न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शोध में दावा - इस मसाले का सिर्फ 5 ग्राम सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल को कर देता है 17% खत्म

कोलेस्ट्रॉल खून में पाया जाने वाला एक मोम जैसा पदार्थ है। स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए शरीर को कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है लेकिन इसकी अधिक मात्रा सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर के कारण हार्ट अटैक या स्ट्रोक का जोखिम अधिक होता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Feb 2022 12:50:29

शोध में दावा - इस मसाले का सिर्फ 5 ग्राम सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल को कर देता है 17% खत्म

कोलेस्ट्रॉल खून में पाया जाने वाला एक मोम जैसा पदार्थ है। स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए शरीर को कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है लेकिन इसकी अधिक मात्रा सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर के कारण हार्ट अटैक या स्ट्रोक का जोखिम अधिक होता है। आपको बता दे, कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है अच्छा कोलेस्ट्रॉल (HDL) और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL)। खाराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल अत्यधिक होता है, तो यह धीरे-धीरे हृदय तथा मस्तिष्क को रक्त प्रवाह करने वाली धमनियों की भीतरी दीवारों में जमा होता जाता है। यदि एक थक्का (क्लॉट) जमकर संकरी हो चुकी धमनी में रुकावट डाल देता है, तो इसके परिणामस्वरूप हृदयाघात या स्ट्रोक हो सकता है। एच डी एल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा का अधिक होना एक अच्छा संकेत है, क्योंकि इससे हृदय के स्वस्थ होने का पता चलता है।

cholesterol,bad cholesterol,ginger,ginger benefits,ginger benefits in hindi,Health,health updates

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना खराब खाने-पीने की आदतों का परिणाम है। आप अपने खाने में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल करके खराब कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पा सकते हैं। एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि अदरक का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल को जल्दी कम किया जा सकता है। शोध में दावा किया गया है कि अदरक के रस या इसके पाउडर के इस्तेमाल से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है।

हाइपरलिपिडिमिया (Hyperlipidemia) यानी हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित 60 से अधिक व्यक्तियों पर किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि जो लोग रोजाना 5 ग्राम अदरक पाउडर का सेवन करते हैं, उन्हें खराब कोलेस्ट्रॉल को 17% से अधिक कम करने में मदद मिल सकती है।

cholesterol,bad cholesterol,ginger,ginger benefits,ginger benefits in hindi,Health,health updates

अदरक के अन्य फायदे

कोलेस्ट्रॉल कम करने के अलावा अदरक का सेवन करने के और भी फायदे हैं। अदरक धरती पर मौजूद सबसे ज्यादा स्वास्थ्यप्रद मसालों में से एक है। पोषक तत्वों और बायोएक्टिव यौगिकों से भरा हुआ अदरक इंसान के आपके शरीर और दिमाग के लिए लाभकारी होता है। अदरक को फ्रेश, सूखा, पाउडर, ऑयल या जूस के रूप में लिया जा सकता है। खाने की चीजों और सौंदर्य प्रसाधन आदि में इस्तेमाल किया जाता है।

cholesterol,bad cholesterol,ginger,ginger benefits,ginger benefits in hindi,Health,health updates

अदरक के तेल के भी हैं जबरदस्त फायदे

साल 2011 के एक अध्ययन से पता चला है कि अदरक, मैस्टिक, दालचीनी और तिल के तेल को मिक्स करके घुटनों पर लगाने से पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित लोगों में कठोरता और दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है।

cholesterol,bad cholesterol,ginger,ginger benefits,ginger benefits in hindi,Health,health updates

जी मिलचाने में राहत

अदरक का रोजाना इस्तेमाल आपको जी मिचलाने की शिकायत नहीं होगी। सर्जरी के बाद होने वाली उल्टी या जी मिचलाने में अदरक राहत दे सकता है और कीमोथेरेपी से गुजरने वाले कैंसर रोगियों को भी राहत दे सकता है। गर्भवती महिला जी मिचलाने की स्तिथि में इसका सेवन फायदेमंद साबित होता है। वहीं, अगर आप गर्भावस्था के दौरान इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो डॉक्टर से इसके बारे में परामर्श ले सकते हैं।

cholesterol,bad cholesterol,ginger,ginger benefits,ginger benefits in hindi,Health,health updates

मसल पेन और सोरनेस में राहत

एक्सरसाइज की वजह से अगर आपको दर्द हो रहा तो अदरक के इस्तेमाल से इसमें राहत मिल सकती है। प्रतिदिन 2 ग्राम अदरक के सेवन मांसपेशियों के दर्द को कम किया जा सकता है। वैसे तो अदरक तुरंत असर नहीं दिखाता है, लेकिन इससे मांसपेशियों में दर्द में धीरे-धीरे प्रभाव दिख सकता है।

cholesterol,bad cholesterol,ginger,ginger benefits,ginger benefits in hindi,Health,health updates

वजन घटाने

अदरक वजन घटाने में भूमिका निभा सकता है। एक शोध में पाया गया है कि अदरक बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) और रक्त इंसुलिन के स्तर को कम करने में भी मदद कर सकता है।

cholesterol,bad cholesterol,ginger,ginger benefits,ginger benefits in hindi,Health,health updates

ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल

अदरक में एंटी डायबिटिक गुण होते हैं। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि प्रति दिन 2 ग्राम अदरक पाउडर लेने से टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में ब्लड शुगर 12% तक कम हो गया था।

cholesterol,bad cholesterol,ginger,ginger benefits,ginger benefits in hindi,Health,health updates

आर्थराइ‍टिस

आर्थराइ‍टिस की समस्या में अदरक का सेवन फायदेमंद साबित होता है। इससे जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द को कम किया जा सकता है।

cholesterol,bad cholesterol,ginger,ginger benefits,ginger benefits in hindi,Health,health updates

माइग्रेन

माइग्रेन के दर्द में अदरक की चाय पीने से प्रोस्टेग्लैंडिन दब जाते हैं और असहनीय दर्द में राहत मिल सकती है।

cholesterol,bad cholesterol,ginger,ginger benefits,ginger benefits in hindi,Health,health updates

सर्दी जुकाम

अदरक को सर्दी-जुकाम के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अदरक बैक्टीरियल और फंगल संक्रमणों से भी लड़ने में मदद कर सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!