न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता हैं फाइबर, अपनी डाइट में शामिल करें ये आहार

सेहत के लिए जरूरी विभिन्न पोषक तत्वों में से एक हैं फाइबर जिसकी कमी होने पर शरीर को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। फाइबर वाले आहार से पाचन तंत्र मजबूत होता है, कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। फाइबर खाद्य पदार्थों में पाया जाने वाला न पचने वाला कार्बोहाइड्रेट होता है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Aug 2022 6:07:26

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता हैं फाइबर, अपनी डाइट में शामिल करें ये आहार

सेहत के लिए जरूरी विभिन्न पोषक तत्वों में से एक हैं फाइबर जिसकी कमी होने पर शरीर को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। फाइबर वाले आहार से पाचन तंत्र मजबूत होता है, कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। फाइबर खाद्य पदार्थों में पाया जाने वाला न पचने वाला कार्बोहाइड्रेट होता है। फाइबर की बनावट मोटी और खुरदरी होती हैं, इसलिए यह पानी में नहीं घुल पाता और पाचन क्रिया के अंत तक साबुत रहता है। महिलाओं को रोजाना 25 ग्राम और पुरुषों को 38 ग्राम फाइबर का सेवन करना चाहिए। इसकी पूर्ती के लिए अपने दैनिक आहार में फाइबर युक्त आहार को जरूर शामिल किया जाना चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो फाइबर से समृद्ध हैं।

digestion system,fiber rich food,food good for digestion system,good digestive system,healthy food for digestive system,fiber rich food for better digestion system,Health,healthy living,Health tips

नाशपाती

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि सेब सबसे अधिक फाइबर युक्त फल है। हालांकि, नाशपाती में सेब की तुलना में अधिक फाइबर होता है। नाशपाती विटामिन सी, पोटैशियम, विटामिन के, कॉपर, मैग्नीशियम का भी एक बड़ा स्रोत है। ये लगभग 84 प्रतिशत पानी से बना होता है और इसमें कम मात्रा में कैलोरी होती है। 1 मध्यम आकार के नाशपाती में 5.5 ग्राम फाइबर होता है।

digestion system,fiber rich food,food good for digestion system,good digestive system,healthy food for digestive system,fiber rich food for better digestion system,Health,healthy living,Health tips

बादाम

बादाम में अधिक मात्रा में फाइबर होता है। फाइबर के अलावा, बादाम में मैग्नीशियम और विटामिन ई भी होता है। यह दोनों ह्रदय की बीमारी से आपको बचाते हैं और इन्सुलिन के स्तर को भी कम करते हैं। 95 ग्राम बादाम में लगभग 11.6 ग्राम फाइबर होता है जो महिलाओं की प्रतिदिन फाइबर की जरुरत का लगभग 46% और पुरुषों की प्रतिदिन फाइबर की जरुरत का लगभग 31% होता है।

digestion system,fiber rich food,food good for digestion system,good digestive system,healthy food for digestive system,fiber rich food for better digestion system,Health,healthy living,Health tips

चुकंदर

चुकंदर एक खास सब्जी है, जिसमें कई पोषक तत्व होते हैं, जैसे कि फोलेट, लोहा, तांबा, मैंगनीज और पोटेशियम आदि। इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

digestion system,fiber rich food,food good for digestion system,good digestive system,healthy food for digestive system,fiber rich food for better digestion system,Health,healthy living,Health tips

ग्वार फली

इसमें प्रोटीन, कुल फैट, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मिनरल्स, कैल्शियम और सोडियम जैसे कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। एक शोध के अनुसार, ग्वार फली के सेवन से मधुमेह, कोलेस्ट्राॅल व हृदय की बीमारी जैसी कई समस्याओं से बचने या फिर उनके लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। इसका सेवन पाउडर, सब्जी और जूस के रूप में कर सकते हैं।

digestion system,fiber rich food,food good for digestion system,good digestive system,healthy food for digestive system,fiber rich food for better digestion system,Health,healthy living,Health tips

आम

गर्मियों में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला आम में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसमें कैलोरी कम होती है। ये विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन बी6 से भरपूर होता है। आम बीटा कैरोटीन से भी भरपूर होता है, जिसके बारे में माना जाता है कि ये कुछ प्रकार के कैंसर के खतरे को कम करता है। एक मध्यम आकार के पके आम में 5.4 ग्राम फाइबर होता है।

digestion system,fiber rich food,food good for digestion system,good digestive system,healthy food for digestive system,fiber rich food for better digestion system,Health,healthy living,Health tips

फलियां और दाल

फाइबर युक्त भोजन के रूप में फलियां और दाल का सेवन सेहत के लिए कई प्रकार के फायदेमंद हो सकता है। एक शोध के अनुसार, इनमें फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-बी, आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जिंक और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं। साथ ही इनका सेवन हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, स्ट्रोक और टाइप 2 डायबिटीज जैसी समस्याओं को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। फलियाें और दाल के कुछ सामान्य प्रकारों में किडनी बीन्स, ग्रेट नॉर्दर्न बीन्स, नेवी बीन्स, फावा बीन्स, क्रैनबेरी बीन्स, ब्लैक बीन्स, पिंटो बीन्स, सोयाबीन, ब्लैक-आइड मटर व छोले और दालें शामिल हैं।

digestion system,fiber rich food,food good for digestion system,good digestive system,healthy food for digestive system,fiber rich food for better digestion system,Health,healthy living,Health tips

ब्रोकोली

ब्रोकोली कई पोषक तत्वों से युक्त होती है। इसमें विटामिन सी, विटामिन के, फोलेट, बी विटामिन, पोटेशियम, लोहा और मैंगनीज आदि तत्व होते हैं। इसके अलावा इसमें कैल्शियम और फाइबर की भी भरपूर मात्रा होती है।

digestion system,fiber rich food,food good for digestion system,good digestive system,healthy food for digestive system,fiber rich food for better digestion system,Health,healthy living,Health tips

गाजर
गाजर एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य घटक जैसे क्लोरीन और सल्फर से समृद्ध होती है। ये घटक लीवर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं। यह तो सभी जानते हैं कि गाजर खाना आंखों की रौशनी के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसमें कैल्शियम और अन्य गुण भी होते हैं जो आपको फेफड़ों के कैंसर से बचाते हैं। 128 ग्राम गाजर में लगभग 3.6 ग्राम फाइबर होता है जो महिलाओं की प्रतिदिन फाइबर की जरुरत का लगभग 14% और पुरुषों की प्रतिदिन फाइबर की जरुरत का लगभग 10% होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?