न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डाइट में आज से ही शामिल करें अलसी, वजन करे कम... तन के लिए और भी हैं फायदे

अलसी को अंग्रेज़ी में फ़्लैक्सीड्स कहा जाता है। सुपरफ़ूड्स की कैटेगरी में शामिल यह बीज त्वचा से लेकर पाचन तक हमारे पूरे शरीर के...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 06 May 2021 6:01:43

डाइट में आज से ही शामिल करें अलसी, वजन करे कम... तन के लिए और भी हैं फायदे

अलसी को अंग्रेज़ी में फ़्लैक्सीड्स कहा जाता है। सुपरफ़ूड्स की कैटेगरी में शामिल यह बीज त्वचा से लेकर पाचन तक हमारे पूरे शरीर के लिए बेहतरीन है। हम यहां आपको अलसी के पांच फ़ायदे और इसके सेवन के आसान-से तरीक़े बता रहे हैं। ओमेगा-3, विटामिन बी और ऐंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर इस बीज को अपनी डाइट में आज ही शामिल करें।

पाचन में मदद करता है

अलसी में बड़ी मात्रा में फ़ाइबर होता है और बहुत कम मात्रा में कार्ब्स। जो हमारे पाचन को सुलभ बनाते हैं। इसका नियमित सेवन कब्ज़ और पाचन से जुड़ी अन्य समस्याओं से निजात दिलाता है। इसमें म्यूसलिज भी होते हैं, जो हमारे इन्टेस्टिनल ट्रैक्ट के लिए लाभकारी होते हैं। अलसी में घुलनशील और अघुलनशील फ़ाइबर होते हैं, जो पाचन प्रक्रिया को सुचारू ढंग से चलाकर वज़न घटाने में मदद करते हैं।

कैसे खाएं : किसी भी स्मूदी या सलाद में 1 से 2 टेबलस्पून अलसी मिलाएं।

flax seeds,medicinal value,superfood,digestion,skin,cancer,hair,sugar level,health news in hindi

सेहतमंद त्वचा देता है

अलसी में विटामिन बी और अच्छा फ़ैट होता है, जो त्वचा की कई समस्याओं से लड़ने में मदद करता है। यह एक्ज़िमा, ड्राइ स्किन जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं को ठीक करने की क्षमता रखता है। प्रतिदिन एक से दो चम्मच अलसी को अपनी डाइट में शामिल कर, पाएं मॉइस्चराइज़्ड और सेहतमंद त्वचा। खाने और लगाने दोनों के लिए अलसी के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फ़ैटी एसिड्स खुजली, रैशेस इत्यादि को ठीक करते हैं। ठंडे मौसम में आप अलसी के तेल से त्वचा का मसाज कर सकती हैं।

कैसे खाएं : कुकीज़ बेक करते समय उस पर अलसी छिड़कें। दोसा बैटर में 1 से 2 टेबलस्पून पीसी हुई अलसी मिला सकती हैं।

flax seeds,medicinal value,superfood,digestion,skin,cancer,hair,sugar level,health news in hindi

कैंसर की संभावनाओं को कम करता है

इसमें मौजूद ऐंटीऑक्सिडेंट्स कैंसर की संभावनाओं को कम करता है। जर्नल ऑफ़ मेडिसिन में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक़ अलसी ओवेरियन कैंसर की संभावना को कम करता है। सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को होने वाले नुक़सान को कम करने में भी अलसी का सेवन सहायता करता है, जिससे त्वचा संबंधी कैंसर होने की संभावना घट जाती है।

कैसे खाएं : गेहूं पिसाते समय उसमें थोड़ी-सी अलसी मिला सकती हैं। दही के साथ भी भुनी हुई अलसी स्वादिष्ट लगती है।

flax seeds,medicinal value,superfood,digestion,skin,cancer,hair,sugar level,health news in hindi

बालों का झड़ना कम करता है

नियमित रूप से अलसी का सेवन करने से आपके बाल मुलायम और मज़बूत बनते हैं। यह बालों को पोषण प्रदान करता है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है। अलसी के तेल को बालों पर लगाने से डैंड्रफ़ की समस्या से भी निजात मिलती है।

कैसे खाएं : पीसी हुई अलसी को मेयोनीज़ या चीज़ स्प्रेड में मिलाकर सैंडविच बनाने में इस्तेमाल कर सकती हैं।

flax seeds,medicinal value,superfood,digestion,skin,cancer,hair,sugar level,health news in hindi

शुगर लेवल को नियंत्रित करता है

अध्ययन बताते हैं कि लिग्नन्स युक्त फ़ूड्स खाने से शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। अलसी में बड़ी मात्रा में लिग्नन्स होते हैं। प्रतिदिन अलसी का सेवन करने से डाइबिटीज़ नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद ऐंटीऑक्सिडेंट्स भी शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं।

कैसे खाएं: दो चम्मच भुनी हुई अलसी प्रतिदिन सुबह खाएं। इसके बाद ढेर सारा पानी पीना न भूलें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग