न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कफ घटाए, अच्छी नींद दिलाए...बड़े-बड़े रोगों को बौना साबित कर देता है लहसुन

लहसुन को ग़रीबों की कस्तुरी कहा जाता है। इसके इतने औषधीय गुण हैं कि इस पर एक पूरी किताब लिखी जा सकती है। जहां...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 08 May 2021 5:20:33

कफ घटाए, अच्छी नींद दिलाए...बड़े-बड़े रोगों को बौना साबित कर देता है लहसुन

लहसुन को ग़रीबों की कस्तुरी कहा जाता है। इसके इतने औषधीय गुण हैं कि इस पर एक पूरी किताब लिखी जा सकती है। जहां धार्मिक पुस्तकों के अनुसार लहसुन को तामसी गुणों वाला मानकर इसे न खाने की सलाह दी जाती है, वहीं आयुर्वेद में लहसुन को एक प्रभावशाली औषधि के रूप में प्रमाणित किया गया है।

लहसुन का मूल स्थान रूस है, पर भारत में इसकी आमद प्राचीन काल में ही हो गई थी। संस्कृत में लहसुन को रसोन कहा जाता है। यानी इसमें हर तरह के रस होते हैं। देखा जाए तो मीठा, खट्टा, खारा, कड़वा, तीखा, कसैला इन छह रसों में खट्टे को छोड़कर सभी रस लहसुन में पाए जाते हैं। लहसुन के घरेलू नुस्खों से हमारी दादी, नानियों का पिटारा भरा हुआ है।

कफ घटाए, अच्छी नींद दिलाए...बड़े-बड़े रोगों को बौना साबित कर देता है लहसुन

पोषक तत्व और फ़ायदे

लहसुन की गांठ में छोटी-छोटी कई कलियां होती हैं। इसकी गंध अत्यंत तीव्र होती है। स्वाद में यह तीखा होता है। इसकी प्रकृति गर्म है। यह भोजन का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि पचाने में मदद करता है। इसके पोषक तत्वों की बात करें तो लहसुन में 62.8 प्रतिशत पानी होता है। 6.3 प्रतिशत प्रोटीन, 0.1 प्रतिशत वसा, 29% कार्बोहाइड्रेट होता है। कैल्शियम की मात्रा 0.03 और फ़ॉस्फ़ोरस की 0.3 प्रतिशत होती है। इसके अलावा 100 ग्राम लहसुन में 1.3 मिलीग्राम आयरन और 13 मिलीग्राम विटामिन सी होता है।

लहसुन कामोत्तेजना बढ़ाता है, पाचन में मददगार है, गले को साफ़ करता है और इसके नियमित सेवन से आंखों की रोशनी तेज़ होती है। बालों की वृद्धि और मज़बूती में भी लहसुन काफ़ी फ़ायदेमंद है। हड्डी टूटने पर लहसुन खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे हड्डियों को जुड़ने में सहायता मिलती है। कफ़, हृदयरोग, दमा, वात रोग, न्युमोनिया, लकवा, कुष्ठ रोग, बवासीर (पाइल्स), कब्ज़, टीबी न जाने कितने रोगों के इलाज के लिए प्राचीन काल से लहसुन के घरेलू नुस्ख़े आज़माए जाते रहे हैं।

कफ घटाए, अच्छी नींद दिलाए...बड़े-बड़े रोगों को बौना साबित कर देता है लहसुन

लहसुन के औषधीय उपयोग

- लहसुन के औषधीय लाभ लेने के लिए अमूमन कूट कर इसका रस निकाला जाता है। एक या दो चम्मच लहसुन के रस का पानी के साथ सेवन करना चाहिए। लहसुन की कई तरह की चटनी बनाई जा सकती है। अलग-अलग व्यंजनों में भी डालकर खाया जा सकता है।

- हैजा हो जाने पर लहसुन के रस में समान भाग पानी मिलाकर पीने से हैजे के कीटाणु नष्ट होते हैं।

- लहसुन के नियमित सेवन से कफ़ घटता है, अच्छी नींद आती है, पेट दर्द में राहत मिलती है।

- अपच, अजीर्ण, मंदाग्नि में लहसुन किसी औषधि से कम फ़ायदेमंद नहीं है। कान के दर्द में लहसुन के रस की कुछ बूंदें डालने से काफ़ी आराम मिलता है।

- कोलेस्टेरॉल, हृदय रोग और ब्लड प्रेशर के मरीज़ों के लिए तो लहसुन वरदान ही है। यह ब्लड प्रेशर को संतुलित करता है। नसों के संकुचन को कम करता है, जिससे हृदय को काफ़ी राहत मिलती है।

कफ घटाए, अच्छी नींद दिलाए...बड़े-बड़े रोगों को बौना साबित कर देता है लहसुन

- शरीर में घाव हो जाने पर लहसुन का उपयोग घाव की सड़न को रोकने के लिए किया जाता है। लहसुन के रस में पानी मिलाकर घावों की सफ़ाई की जाती है। लहसुन के पानी से घाव धोने पर मवाद बननी बंद हो जाती है।

- लहसुन इम्यूनिटी भी बढ़ाता है, इसके अलावा लहसुन के और भी कई फ़ायदे हैं। जैसा कि हम पहले ही कह चुके हैं, लहसुन के औषधीय प्रयोगों पर हम एक पूरी की पूरी किताब लिख सकते हैं। तो आप भी अपनी सहूलियत के अनुसार खानपान में लहसुन को शामिल करके इसके औषधीय गुणों का लाभ लीजिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन