न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेथी : आहार में कई प्रकार से कर सकते हैं इस्तेमाल, इन बीमारियों को करती है कंट्रोल

मेथी एक तरह की खाद्य सामग्री होती है, जिसका इस्तेमाल आहार में कई प्रकार से कर सकते हैं। जैसे इसके हरे पत्तों का सेवन सब्जी के ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 09 Jun 2021 2:57:29

मेथी : आहार में कई प्रकार से कर सकते हैं इस्तेमाल, इन बीमारियों को करती है कंट्रोल

मेथी एक तरह की खाद्य सामग्री होती है, जिसका इस्तेमाल आहार में कई प्रकार से कर सकते हैं। जैसे इसके हरे पत्तों का सेवन सब्जी के रूप में कर सकते हैं। जबकि, इसके दानों का उपयोग भोजन बनाते समय छोंका इत्यादि में किया जाता है। इसके अलावा मेथी के पुलाव को भी लोग बड़े ही शौक से बनाकर खाते हैं। वहीं, मेथी से कई प्रकार की औषधि भी तैयार की जाती है। मेथी का पौधा 2 से 3 फुट लंबा होता है। इसकी फली में छोटे-छोटे पीले-भूरे रंग के खुशबूदार दाने निकले होते हैं। भूमध्य क्षेत्र, पश्चिम एशिया एवं दक्षिण यूरोप में मेथी की खेती बहुतायत में की जाती है।

fenugreek,fenugreek leaf,fenugreek seed,fenugreek diseases,fenugreek benefits,diabetes,kidney,heart,cholesterol,health article in hindi

मधुमेह से राहत

मधुमेह के मरीजों को खान-पान पर खासतौर से ध्यान देना चाहिए। ऐसे लोग अपनी डाइट में मेथी के दाने शामिल कर सकते हैं। इस बात की पुष्टि करने के लिए एक वैज्ञानिक शोध किया गया, जिसके मुताबिक, मेथी के बीज का सेवन करने से रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही यह टाइप-2 मधुमेह के रोगियों में इंसुलिन प्रतिरोध को भी कम करने का काम कर सकता है। मधुमेह पर इसका लाभदायक असर इसमें मौजूद हाइपोग्लिसेमिक प्रभाव के कारण हो सकता है। इसे रक्त में शुगर की मात्रा को कम करने के लिए जाना जाता है। इसलिए, सामान्य रक्त शुगर वालों को इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए।

fenugreek,fenugreek leaf,fenugreek seed,fenugreek diseases,fenugreek benefits,diabetes,kidney,heart,cholesterol,health article in hindi

वजन घटाने में मददगार

यदि आप वजन घटाना चाहते हैं तो मेथी का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, मेथी आपके शरीर में फैट को जमा होने से रोकने का कार्य कर सकती है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। जो आहार को पचाने के साथ ही आपकी भूख को भी शांत रखने में सहायक हो सकता है। इसके सेवन से आप अपने वजन को बढ़ने से रोक सकते हैं। इसके अलावा मेथी में अलग-अलग प्रकार के पॉलीफेनॉल्स मौजूद होते हैं, जो आपका वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। इस प्रकार मेथी का सेवन करने के लाभ वजन घटाने के लिए भी हो सकते हैं।

fenugreek,fenugreek leaf,fenugreek seed,fenugreek diseases,fenugreek benefits,diabetes,kidney,heart,cholesterol,health article in hindi

कोलेस्ट्रॉल के लिए

शरीर में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए मेथी का उपयोग अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। मेथी के दानों में नारिंगेनिन नामक फ्लेवोनोइड होता है। यह रक्त में लिपिड के स्तर को कम करने का काम कर सकता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिस कारण मरीज का उच्च कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है। इसलिए, कहा जा सकता है कि मेथी के बीज के लाभ कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए हो सकते हैं।

fenugreek,fenugreek leaf,fenugreek seed,fenugreek diseases,fenugreek benefits,diabetes,kidney,heart,cholesterol,health article in hindi

ह्रदय रोग में लाभ

एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण मेथी हृदय रोग के लिए लाभकारी है। यह रक्त-संचार को सही रखता है। मेथी में घुलनशील फाइबर होता है जो हृदय रोग के खतरे को घटाता है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए मेथी के 10-15 मिली काढ़े में शहद मिलाकर पिएं। मेथी के दाने खराब कोलेस्ट्रॉल को भी कम करते हैं। रोजाना मेथी के दानों के चूर्ण का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

fenugreek,fenugreek leaf,fenugreek seed,fenugreek diseases,fenugreek benefits,diabetes,kidney,heart,cholesterol,health article in hindi

किडनी रखे स्वस्थ

अगर आप चाहते हैं कि आपकी किडनी अच्छी प्रकार काम करे तो आप अपने भोजन में मेथी को शामिल कर सकते हैं। मेथी किडनी के लिए लाभदायक है। मेथी के दानों में पॉलीफेनोलिक फ्लेवोनोइड मौजूद होता है, जो किडनी को बेहतर तरीके से कार्य करने में सहायता करता है। इसके साथ ही यह किडनी के आस-पास एक रक्षा कवच भी बनाता है। इस कवच के द्वारा इसके सेल नष्ट होने से बच सकते हैं। यह बात एनसीबीआई की तरफ से किए गए एक शोध से पता चलती है। इस प्रकार मेथी आपकी किडनी को भी स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग