न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी 22 मई को बीकानेर दौरे पर, अमृत भारत योजना के रेलवे स्टेशनों का करेंगे लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को बीकानेर दौरे पर रहेंगे, जहां वे देशनोक से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित देशभर के रेलवे स्टेशनों का डिजिटल उद्घाटन करेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 16 May 2025 1:57:37

PM मोदी 22 मई को बीकानेर दौरे पर, अमृत भारत योजना के रेलवे स्टेशनों का करेंगे लोकार्पण

बीकानेर। देशभर में आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को राजस्थान के बीकानेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस अवसर पर वे देशनोक में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के तहत अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत तैयार किए गए आधुनिक रेलवे स्टेशनों का डिजिटल लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी इस दौरान जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

मुख्यमंत्री और रेल मंत्री रहेंगे साथ

प्रधानमंत्री के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 17 मई को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल समेत केंद्र और राज्य सरकार के अन्य मंत्री बीकानेर पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार शाम प्रशासनिक अधिकारियों ने देशनोक पहुंचकर हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

बीकानेर मंडल के रेलवे स्टेशन होंगे शामिल

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बीकानेर मंडल में डबवाली और गोगामेड़ी जैसे स्टेशनों को हाईटेक रूप में तैयार किया गया है। वहीं, बीकानेर का लालगढ़ रेलवे स्टेशन और जोधपुर मंडल का देशनोक स्टेशन भी आधुनिक सुविधाओं के साथ लगभग तैयार हैं। इस योजना के अंतर्गत बीकानेर मंडल के कुल 22 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, जिससे यात्री सुविधाओं में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा।

प्रधानमंत्री का यह दौरा न केवल क्षेत्रीय विकास को गति देगा, बल्कि रेलवे अधोसंरचना के आधुनिकीकरण की दिशा में एक अहम कदम भी साबित होगा। साथ ही, यह यात्रा बीकानेर को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने की दिशा में भी मील का पत्थर मानी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ