न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक अकेला केला सब फलों पर भारी! तनाव करता गायब, एक से बढ़कर एक हैं फायदे

एक सेब प्रत्येक दिन खाने से अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है, लेकिन कुछ लोगों को ही पता है कि एक केला भी प्रत्येक दिन

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 10 May 2021 1:05:23

एक अकेला केला सब फलों पर भारी! तनाव करता गायब, एक से बढ़कर एक हैं फायदे

एक सेब प्रत्येक दिन खाने से अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है, लेकिन कुछ लोगों को ही पता है कि एक केला भी प्रत्येक दिन खाने से डॉक्टर को दूर रखा जा सकता है। केले में कई विटामिन और पोषक तत्व शामिल होते हैं जो स्वास्थ्य लाभ में काम आते हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन समेत कई अन्य पोषक तत्व की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है।

ये काफी सस्ता फल होता है और ये किसी भी मौसम में आसानी से मिल जाता है। केले का सबसे अधिक फायदा सुबह उठकर खाने और उसके बाद दूध पीने से मिलता है। आंतों की सफाई में भी केला बहुत लाभदायक होता है। साथ ही कब्ज की शिकायत होने पर केला बेहद कारगर होता है। अगर आप भी केले के फायदों को जानना चाहते हैं तो यहां हम बता रहे हैं केले के कई हैरान करने वाले फायदों के बारे में।

banana,fruit,Apple,tension,eyes,digestion,blood circulation,cholesterol,health news in hindi

तनाव को दूर करने वाला

तनाव आज के समय में सेहत से जुड़ा बहुत ही बड़ा विषय बन चुका है। अपने अजीब माहौल के कारण हम लोग आज छोटी – छोटी बातों से तनाव में आ जाते हैं। इस तनाव को दूर करने वाले तत्व भी केले में पाए जाते हैं। केला खाने से तनाव में राहत मिलती है, कई बार हम तनाव में न खा पाते हैं और न कुछ सोच पाते हैं। तब केला खाना हमें उस तनाव से लड़ने में मदद करता है और हमें सोचने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है।

banana,fruit,Apple,tension,eyes,digestion,blood circulation,cholesterol,health news in hindi

भूख को खत्म करने वाला

केला आपकी भूख को नियंत्रित करता है। दरअसल केला खाने के बाद पेट भरा-भरा महसूस होता है जिसकी वजह से भूख नहीं लगती और हर थोड़ी देर में कुछ खाने की आपकी आदत पर कंट्रोल होता है। इससे मोटापा कम करने में भी मदद मिल सकती है।

पाचन

केले में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। अगर आप रोजाना केले का सेवन कर रहे हैं तो आपकी पाचन क्रिया अच्छी रहेगी।

banana,fruit,Apple,tension,eyes,digestion,blood circulation,cholesterol,health news in hindi

रक्तप्रवाह को ठीक करने वाला

अगर आपको रक्तचाप से जुडी हुई समस्या है तो आपको केला खाना चाहिए। केला हमारे रक्त की अशुद्धियों को ठीक करता है और शरीर में खून के बहाव को सही बनाए रखता है। रक्त की समस्याओ का निदान केला आसानी से कर देता है। अपने रक्त से सम्बन्धित किसी भी समस्या के लिए केले का सेवन शुरू कर दे।

कोलेस्ट्रॉल

रोजाना महज एक केला खाने से हमारे कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में काफी मदद मिलती है और ये बात तो सभी जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से दिल की अधिकतर बीमारियां हो सकती हैं। अगर आप अपने दिल को जवां और स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो फिर आपको नियमित रूप से रोजाना एक केले का सेवन करना चाहिए।

एनीमिया

केले में आयरन की मात्रा भी अच्छी होती है। रोजाना एक केला खाने से एनीमिया का खतरा कम हो सकता है।

banana,fruit,Apple,tension,eyes,digestion,blood circulation,cholesterol,health news in hindi

आँखों के लिए

केले में विटामिन ए होता है। यह एक वसा में घुलनशील विटामिन है जो कि नेत्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। दैनिक रूप से पर्याप्त विटामिन ए का सेवन रतौंधी का खतरा भी कम करता है।

स्वस्थ और सेहतमंद शरीर के लिए

केले में गुणकारी तत्व पाए जाते है जो हमारे वजन को बढ़ाने में सहायक होते है। केला हमारे पाचन को ठीक रखता है जिससे हमारा कुछ भी खाया – पिया हमारे शरीर में अच्छी तरह से लगता है। जब शरीर में खाना लगेगा तो उसका प्रभाव आपको दिख ही जाएगा। हर दिन 2 से 3 केले 2 से 3 महीने तक लगातार खाने से आपके वजन में काफी बढ़ोतरी हो जाएगी। यह वजन तो बढाता है पर आपके फैट को नियंत्रित कर देता है जो की इसकी बहुत अच्छी खासियत है।

डिस्क्लेमर : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग