न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फलों का राजा आम ना बढ़ा दें कहीं आपकी दिक्कतें, ज्यादा सेवन से होते हैं ये नुकसान

आम का सेवन सेहत पर भारी पड़ सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आम का सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 22 Apr 2022 5:55:44

फलों का राजा आम ना बढ़ा दें कहीं आपकी दिक्कतें, ज्यादा सेवन से होते हैं ये नुकसान

गर्मियों का मौसम जारी हैं जिसमें सबसे ज्यादा पसंद किया जाता हैं फलों का राजा कहे जाने वाले आम को। बच्चे हो या बड़े सभी इसके स्वाद के दीवाने हैं और कई घरों में तो हर दिन आम का सेवन किया जाता हैं। आम में पॉलीफेनोल्स, ट्राइटरपीन और ल्यूपोल जैसे एंटीऑक्सिडेंट होतें हो जो शरीर के लिए जरूरी माने जाते हैं। लेकिन इसका सेवन जरा संभलकर करें क्योंकि अधिक मात्रा में किया गया इसका सेवन साइलेंट साइड इफेक्ट्स देते हुए शरीर को कई नुकसान पहुंचा सकता हैं। स्वाद के चक्कर में बहुत ज्यादा आम का सेवन सेहत पर भारी पड़ सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आम का सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता हैं...

excessive eating of mango is hazardous to health,healthy living,Health tips

एलर्जी

आम खाने से शरीर में एलेर्जी होने का खतरा बढ़ सकता है। लेटेक्स एलर्जी से पीड़ित लोगों को आम नुकसान पहुंचा सकता है। खासतौर से जब कोई सिंथेटिक मैटीरियल के प्रति संवेदनशील हो। दरअसल आम में पाए जाने वाला प्रोटीन लेटेक्स के समान ही होता है जो पहले से एलेर्जी का शिकार लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।

excessive eating of mango is hazardous to health,healthy living,Health tips

फुंसी और मुंहासे की समस्या

आम गर्म फल है और अगर आप संतुलित मात्रा में आम का सेवन करते हैं तो इससे कोई नुकसान नहीं जैसे आप रोजाना एक आम खाते हैं तो यह ठीक है, लेकिन अगर आप अधिक आम खाते हैं तो इससे शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। गर्मी की वजह से चेहरे पर फुंसी, फोड़े और मुंहासे निकल सकते हैं।

excessive eating of mango is hazardous to health,healthy living,Health tips

हाई ब्लड शुगर

स्वादिष्ट और मीठे आम में नेचुरल शुगर कंटेंट बहुत ज्यादा होता है, जिसके कारण यह तेजी से ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि डायबिटीज या अन्य लाइफस्टाइल डिसॉर्डर के मामले में नेचुरल शुगर शरीर में रेगुलर शुगर की तरह की व्यवहार करती है। इसलिए ऐसे लोगों को आम की क्वांटिटी यानी उसके पोर्जन साइज पर भी ध्यान देना चाहिए।

excessive eating of mango is hazardous to health,healthy living,Health tips

दस्त लगना

आम एक ऐसा फल में है, जिसमें अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। अगर आप आम का स्वाद के चक्कर में अधिक सेवन करते हैं तो इससे आपको दस्त लगने की दिक्कत हो सकती है। अधिक मात्रा में फाइबर दस्त की वजह बन सकता है। आम की कुछ किस्में ऐसी भी हैं जिनमें फाइबर की मात्रा उसकी गुठली और छिलके से भी कम पाई जाती है, जिन्हें आमतौर पर लोग नहीं खाते हैं। इस तरह का आम हमारे डाइजेशन प्रोसेस को सपोर्ट नहीं करता है। इसलिए डॉक्टर्स हमेशा फाइबर से भरपूर आम खाने की सलाह देते हैं जो डाइजेशन प्रोसेस के लिए बेहतर माने जाते हैं।

excessive eating of mango is hazardous to health,healthy living,Health tips

वजन बढ़ना

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बहुत ज्यादा आम खाने से हमारा वजन तेजी से बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दूसरे फलों के मुकाबले आम में कम कैलोरी, हाई नेचुरल शुगर और हाई कैलोरी पाई जाती है। यही कारण है कि इसका अतिरिक्त मात्रा में सेवन आपका वजन बढ़ा सकता है।

excessive eating of mango is hazardous to health,healthy living,Health tips

दाद, खाज और खुजली

आम के मुंह पर चीक या तरल पदार्थ होता है अगर खाने से पहले इसे ठीक से साफ नहीं किया गया तो इससे दाद और खुजली हो सकती है। ये अगर गलती से गले में चला जाए तो खराश होने के साथ दर्द और सूजन भी कर देता है। उरुशिओल केमिकल की वजह से ज्यादा आम खाने से शरीर में छोटे-छोटे दाने भी हो सकते हैं।

excessive eating of mango is hazardous to health,healthy living,Health tips

पेट से जुड़ी समस्या

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आम का अत्यधिक मात्रा में सेवन जीआई डिस्ट्रेस (गैस्ट्रोइंटेसटाइनल डिस्ट्रेस) को बढ़ावा दे सकता है। दरअसल इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट IBS यानी इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम को ट्रिगर कर सकती है और डाइजेस्टिव सिस्टम को खराब कर सकती है।

excessive eating of mango is hazardous to health,healthy living,Health tips

शरीर का तापमान बढ़ाता है आम
आम को एक गर्म फल माना जाता है। कुछ रिसर्च के मुताबिक, ज्यादा आम खाने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। हालांकि इस पर अभी और भी स्टडी की जाने की जरूरत है। आयुर्वेद के मुताबिक, आम को कभी भी दूध के साथ नहीं खाना चाहिए। ये सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है। अगर आप गठिया और साइनस जैसी बीमारियों के शिकार हैं, आम से दूरी बनाना ही आपके लिए अच्छा है।

एनाफिलेक्टिक शॉक

ज्यादा आम खाने से कुछ लोगों को एनाफिलेक्टिक शॉक की दिक्कत हो सकती है। यह एक प्रकार का एलेर्जिक रिएक्शन होता है जिसमें मितली, उल्टी और सदमा जैसे लक्षण महसूस होते हैं। यदि इस रिएक्शन का समय पर इलाज ना किया जाए तो व्यक्ति बेसुध हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!