न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भुज एयरबेस से बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह – पाकिस्तान फिर से खड़ा कर रहा है आतंकी ढांचा, IMF पर उठाए सवाल

भुज में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों को फिर से सक्रिय करने का आरोप लगाया। उन्होंने IMF द्वारा पाकिस्तान को दी गई आर्थिक सहायता पर भी आपत्ति जताई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 16 May 2025 1:57:35

भुज एयरबेस से बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह – पाकिस्तान फिर से खड़ा कर रहा है आतंकी ढांचा, IMF पर उठाए सवाल

भुज। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को भुज एयरबेस पर संबोधन के दौरान आरोप लगाया कि पाकिस्तान सरकार लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के ध्वस्त ढांचे को दोबारा खड़ा करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि मुरिदके और बहावलपुर में इन संगठनों के आतंकी ढांचों के पुनर्निर्माण के लिए पाकिस्तान ने आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

उन्होंने आईएमएफ द्वारा पाकिस्तान को बेल आउट पैकेज देने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि एक वैश्विक संस्था द्वारा पाकिस्तान को 1 बिलियन की सहायता देना एक गलत फैसला है। पाकिस्तान को जो मदद दी गई है उसका ज्यादातर हिस्सा वह आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने और आतंकी ढांचों को बढ़ाने में ही लगाएगा।

गुजरात की धरती से बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, “मेरा मानना है कि पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से मिली मदद का ज्यादातर हिस्सा देश में आतंकी ढांचे को बढ़ाने में करेगा। भारत चाहता है कि आईएमएफ पाकिस्तान को पैसा देने के फैसले के बारे में एक बार फिर से विचार करे।”

सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए सफल अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि पाकिस्तान जिन आतंकियों के अड्डों को भारत ने नष्ट किया था, उन्हें अब दोबारा बसाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह कहना गलत नहीं होगा कि लोगों को जितना समय नाश्ता करने में लगता है उतने समय में आप लोगों ने दुश्मनों को निपटा दिया। आपने दुश्मनों की धरती पर जाकर मिसाइलें गिराईं। इसकी गूंज केवल भारत की सीमाओं तक ही सीमित नहीं रही बल्कि पूरी दुनिया ने इसे सुना है। यह गूंज सिर्फ मिसाइलों की नहीं थी बल्कि आपकी वीरता और भारतीय जवानों की बहादुरी की भी थी।"

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा पाकिस्तान को दिए गए ताज़ा बेलआउट पैकेज पर सवाल खड़े करते हुए कहा, “आईएमएफ से पाकिस्तान को मिलने वाले एक अरब डॉलर का बड़ा हिस्सा निश्चित रूप से आतंकी ढांचे को फिर से खड़ा करने में खर्च किया जाएगा। क्या इसे IMF द्वारा परोक्ष रूप से आतंकियों को आर्थिक सहायता देना नहीं माना जाना चाहिए?”

9 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, IMF ने पाकिस्तान को अपने विस्तारित कोष सुविधा (EFF) कार्यक्रम के तहत एक अरब डॉलर की किस्त जारी कर दी थी, जिस पर भारत ने आपत्ति जताई थी।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि पाकिस्तान सरकार वहां के आम नागरिकों से एकत्र किए गए करों का उपयोग संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी मसूद अजहर पर 14 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बना रही है, जो सीधे तौर पर आतंक को बढ़ावा देने जैसा है।

यह बयान उस वक्त आया जब पाकिस्तान के मंत्री राणा तनवीर हुसैन ने मुरिदके का दौरा किया और कहा कि सरकार वहां की पुनर्निर्माण प्रक्रिया खुद के खर्च पर करेगी।

गौरतलब है कि मुरिदके लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय है, जबकि बहावलपुर जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ है। इन्हीं संगठनों ने पहलगाम हमले को अंजाम दिया था, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्री का यह सैन्य ठिकानों पर दूसरा दोरा है। इससे पहले कल वह जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने सुरक्षा स्थितियों का जायजा लिया था। यहां से उन्होंने पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाते हुए वैश्विक संस्थाओं से कहा था कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर वैश्विक संस्थाओं की निगरानी होनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती