गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीटों पर आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर आप सबको बहुत बहुत बधाई। गुजरात और पंजाब के लोगों को बहुत बधाई और बहुत बहुत शुक्रियà¤
कांग्रेस-बीजेपी पर सीधा निशाना
केजरीवाल ने आगे कहा, "ये दिखाता है कि पंजाब के लोग हमारी सरकार के कामों से बहुत खुश हैं और उन्होंने 2022 से भी ज्यादा वोट देकर यह जताया है। गुजरात की जनता अब बीजेपी से परेशान हो चुकी है और उन्हें आम आदमी पार्टी में नई उम्मीद नजर आ रही है।"
उन्होंने यह भी कहा, "दोनों जगह कांग्रेस और बीजेपी मिलकर चुनाव लड़ीं, लेकिन उनका एकमात्र मकसद ‘आप’ को हराना था। जनता ने इस गठबंधन की सच्चाई को पहचाना और दोनों पार्टियों को साफ तौर पर नकार दिया। ये बदलाव की शुरुआत है।"
पांच में से दो सीटों पर AAP की जीत
जानकारी के लिए बता दें कि चार राज्यों की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने दो सीटें अपने नाम की हैं — जो पार्टी के लिए बड़ा संदेश है। वहीं, बीजेपी, कांग्रेस और टीएमसी के खाते में एक-एक सीट गई है। गुजरात की दो सीटों पर उपचुनाव हुआ, जिसमें एक सीट बीजेपी और एक सीट आम आदमी पार्टी के खाते में गई। पश्चिम बंगाल में टीएमसी, केरल में कांग्रेस और पंजाब में आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। गौरतलब है कि सभी सीटों पर 21 जून को मतदान हुआ था और 23 जून को वोटों की गिनती की गई।















