न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'अगर भारत ने नहीं मानी बात, तो सिंधु जल समझौते के लिए छेड़ेंगे जंग, छीन लेंगे 6 नदियों का पानी'; पाकिस्तान की नई गीदड़भभकी

सिंधु जल समझौते को लेकर पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत को दी युद्ध की धमकी। पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने संसद में कहा– अगर भारत ने समझौता खत्म किया तो छीन लेंगे 6 नदियों का पानी। भारत पर लगाए गंभीर आरोप।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Jun 2025 3:33:35

'अगर भारत ने नहीं मानी बात, तो सिंधु जल समझौते के लिए छेड़ेंगे जंग, छीन लेंगे 6 नदियों का पानी'; पाकिस्तान की नई गीदड़भभकी

भारत और पाकिस्तान के बीच दशकों पुराना सिंधु जल समझौता एक बार फिर चर्चा में है, और इस बार वजह बनी है पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की भड़काऊ और उकसावेभरी बयानबाजी।

पाकिस्तान की संसद, यानी नेशनल असेंबली में गरजते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा कि अगर भारत ने सिंधु जल समझौते को लागू नहीं किया तो पाकिस्तान एक और युद्ध के लिए तैयार है। यह बयान तब आया है जब ऑपरेशन सिंदूर के चलते पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद बिलावल इसे अपनी 'जीत' बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

भुट्टो ने अपने भाषण में कहा, "हम सिंधु जल समझौते के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगे और भारत से वे तीन नदियां भी छीन लेंगे, जिनके पानी के इस्तेमाल की उसे इजाजत है। अगर भारत ने समझौता खत्म किया, तो हमारी प्रतिक्रिया जंग के रूप में सामने आएगी।"

उन्होंने आगे दावा किया कि, "भारत ने समझौते को एकतरफा 'होल्ड' पर डाल दिया है, जो अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ है। यह समझौता वर्ल्ड बैंक की देखरेख में हुआ था, और भारत को इसे मानना ही पड़ेगा।"

बिलावल ने युद्ध की धमकी देते हुए कहा कि पाकिस्तान की सेना और एयरफोर्स पूरी तरह तैयार है। अगर हमें मजबूर किया गया, तो हम 6 नदियों का पानी लेकर रहेंगे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भारत पाकिस्तान पर आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाकर वैश्विक मंचों पर बदनाम करने की साजिश कर रहा है, लेकिन पाकिस्तान ने हर मोर्चे पर जीत हासिल की है।

बिलावल यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि भारत ने अमेरिका और IMF में पाकिस्तान को नीचा दिखाने की कोशिश की, लेकिन वहां भी नाकामी हाथ लगी। अंत में जीत पाकिस्तान की ही हुई। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की साजिश थी कि पाकिस्तान को टेररिस्ट स्टेट घोषित करवा दिया जाए, लेकिन उनकी सारी चालें फेल हो गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी