न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दी-जुकाम और बुखार के चंगुल से निकलने के लिए लें इन ड्रिंक्स का सहारा

बारिश के दिनों में सर्दी-ज़ुकाम और बुख़ार जैसी बीमारियां हमें आसानी से अपनी चपेट में ले लेती हैं। अब बारिश के दौरान बाहर

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 07 May 2021 4:55:12

सर्दी-जुकाम और बुखार के चंगुल से निकलने के लिए लें इन ड्रिंक्स का सहारा

बारिश के दिनों में सर्दी-ज़ुकाम और बुख़ार जैसी बीमारियां हमें आसानी से अपनी चपेट में ले लेती हैं। अब बारिश के दौरान बाहर निकलना तो नहीं छोड़ सकते, लेकिन उन बीमारियों और डॉक्टर के इंज़ेक्शन से बचने के लिए बारिश के दिनों में आप कुछ घरेलू नुस्ख़े ज़रूर आज़मा सकते हैं। इसमें कुछ हॉट ड्रिंक्स हैं, जो आपको बारिश में होने वाली बीमारियों से बचने और उनसे राहत देने में कारगर साबित हो सकते हैं।

drinks,hot drinks,flu,cold,fever,rain,milk,masala tea,coffee,health news in hindi

गुनगुना पानी

गुनगुना पानी आपको कई बीमारियों से एक साथ बचाने में मदद करता है। गुनगुना पानी कई बैक्टीरिया को ख़त्म करने और इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है। सर्दी के दौरान गले में खराश और खांसी हो तो सांस लेने व कुछ खाने में परेशानी होती है। ऐसे में गर्म पानी का गरारा करने और गुनगुना पानी पीने से आराम मिलता है।

drinks,hot drinks,flu,cold,fever,rain,milk,masala tea,coffee,health news in hindi

अदरक की चाय

अदरक वाली चाय मतलब वो चाय नहीं, जिसे आप दूध और शक्कर के साथ उबालकर स्वाद लेते हैं। यह एक हर्बल इन्फ़्यूज़न है, जिसे सिर्फ़ पानी में उबालकर बनाते हैं। इसके टीबैग भी बाज़ार में आसानी से मिलते हैं। यदि चाय स्वाद में बहुत कड़वी लगे, तो इसमें शहद और नींबू की कुछ मात्रा मिला सकते हैं।

अदरक, डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए फ़ायदेमंद होने के साथ फ़ैट बर्न करने, शरीर को आराम देने और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार का काम करती है। अदरक की चाय एलर्जी और मौसम की वजह से होने वाले सर्दी-ज़ुकाम में सांस की परेशानी से भी राहत दिलाती है। इसके अलावा शहद मिली हुई एक कप अदरक की चाय पीरियड के दौरान पेट में होने वाली ऐंठन को दूर करने में भी मदद करती है।

drinks,hot drinks,flu,cold,fever,rain,milk,masala tea,coffee,health news in hindi

तुलसी का काढ़ा

मौसमी सर्दी-ज़ुकाम व बुख़ार में तुलसी के पत्ते से बना काढ़ा बहुत फ़ायदेमंद होता है। तुलसी के कुछ पत्तों को अदरक और लेमन ग्रास के साथ पानी में अच्छी तरह से उबालकर इसका सेवन करें। यह काढ़ा गले की ख़राश और बुख़ार से राहत पहुंचाता है। यदि यह अधिक कड़वा लगे तो इसमें सेंधा नमक मिला सकते हैं। तुलसी में विटामिन सी और कैरोटिन यानी विटामिन ए की मात्रा पाई जाती है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है।

drinks,hot drinks,flu,cold,fever,rain,milk,masala tea,coffee,health news in hindi

मसाला चाय

बिना दूध और शक्कर के बनी यह चाय सभी को पसंद नहीं आती, लेकिन बारिश के दौरान कई बीमारियों से राहत पहुंचाने में कारगर साबित होती है। अदरक, इलायची, लौंग, दालचीनी के साथ कई मसालों को मिलाकर बनाई गई इस कड़वी-सी चाय में आप मिठास के लिए गुड़ और शहद मिला सकते हैं। हालांकि, शक्कर की मनाही नहीं है, लेकिन सेहत के लिहाज से यह उपयुक्त नहीं होती। अदरक और इलायची में इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने वाला गुण पाया जाता है, जो बारिश में होने वाली बीमारियों से बचने में मदद करते हैं।

drinks,hot drinks,flu,cold,fever,rain,milk,masala tea,coffee,health news in hindi

हल्दी वाला दूध

बारिश और ठंड के समय में हमें जब भी सर्दी-ज़ुकाम होता है, गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है। उत्तर भारत में इसमें अजवाइन और गुड़ मिलाकर पकाया जाता है। इससे मिलने वाला फ़ायदा पाने के लिए आप उसमें दालचीनी और जायफल का पाउडर भी मिला सकते हैं।

drinks,hot drinks,flu,cold,fever,rain,milk,masala tea,coffee,health news in hindi

दालचीनी कॉफी

रोज़ाना सुबह अपने कॉफ़ी के मग में शक्कर की जगह दालचीनी मिलाएं। यह आपको शक्कर के सेवन से होने वाली तमाम परेशानियों से बचाएगी। ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर दालचीनी में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने की भी क्षमता पाई जाती है। कॉफ़ी में दालचीनी मिलाने से इसका स्वाद भी बहुत अच्छा हो जाता है।

drinks,hot drinks,flu,cold,fever,rain,milk,masala tea,coffee,health news in hindi

मसाला बादाम दूध

लेकिन अगर आप इन पारंपरिक हॉट ड्रिंक से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो मसाला बादाम दूध पिएं। कम कैलोरी वाले इस दूध में दालचीनी और जायफल पाउडर के अलावा स्वाद के लिए हल्दी, वनीला और शहद भी मिला सकते हैं।

हॉट चॉकलेट

सही तरीक़े से बनाया गया हॉट चॉकलेट ड्रिंक बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। कैटेचिन और फ़्लेवोनोइड्स से भरपूर कोको में ऐंटी-ऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आपके इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाता है। जब हम कोको गर्म करते हैं, तो वह और ज़्यादा प्रभावी ढंग से काम करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग