न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नल सोफिया कुरैशी के अपमान पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, बीजेपी को लेकर कही यह बात

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान और उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का भाजपा पर तंज भरा बयान।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 16 May 2025 10:47:11

 कर्नल सोफिया कुरैशी के अपमान पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद,  बीजेपी को लेकर कही यह बात

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिया गया विवादित बयान जोर-शोर से चर्चा में है। विजय शाह ने कर्नल सोफिया को आतंकवादियों की बहन बताया था, जिससे राजनीतिक विवाद गहराया। इस मामले पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भाजपा पर तंज कसा और कहा कि जो मन में था, वह अब सबके सामने आ गया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि भाजपा यह रवैया पहले से अपनाती आ रही है।

स्वामी ने भाजपा की नीतियों पर कटाक्ष करते हुए कहा, “जिस पार्टी के प्रवक्ता मुसलमान होते हैं, और वह चुन-चुनकर मुसलमान प्रवक्ताओं को रखती है, फिर भी मुसलमानों के प्रति ऐसी नकारात्मक सोच क्यों?” उनका कहना था कि पार्टी का असली चेहरा छुपा होता है, जो अब खुलकर सामने आ गया है। उन्होंने आगे कहा कि जब हमारी सेना ने किसी अधिकारी को पद और दायित्व दिया है, तो उसके पीछे सोच-विचार ज़रूर होता है, ऐसे में उसके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना अनुचित है। स्वामी ने भाजपा की राजनीति को प्रशंसा और निंदा दोनों करने वाली राजनीति करार दिया।

सीजफायर पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की राय

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सीजफायर समझौते पर स्वामी ने कहा कि पाकिस्तान के कुछ प्रांतों में अलग-अलग सेनाएं गठित हो चुकी थीं, जो पाक सेना के विरुद्ध थीं। ऐसे दुर्लभ मौके बार-बार नहीं मिलते। उन्होंने कहा कि पूरा देश चाहता था कि पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, लेकिन यह सुनहरा मौका गंवा दिया गया।

भारत-पाकिस्तान तनाव और ऑपरेशन सिंदूर

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को जवाब दिया था। हालांकि इसके बाद पाकिस्तान ने कई शहरों में हमले की कोशिशें कीं, जिनमें अधिकांश नाकाम रहीं। इससे दोनों देशों के बीच तनाव और भी बढ़ गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं