Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दालचीनी : वजन कम करने में करती है मदद, ऐसे करें प्रयोग, इन अंगों का भी रखे ख्याल

दालचीनी के फायदे अनेक होते हैं। देश में अक्सर दालचीनी का प्रयोग भोजन बनाने में एक मसाले के रूप में किया जाता है, लेकिन इसके...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 07 Jun 2021 5:39:30

दालचीनी : वजन कम करने में करती है मदद, ऐसे करें प्रयोग, इन अंगों का भी रखे ख्याल

दालचीनी के फायदे अनेक होते हैं। देश में अक्सर दालचीनी का प्रयोग भोजन बनाने में एक मसाले के रूप में किया जाता है, लेकिन इसके औषधिय गुणों की वजह से इसका उपयोग आयुर्वेद की दवाईयों को बनाने में भी किया जाता हैं। दालचीनी के फायदे की बात करें तो दालचीनी की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में होने वाले सर्दी-जुकाम के साथ ही पेट की चर्बी, वजन घटाने और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों में इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद रहता है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

दालचीनी के फायदे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं। डाइट एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होनी चाहिए और दालचीनी खाने के फायदे एंटीऑक्सीडेंट अपने साथ लेकर आते हैं। फ्री रेडिकल रोगजनक तत्व हैं जो शरीर के स्वस्थ सेल के साथ मिल जाते हैं और इन्हें खराब करने की कोशिश करते हैं। अगर आपकी डाइट एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है तो यह एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल को नष्ट करने में मदद करते हैं और बीमार होने के आसार कम हो जाते हैं। इसलिए दालचीनी के फायदे डाइट में शामिल जरुर करने चाहिए।
coronavirus,dalchini,cinnamon,dalchini advantages,dalchini medicine,dalchini antioxidants,heart,digestion,stomach,weight,oral health,health article in hindi वजन कम करने में मददगार

आज के समय में बढ़ता वजन लोगों की सबसे बड़ी समस्या है, लेकिन ये छोटी सी दालचीनी आपके बढ़ते वजन को कम करने में मदद कर सकती है। इसके लिए नाश्ते के आधे घंटे पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर उबालें। फिर इसे कप में डालकर दो बड़े चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इस प्रक्रिया को रात में सोने से पहले भी दोहराएं।


coronavirus,dalchini,cinnamon,dalchini advantages,dalchini medicine,dalchini antioxidants,heart,digestion,stomach,weight,oral health,health article in hindi दिल का रखे ख्याल

दालचीनी आपके दिल का ख्याल रखने में भी मदद करती है। इसके लिए दालचीनी पाउडर और शहद का पेस्ट बनाकर रोटी के साथ खाएं। इससे धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं होगा, जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों की संभवना भी कम हो जाएगी। जिन लोगों को दिल से जुड़ी कोई बीमारी है, उनके लिए ये उपाय रामबाण है।


coronavirus,dalchini,cinnamon,dalchini advantages,dalchini medicine,dalchini antioxidants,heart,digestion,stomach,weight,oral health,health article in hindi पेट और पाचन

दालचीनी खाने के फायदे में पाचन और पेट स्वास्थ्य भी शामिल है। प्राचीन काल से ही दालचीनी का इस्तेमाल पाचन संबंधी परेशानी को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र व पेट में संक्रमण का कारण बनने वाले बैक्टीरिया से लड़ने का काम कर सकते हैं। यह गुण खाद्य पदार्थों में लिस्टेरिया और एस्चेरिचिया कोली जैसे बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है। ये बैक्टीरिया खाने के माध्यम से पेट में पहुंचकर समस्या पैदा कर सकते हैं। साथ ही दालचीनी का तेल कैंडीडा इंफेक्शन से भी बचाव कर सकता है।

coronavirus,dalchini,cinnamon,dalchini advantages,dalchini medicine,dalchini antioxidants,heart,digestion,stomach,weight,oral health,health article in hindi ओरल हेल्थ

दालचीनी से निकाले जाने वाला तेल, स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटन्स नामक बैक्टीरिया की गतिविधि को रोकने का काम कर सकता है। यह बैक्टीरिया कैविटी के लिए जिम्मेदार होते हैं। वहीं, इसका इस्तेमाल दांतों पर बुरा प्रभाव भी डाल सकता है, इसलिए इसका इस्तेमाल सही तरीके से किया जाना चाहिए । दालचीनी ओरोफेशियल कंडीशन को भी नियंत्रित कर सकती है। यह एक ऐसा दर्द होता है, जो मुंह, जबड़ा और चेहरे को प्रभावित करता है। इसके अलावा, दालचीनी के तेल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण भी मुंह को बैक्टीरिया से बचाने का काम कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology