न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उम्र बढ़ने के साथ बढ़ने लगती हैं डिमेंशिया की प्रॉब्लम, इन आहार से रहेगी यह दूर

उम्र बढ़ने के साथ-साथ व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। खासतौर से एक उम्र के बाद याददाश्त कम होने लगती हैं जिसे डिमेंशिया की प्रॉब्लम कहते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 10 Feb 2023 10:28:14

उम्र बढ़ने के साथ बढ़ने लगती हैं डिमेंशिया की प्रॉब्लम, इन आहार से रहेगी यह दूर

उम्र बढ़ने के साथ-साथ व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। खासतौर से एक उम्र के बाद याददाश्त कम होने लगती हैं जिसे डिमेंशिया की प्रॉब्लम कहते हैं। किसी के पास यदि हष्टपुष्ट शरीर हो, लेकिन दिमाग कमजोर हो जाए तो भी आपका शरीर सही से काम नहीं कर पाएगा। ऐसे में आपको अपने आहार को संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर बनाना होगा। आप अपनी थाली में जो खाना रखते हैं उसका असर आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो डिमेंशिया की प्रॉब्लम को आपसे दूर रखने का काम करती हैं। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

dementia,dementia problem,foods helpful in dementia,symptoms of dementia,memory loss,alzheimer disease,lewy body dementia,risk factor for dementia,ageing,health news,healthy living

हरी पत्तेदार सब्जियां

केल, कोलार्ड ग्रीन्स, पालक, और अन्य कई हरी पत्तेदार सब्जियों को आपको अपनी डाइट में अवश्य शामिल करें। इसमें विटामिन बी जैसे फोलेट और बी9 से आदि पाए जाते हैं। इस पोषक तत्वों के कारण आपको डिप्रेशन को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इससे आपकी मेंटल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है।

dementia,dementia problem,foods helpful in dementia,symptoms of dementia,memory loss,alzheimer disease,lewy body dementia,risk factor for dementia,ageing,health news,healthy living

साबुत अनाज

ज्यादातर लोग यह सोचकर कार्ब्स खाने से डरते हैं कि इससे वजन बढ़ेगा, लेकिन कार्ब्स आपके शरीर के लिए प्रोटीन और अन्य विटामिनों की तरह ही जरूरी हैं। हमारी डाइट में कार्ब्स का प्रमुख स्रोत ओट्स, गेहूं, जौ और चावल जैसे साबुत अनाज हैं जो हमारे मस्तिष्क को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। वे विटामिन बी से भरपूर होते हैं, एक पोषक तत्व जो मस्तिष्क में सूजन को कम करने और आपकी याददाश्त को बनाए रखने में मदद कर सकता है।

dementia,dementia problem,foods helpful in dementia,symptoms of dementia,memory loss,alzheimer disease,lewy body dementia,risk factor for dementia,ageing,health news,healthy living

क्रूसिफेरस सब्जियां

क्रूसिफेरस सब्जियां जैसे ब्रोकोली, फूलगोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स में विटामिन बी और कैरोटीनॉयड आदि उच्च मात्रा में पाया जाता है। जिसके कारण इनका सेवन मेंटल हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आप अपनी डेली डाइट में इन्हें शामिल करें। आप लहसुन और जैतून के तेल में क्रुसिफेरस सब्जियों को भूनने की कोशिश करें।

dementia,dementia problem,foods helpful in dementia,symptoms of dementia,memory loss,alzheimer disease,lewy body dementia,risk factor for dementia,ageing,health news,healthy living

जामुन

फल स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य के मामले में जामुन असाधारण होते हैं। भारत में आमतौर पर पाए जाने वाले स्ट्रॉबेरी, जंगली ब्लूबेरी या केप आंवले में फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। हफ्ते में दो बार इनका सेवन करने से सूजन कम हो सकती है और ऑक्सीडेटिव तनाव कम हो सकता है। वे मस्तिष्क कोशिकाओं के बीच संचार को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं।

dementia,dementia problem,foods helpful in dementia,symptoms of dementia,memory loss,alzheimer disease,lewy body dementia,risk factor for dementia,ageing,health news,healthy living

बेरीज का सेवन

कई तरह की बेरीज रसभरी, ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी आदि में एंथोसायनिन नामक एक फ्लेवोनोइड पाया जाता है, जो आपकी ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन भी मौजूद होते हैं और इससे भी आपकी मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है।

dementia,dementia problem,foods helpful in dementia,symptoms of dementia,memory loss,alzheimer disease,lewy body dementia,risk factor for dementia,ageing,health news,healthy living

अखरोट

मस्तिष्क के लिए एक सुपर फ़ूड के रूप में माना जाने वाला अखरोट एक बेहतरीन पोषक तत्वों से भरपूर भोजन है जो आपके मस्तिष्क को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। अखरोट अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (एक पौधे-आधारित ओमेगा -3 फैटी एसिड), पॉलीफेनोलिक यौगिकों से भरपूर होते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड और पॉलीफेनोल्स दोनों को महत्वपूर्ण ब्रेन फूड माना जाता है क्योंकि वे ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन से लड़ते हैं।

dementia,dementia problem,foods helpful in dementia,symptoms of dementia,memory loss,alzheimer disease,lewy body dementia,risk factor for dementia,ageing,health news,healthy living

ओमेगा-3 रिच फूड

ओमेगा-3 एक फैटी एसिड है जो आपको शारीरिक व मानसिक तौर पर लाभ पहुंचाता है। आप जैतून का तेल, अलसी के बीज, और फैटी फिश जैसे ट्यूना, साल्मन और मैकेरल जैसे ओमेगा -3 रिच फूड का सेवन करें। कई अध्ययन यह बताते हैं कि ओमेगा-3 डिमेंशिया से लड़ने में मदद करता है।

dementia,dementia problem,foods helpful in dementia,symptoms of dementia,memory loss,alzheimer disease,lewy body dementia,risk factor for dementia,ageing,health news,healthy living

डार्क चॉकलेट

अगर आप ऐसे खाद्य पदार्थ की तलाश कर रहे हैं जिससे आपका दिमाग भी तेज हो और खाने में भी मजेदार हो तो डार्क चॉकलेट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। आपको बता दें कि डार्क चॉकलेट इस लिस्ट में अन्य खाद्य पदार्थों की तुलना में ज्यादा फायदेमंद बताया गया है क्योंकि ये एंटीऑक्सिडेंट, फ्लेवोनोइड्स और कैफीन से भरपूर है जो बाकी ब्रेन बूस्टर खाद्य पदार्थों से ज्यादा बढ़िया है।

dementia,dementia problem,foods helpful in dementia,symptoms of dementia,memory loss,alzheimer disease,lewy body dementia,risk factor for dementia,ageing,health news,healthy living

सीड्स का सेवन

डाइटिशियन डॉक्टर रंजना सिंह की मानें तो सीड्स के सेवन से याददाश्त में सुधार, मस्तिष्क की कार्यक्षमता में सुधार होता है। इसके साथ ही सतर्कता और एकाग्रता शक्ति सुनिश्चित करने में मदद मिल सकती है। सीड्स विटामिन के, ए, सी, बी 6, ई, कैल्शियम, मैंगनीज, आयरन, जिंक, तांबा युक्त एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो यह आपकी याददाश्त शक्ति को सुधारने का काम करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?

दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम

‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?

किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं

अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत

सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया

मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित

55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन

गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार

Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन

दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल