न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक बार फिर प्रदूषण की चादर में लिपटी नजर आई राजधानी दिल्ली, बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुआ AQI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शुक्रवार सुबह फिर एक बार प्रदूषण की चादर में लिपटी नजर आई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, सुबह 7 बजे दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 301 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 16 May 2025 2:06:24

एक बार फिर प्रदूषण की चादर में लिपटी नजर आई राजधानी दिल्ली, बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुआ AQI

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शुक्रवार सुबह फिर एक बार प्रदूषण की चादर में लिपटी नजर आई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, सुबह 7 बजे दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 301 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। राजधानी के अधिकांश निगरानी केंद्रों पर भी AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में ही दर्ज हुआ। आनंद विहार में AQI 352, अशोक विहार में 322 और अया नगर में 333 रहा।

बोर्ड के मानकों के अनुसार, AQI शून्य से 50 तक 'अच्छा', 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'बहुत खराब' और 401 से 500 तक 'गंभीर' माना जाता है।

गुरुवार रात राजधानी में आए तेज धूल भरे तूफान ने प्रदूषण में भारी इजाफा कर दिया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि राजस्थान की ओर से आए इन धूल भरे झोंकों की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जिससे दृश्यता घटकर 1,200 मीटर तक पहुंच गई। यह हवा रात 10 बजे से 11:30 बजे के बीच पालम और आसपास के इलाकों में चली, जिसने पूरे क्षेत्र में धूल फैला दी।

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में बने एक बड़े उत्तर-दक्षिण वायुदाब अंतर के चलते ये सतही हवाएं उठीं, जो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के बड़े हिस्सों को प्रभावित करती रहीं। इस बदलाव के कारण राजधानी में मई महीने में वायु गुणवत्ता में असामान्य गिरावट देखी गई।

राजनीतिक मोर्चे पर भी इस मुद्दे को लेकर टकराव शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि "साफ हवा" देने के चुनावी वादे महज तीन महीने में दम तोड़ते नजर आ रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। शुक्रवार और शनिवार को बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 44 प्रतिशत रही।

गर्मी में AQI क्यों बढ़ रहा है?

विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों में हवा सूखी होती है और धूल आसानी से वातावरण में फैल जाती है। जब हवा की गति तेज होती है, तो सतह की धूल ऊपर उठती है और वायुमंडल में महीन कणों के रूप में मिल जाती है। यही कारण है कि बिना पराली जलाए भी गर्मियों में AQI तेजी से बिगड़ता है, खासकर जब हवा राजस्थान या अन्य रेगिस्तानी इलाकों से आती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी