न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने पर विराट कोहली को कोई पछतावा नहीं: रवि शास्त्री

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री, जो कोहली के बेहद करीबी माने जाते हैं, ने इस फैसले को पूरी तरह सोच-समझ कर लिया गया कदम बताया। उन्होंने कहा कि कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को सब कुछ दिया और अब वे एकदिवसीय क्रिकेट में अपना पूरा योगदान देने को तैयार हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 16 May 2025 10:16:45

टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने पर विराट कोहली को कोई पछतावा नहीं: रवि शास्त्री

भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया। 36 वर्षीय कोहली लंबे समय से इस प्रारूप के बड़े समर्थक रहे हैं और उन्होंने कई बार यह कहा था कि टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाना उनका सपना है। हालांकि, कोहली 123 टेस्ट मैचों में 9270 रन बनाकर इस लक्ष्य से 730 रन दूर रह गए।

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री, जो कोहली के बेहद करीबी माने जाते हैं, ने इस फैसले को पूरी तरह "सोच-समझ कर लिया गया कदम" बताया। उन्होंने कहा कि कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को सब कुछ दिया और अब वे एकदिवसीय क्रिकेट में अपना पूरा योगदान देने को तैयार हैं।

कोहली ने कहा- अब शरीर को दिमाग ने संकेत दे दिया है

ICC रिव्यू शो में बातचीत के दौरान शास्त्री ने कहा, “मैंने विराट से इस बारे में करीब एक हफ्ता पहले बात की थी। उनकी सोच बिलकुल स्पष्ट थी — उन्होंने जो कुछ भी देना था, दे दिया। कोई पछतावा नहीं था। मैंने कुछ व्यक्तिगत सवाल पूछे थे, और उन्होंने साफ कर दिया था कि उनके मन में कोई संदेह नहीं है। तब मुझे लगा, हां, समय आ गया है। अब दिमाग ने शरीर से कह दिया है — बस अब बहुत हो गया।”

अब एकदिवसीय और फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट पर फोकस

शास्त्री ने आगे कहा, “कोहली के पास अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है। वे अब एकदिवसीय प्रारूप में खुद को झोंक देना चाहते हैं। वहीं, फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट में भी उनका लंबा भविष्य है। मुझे नहीं लगता कि उन्हें कोई पछतावा रहेगा, क्योंकि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के लिए अपना सब कुछ दे दिया।”

भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान

कोहली भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान भी रहे हैं। उन्होंने भारत की कप्तानी करते हुए 68 टेस्ट मैच खेले, जिनमें से टीम ने 40 में जीत हासिल की। उनके नेतृत्व में भारत ने न केवल घर में बल्कि विदेशों में भी कई ऐतिहासिक जीतें दर्ज कीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत