न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके पैरों में भी पड़ गए हैं छाले, इन घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि जब हम नए जूते खरीदकर पहनते हैं, तो इसकी वजह से हमारे पैरों में छाले पड़ जाते हैं। बहुत से लोगों को मौसम परिवर्तन के कारण, नमी अथवा पानी में अधिक रहने के कारण भी तलवों अथवा उंगलियों के बीच छाले होने की समस्या का सामना करना पड़ जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Sep 2023 11:41:40

क्या आपके पैरों में भी पड़ गए हैं छाले, इन घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि जब हम नए जूते खरीदकर पहनते हैं, तो इसकी वजह से हमारे पैरों में छाले पड़ जाते हैं। बहुत से लोगों को मौसम परिवर्तन के कारण, नमी अथवा पानी में अधिक रहने के कारण भी तलवों अथवा उंगलियों के बीच छाले होने की समस्या का सामना करना पड़ जाता हैं। पैरों में छाले पड़ जाने की वजह से चलना फिरना मुश्किल हो जाता है और इनकी वजह से जूते पहनना तो असंभव सा लगता है। ऐसे में सही समय पर इनका इलाज ना किया जाए तो छालों में पानी भर जाता है और पैरों पर फफोलों का रूप ले लेते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे उपाय जो पैरों में पड़े छालों में आराम दिलाएंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

क्या आपके पैरों में भी पड़ गए हैं छाले, इन घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

शहद

शहद में एंटीवायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। साथ ही में एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं। यह हानिकारक बैक्टीरिया लड़ने, छालों की सूजन कम करने और घाव भरने में लाभकारी होता है। अगर आप जूते काटने के बाद होने वाले छाले पर शहद लगाते हैं, तो इससे आपको जल्द इन्हें ठीक करने में मदद मिलेगी।

क्या आपके पैरों में भी पड़ गए हैं छाले, इन घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

टी-ट्री ऑयल

टी-ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल और एस्ट्रीजेंट होते हैं, इसलिए यह पैरों के छालों को खत्म करने के लिए उपयोगी है। बस एक कप में पानी और नारियल का तेल लेकर मिलाएं। अब इस मिश्रण में कुछ बूंद टी-ट्री ऑयल मिलाएं। एक कॉटन बॉल की मदद से इस तेल को त्वचा पर लगाएं जिससे छाला जल्दी ठीक हो जाता है।

क्या आपके पैरों में भी पड़ गए हैं छाले, इन घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

चावल का आटा

यह पैरों की मृत त्वचा को निकाल कर दर्द और खुजली को कम करता है। इसके लिए आप थोड़े से चावल के आटे में आवश्यकतानुसार पानी डालकर पेस्ट बनाएं और इसे पैरों के छालों पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके पश्चात पानी से उस भाग को साफ कर लें।

क्या आपके पैरों में भी पड़ गए हैं छाले, इन घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

पेट्रोलियम जेली

इसमें एंटीबैक्टीरियल और घाव की मरम्मत करने वाले गुण होते हैं। अगर आप प्रभावित हिस्से पर पेट्रोलियम जेली मसलते हैं, तो इससे आपको छाले ठीक करने में बहुत मदद मिलेगी।

क्या आपके पैरों में भी पड़ गए हैं छाले, इन घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

नीम और हल्‍दी का पेस्‍ट

नीम और हल्‍दी दोनों ही एंटी एलर्जी, एंटी सेप्टिक और एंटी इनफ्लेमेशन गुणों से भरपूर होते हैं। ऐसे में अगर कभी पैरों में छाले पड़ जाएं तो आप नीम की कुछ पत्तियों और हल्‍दी को बराबर मात्रा में लें और इन्‍हें पीसकर घाव पर लगाएं। आधे घंटे बाद आप इन्‍हें गुनगुने पानी से धोकर साफ कर सकते हैं। इन्‍हें अप्‍लाई करने के बाद जलन भी नहीं होती और दर्द में आराम भी मिलता है।

क्या आपके पैरों में भी पड़ गए हैं छाले, इन घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

एलोवेरा

एलोवेरा में एंटी-इंफेलेमेंट्री और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा की सूजन को कम करते हैं और छाले को ठीक करने में मदद करते हैं। आप ताजा एलोवेरा जेल को छाले पर लगाएं और 20 मिनट बाद हल्के गर्म पानी से पैरों को धो लें।

क्या आपके पैरों में भी पड़ गए हैं छाले, इन घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

सेब का सिरका

एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर सेब का सिरका छाले फूटने के बाद संक्रमण से बचाव में मदद करता है। आप पानी में सेब का सिरका डालकर इसमें पैर डुबोकर बैठ सकते हैं या फिर रूई की मदद से थपथपाकर छालों की सफाई भी कर सकते हैं।

क्या आपके पैरों में भी पड़ गए हैं छाले, इन घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण होते हैं जो कि दर्द को कम करने में मदद करते हैं और पैरों में पड़े छाले को ठीक करने मे मदद करते हैं। एक कप गर्म पानी में 5 मिनट तक टी-बैग डुबाकर रखें और फिर इसे निकाल लें और ठंडा होने दें। अब इस टी-बैग को छाले पर कुछ देर के लिए रखें और दिन में 3-4 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।

क्या आपके पैरों में भी पड़ गए हैं छाले, इन घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

नमक

नमक छालों से होने वाले दर्द को कम करता है। ठंडे पानी में नमक डालें और इसमें कपड़ा भिगोकर छाले पर लगाएं। आप गर्म पानी में नमक भी डाल सकते हैं। इससे 15 मिनट तक अपने पैरों को सेकें। यह सूजन दूर करने में मदद करेगा और दर्द को भी कम करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी