न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मोदी की ऊर्जा और जोश, भारत के लिए अनमोल धरोहर', शशि थरूर ने की प्रधानमंत्री की तारीफ

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर के कूटनीतिक असर पर लेख लिखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा, जोश और जनसंवाद की क्षमता की खुलकर सराहना की। उन्होंने भारत के डेलिगेशन को विदेश नीति की बड़ी सफलता बताया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Jun 2025 3:11:53

'मोदी की ऊर्जा और जोश, भारत के लिए अनमोल धरोहर', शशि थरूर ने की प्रधानमंत्री की तारीफ

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर, जो अक्सर अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं, इन दिनों पार्टी के साथ कथित मतभेदों को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ कर सभी को चौंका दिया है। थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अपार ऊर्जा, जोश और जनता से जुड़ने की उनकी क्षमता, भारत के लिए एक बहुत बड़ी पूंजी है। उन्होंने यह बातें एक लेख के ज़रिए प्रतिष्ठित अखबार द हिंदू में साझा की हैं।

शशि थरूर का यह लेख सिर्फ प्रशंसा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें उन्होंने हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत द्वारा भेजे गए डेलिगेशन की उपलब्धियों और अनुभवों को भी बड़ी ही साफगोई से उजागर किया है। उनके अनुसार, यह दौरा न केवल राजनीतिक रूप से बल्कि कूटनीति के लिहाज से भी बेहद असरदार रहा।

थरूर ने अपने लेख में लिखा, "22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की तत्काल सैन्य प्रतिक्रिया—ऑपरेशन सिंदूर—बेहद आवश्यक थी। पर उतना ही जरूरी था उसके बाद की कूटनीतिक पहल, जिसने दुनिया की सोच को प्रभावित किया।"

उन्होंने आगे कहा कि सैन्य कार्रवाई जितनी निर्णायक रही, उतनी ही प्रभावशाली थी वह बातचीत और संवाद, जो भारत ने वैश्विक मंच पर किया। डेलिगेशन में शामिल होकर उन्होंने अमेरिका, ब्राजील, कोलंबिया, पनामा और गुयाना की यात्रा की, और वहां भारत के दृष्टिकोण को मजबूती से रखा।

शशि थरूर के मुताबिक इस प्रतिनिधिमंडल की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें सभी दलों, राज्यों और धर्मों के प्रतिनिधि शामिल थे, जिसने दुनिया को दिखा दिया कि जब बात राष्ट्रीय सुरक्षा की आती है, तो भारत एकजुट होकर एक ही स्वर में बोलता है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस डेलिगेशन ने पाकिस्तान और आतंकवाद के बीच की सांठगांठ को उजागर करने में अहम भूमिका निभाई। कोलंबिया ने पहले जहां पाकिस्तान समर्थक बयान दिया था, उसे बाद में वापस लेकर भारत के पक्ष में खुलकर खड़ा होना—इस कूटनीतिक प्रयास की जीत थी।

लेख के अंत में शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न केवल ऊर्जा और गतिशीलता की तारीफ की, बल्कि यह भी कहा कि उनकी जनसंवाद शैली भारत के वैश्विक प्रभाव को बढ़ाने में बेहद प्रभावशाली भूमिका निभा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं