वपूर्ण उद्देश्य होता है। ये छोटे बम्प्स असल में एक खास तकनीकी ट्रिक हैं, जो टाइपिंग को आसान और तेज बनाने में मदद करती हैं।

जब कोई टाइपिस्ट बिना कीबोर्ड देखे टाइप करता है, तो उसे अपनी उंगलियों की सही स्थिति का अंदाजा केवल स्पर्श से लगाना होता है। इसीलिए कीबोर्ड के ‘F’ और ‘J’ कीज़ पर ये मार्किंग्स होती हैं।

ये दो छोटी लाइनें बहुत काम की हैं

ये बम्प्स यूजर को बताती हैं कि उनकी इंडेक्स फिंगर्स (पहली उंगलियां) कहां रखनी हैं। जब ये उंगलियां सही जगह पर होती हैं, तो बाकी उंगलियां अपने आप सही पोजीशन पर सेट हो जाती हैं।

इसे ‘होम रो पोजीशन’ कहा जाता है, जहां से टाइपिंग शुरू होती है—बाएं हाथ के लिए A, S, D, F और दाएं हाथ के लिए J, K, L, और ; (सेमि-कोलन)।

बार-बार नीचे देखने की जरूरत नहीं पड़ती

इस फीचर का फायदा ये है कि टाइपिंग करते वक्त बार-बार नीचे देखने की जरूरत नहीं होती, जिससे टाइपिंग की गति बढ़ती है और गलतियों की संभावना घटती है।

तो अगली बार जब आप कीबोर्ड इस्तेमाल करें, तो इन छोटी लाइनों को नजरअंदाज न करें। ये सिर्फ डिजाइन नहीं, बल्कि एक सूझ-बूझ से किया गया इनोवेशन है, जो हर बार आपको सही जगह से टाइपिंग शुरू करने में मदद करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक

SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा

बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी

केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां

मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी

SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा

SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे

मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे

सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने

श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला

लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग

योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा

डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला