न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तनाव को कम करेंगे ये 8 तरीके के एसेंशियल ऑयल, मिलेगी अच्छी नींद

इस व्यस्ततम जीवनशैली में काम के भार के चलते लोगों को आराम का समय नहीं मिल पा रहा हैं और तनाव एवं स्ट्रेस लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। ये बढ़ता तनाव मानसिक रूप से तो बीमार करता ही हैं, लेकिन इसी के साथ ही शारीरिक तौर पर बीमार भी बनाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 31 Jul 2022 11:55:27

तनाव को कम करेंगे ये 8 तरीके के एसेंशियल ऑयल, मिलेगी अच्छी नींद

इस व्यस्ततम जीवनशैली में काम के भार के चलते लोगों को आराम का समय नहीं मिल पा रहा हैं और तनाव एवं स्ट्रेस लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। ये बढ़ता तनाव मानसिक रूप से तो बीमार करता ही हैं, लेकिन इसी के साथ ही शारीरिक तौर पर बीमार भी बनाता हैं। लगातार तनाव में रहने पर व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो जाता हैं और दवाइयों का सेवन करने लग जाता हैं जो कि सेहत के लिए उचित नहीं हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं प्राकृतिक उपायों की। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे एसेंशियल ऑयल की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से तनाव को कम करने और याद्दाश्त क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती हैं। आइये जानते हैं इन एसेंशियल ऑयल के बारे में...

essentials oil,list of essential oils,best essential oils,essential oil benefits,essential oil to reduce stress,essential oil for better sleep

मिंट एसेंशियल ऑयल

मिंट एसेंशियल ऑयल तनाव कम करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसकी सुगंध मूड को रिफ्रेश करती है। मिंट एसेंशियल ऑयल सूंघने से लिम्बिक सिस्टम प्रभावित होता है, जिससे तनाव का स्तर कम होता है। मिंट यानि पुदीने की पत्तियां मार्केट में आसानी से मिल जाती हैं। एसेंशियल ऑयल की जगह आप इन पत्तियों को भी सूंघ सकते हैं या इसकी चाय बना सकते हैं। एसेंशियल ऑयल सूंघने के लिए आप कई तरीकों का प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन कॉटन बड्स पर एसेंशियल ऑयल को डालकर सूंघना या नहाने के पानी में इसे डालना आपके तनाव के स्तर को जल्दी कम कर सकता है।

essentials oil,list of essential oils,best essential oils,essential oil benefits,essential oil to reduce stress,essential oil for better sleep

चंदन का तेल

आपको तनाव से मुक्त करने के लिए सबसे अच्छा तेल चंदन का तेल माना जाता है। आप इसे भी अपने नहाने के पानी में डाल सकते हैं या इस तेल को इत्र के रूप में उपयोग कर सकते हैं। यह आपको तनाव कम करने में मद्द करेगा साथ ही इसकी भीनी भीनी खुशबू अपको दिन भर ताजगी का एहसास दिलाएगा। यही कारण है कि लोग चंदन का उपयोग तिलक के रूप में करते हैं क्योंकि यह दिमाग को तुरंत ठंडा कर देता है।

essentials oil,list of essential oils,best essential oils,essential oil benefits,essential oil to reduce stress,essential oil for better sleep

रोज एसेंशियल ऑयल

गुलाब की महक किसे पसंद नहीं होती। रोज एसेंशियल ऑयल की महक दिमाग को तरोताजा फील कराने में मदद करती है। ये तेल आसानी से मार्केट में मिल जाता है। आप इसे नहाने के पानी में डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं। नहाने के पानी में इस्तेमाल करने से इसकी खूशबू काफी समय तक शरीर पर रहती है। इससे स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है।

essentials oil,list of essential oils,best essential oils,essential oil benefits,essential oil to reduce stress,essential oil for better sleep

लेमन एसेंशियल ऑयल

गुणों का खजाना नींबू शरीर को कई पोषक तत्व देता है। इसको सूंघने से शरीर में एनर्जी का अनुभव होता है। कभी आप तनाव महसूस कर रहे हैं तो लेमन एसेंशियल ऑयल को सूंघें। ये आपके तनाव के स्तर को कम करने में सहायता करेगा। इसकी भीनी और रिफ्रेश करने वाली खुश्बू दिमाग को बहुत अच्छी लगती है। मार्केट में लेमन एसेंशियल ऑयल काफी आसानी से मिल जाता है। आप इसे पानी में डालकर नहा भी सकते हैं। इसके इस्तेमाल से शरीर की दुर्गंध भी खत्म होती है।

essentials oil,list of essential oils,best essential oils,essential oil benefits,essential oil to reduce stress,essential oil for better sleep

लैवेंडर एसेंशियल ऑयल

तनाव के कारण रात में नींद न आना तो आजकल एक बड़ी समस्या बनती जा करेगा आप अपने मन को शांत भी करेगा। आप इस ऑयल को अपने नहाने के पानी में इस्तेमाल कर सकते हैं। या फिर आप इसकी कुछ बूंदें लें और अपने पैरों के तलवों और हथेली पर मलें। इस तेल को आप हथेलियों पर लगाकर भी इसका इस्तेमाल कर सकते है। इस तेल की खूशबू आपको गहरी नींद सुलाने में भी मदद करेगी। उठने के बाद आप रिलेक्स फील करेंगे।

essentials oil,list of essential oils,best essential oils,essential oil benefits,essential oil to reduce stress,essential oil for better sleep

रोजमेरी एसेंशियल ऑयल

रोजमेरी एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदों को अगर रोजाना किसी भी तेल में मिलाकर मालिश किया जाए तो यह बहुत ही लाभकारी होता है। इसकी खुशबू याद्दाश्त बढ़ाने और दिमाग को और भी फोकस रखने में लाभकारी होता है। इसकी खुशबू से तनाव भी दूर किया जा सकता है।

essentials oil,list of essential oils,best essential oils,essential oil benefits,essential oil to reduce stress,essential oil for better sleep

दालचीनी एसेंशियल ऑयल

दालचीनी मूड को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसके तेल की खूशबू एनर्जी लेवल को बढ़ाने का काम करती है, साथ ही स्ट्रेस को भी दूर रखती है। ये शरीर की सूजन को भी कम करने में मददगार है। इसका इस्तेमाल आप कॉटन बड्स पर रखकर भी कर सकते है। आप इनमें से कोई भी एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करके अपने स्ट्रेस लेवल को कम कर सकते हैं।

essentials oil,list of essential oils,best essential oils,essential oil benefits,essential oil to reduce stress,essential oil for better sleep

जैस्मिन ऑयल

यह तेल जो तनाव और डिप्रेशन से निपटने में बहुत कारगर है। यह तेल शादियों और मंदिरों में बहुत इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि यह तेल आपको तुरंत शांत करता है और आपकी मसल्स को आराम रिलैक्स करता है। जिससे शरीर में हो रहे दर्द में भी आराम मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद

SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!

तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी

अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’

ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी

अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट

दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा

राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें

श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद

दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी