न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दी में होने वाली बिमारियों से लड़ने के लिए जरूर खाएं ये 7 चीजें, उठाए मौसम का मजा

बढ़ती ठंड सेहत पर काफी असर डालती हैं। ऐसे में सेहत पर खास ध्यान रखना बेहद जरुरी है। सेंहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि हम अपने आहार को भी मौसम के हिसाब से बदल लें। सर्दी में होने वाली बिमारियों से लड़ने के लिए प्रकृति ने कई प्रकार के खाद्य पदार्थ बनाए हैं। आज हम आपको ऐसे ही 7 खाद्य पदार्थ के बारे में बता रहें जिसका सेवन कर के आप सर्दी के मौसम में खुद को चुस्त दुरुस्त रख सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Nov 2022 11:49:22

सर्दी में होने वाली बिमारियों से लड़ने के लिए जरूर खाएं ये 7 चीजें, उठाए मौसम का मजा

बढ़ती ठंड सेहत पर काफी असर डालती हैं। ऐसे में सेहत पर खास ध्यान रखना बेहद जरुरी है। सेंहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि हम अपने आहार को भी मौसम के हिसाब से बदल लें। सर्दी में होने वाली बिमारियों से लड़ने के लिए प्रकृति ने कई प्रकार के खाद्य पदार्थ बनाए हैं। आज हम आपको ऐसे ही 7 खाद्य पदार्थ के बारे में बता रहें जिसका सेवन कर के आप सर्दी के मौसम में खुद को चुस्त दुरुस्त रख सकते हैं।

winter,winter health care tips,food to eat during winters,healthy winter tips in hindi,winter care tips in hindi,health news in hindi,healthy living,health care tips in hindi

बाजरा

सर्दियों में बाजरे का सेवन बच्चों और बुजूर्गों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसकी तासीर गर्म होती है। बाजरा में मैग्नीशियम, पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं, जो शरीर के साथ-साथ हार्ट को भी हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। साथ ही बाजरे में फाइबर और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो कब्ज, गैस से छुटकारा दिलाकर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इतना ही नहीं बल्कि बाजरा शरीर को गेंहू से ज्यादा एनर्जी देता है। बाजरे को डायबिटीज में फायदेमंद माना जाता है। बाजरे में पाए जाने वाले पोषक तत्व डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

winter,winter health care tips,food to eat during winters,healthy winter tips in hindi,winter care tips in hindi,health news in hindi,healthy living,health care tips in hindi

खजूर

खजूर कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी, विटामिन के, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक और मैंगनीज सहित विभिन्न पोषक तत्वों का भंडार है। सर्दियों में खजूर का सेवन शरीर को अंदर से गर्म रखने के साथ मजबूत भी प्रदान करता है। रोजाना 2-3 खजूर खाने से शरीर में फाइबर की कमी दूर हो जाती है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते है तो दिन में 4 खजूर तक खा सकते हैं। साथ ही यह खून में हीमोग्लोबिन के स्तर को भी कंट्रोल में रखता है। साथ ही इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। खजूर का सेवन अगर आप भिगोकर करेंगे तो उसके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित करना आसान हो जाता है। भिगोने से इन्हें पचाना भी आसान हो जाता है। आप इसको खाने से पहले रात भर भिगो दें।

winter,winter health care tips,food to eat during winters,healthy winter tips in hindi,winter care tips in hindi,health news in hindi,healthy living,health care tips in hindi

गुड़

सर्दियों के मौसम के लिए सबसे फायदेमंद होता है गुड़ । यह शरीर में खून की कमी को दूर कर के इसको साफ करने में भी मदद करता है। ता दें कि शुगर विटामिन ए, विटामिन बी, सुक्रोज, ग्लूकोज, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, जिंक और मैग्नीशियम से भरपूर होती है। इसके अलावा, कई विटामिन और आयरन भी ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसलिए ये कहा जा सकता है कि गुड़ के सेवन से शरीर में खून की कमी खत्‍म होती है। साथ ही गर्म दूध के साथ गुड़ खाने से वजन भी कम होता है। गुड़ किडनी और पेट की समस्याओं को खत्‍म करने के लिए मददगार है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए गुड़ अच्छा होता है।

winter,winter health care tips,food to eat during winters,healthy winter tips in hindi,winter care tips in hindi,health news in hindi,healthy living,health care tips in hindi

तिल

तिल की तासीर गर्म होती है, जिस वजह से सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए तिल खाना बहुत जरूरी होता है। तिल में मौजूद प्रोटीन पूरे शरीर को भरपूर ताकत और एनर्जी से भर देता है। इससे मेटाबोलिज्म भी अच्छी तरह काम करता है। तिल में मोनो- सैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। साथ ही तिल में एंटी- बैक्टीरियल तत्व मौजूद होते हैं, जो घाव को जल्दी भरने में मदद करता हैं। साथ ही शरीर में खून की मात्रा को सही बनाए रखने में भी मददगार है तिल। दिन में 1/2-1 टेबल स्पून या अपने स्वादानुसार भुने हुए तिल का सेवन करना चाहिए।

winter,winter health care tips,food to eat during winters,healthy winter tips in hindi,winter care tips in hindi,health news in hindi,healthy living,health care tips in hindi

हल्दी

हल्दी का सेवन भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व भर में किया जाता है। एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल के तौर पर यह शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में काफी मददगार है। ज्यादा लाभ के लिए हल्दी गर्म दूध के साथ लेना चाहिए। हल्दी में लिपोपॉलिसैकेराइड मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। हल्दी के औषधीय गुण अनेक हैं, जिनमें एंटीइन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीट्यूमर, एंटीसेप्टिक, एंटीवायरल, कार्डियोप्रोटेक्टिव (हृदय को स्वस्थ रखने वाला गुण), हेपटोप्रोटेक्टिव (लिवर स्वस्थ रखने वाला गुण) और नेफ्रोप्रोटेक्टिव (किडनी स्वस्थ रखने वाला गुण) गुण मुख्य हैं।

winter,winter health care tips,food to eat during winters,healthy winter tips in hindi,winter care tips in hindi,health news in hindi,healthy living,health care tips in hindi

गाजर

सर्दियों का सूपर फ़ूड है गाजर, गाजर में बीटा कैरोटीन होता है। शरीर इसे विटामिन ए में तब्दील कर देता है और यह विटामिन शरीर की प्रतिरोधक प्रणाली के लिए, फेफड़ों को स्वस्थ रखकर सांस की बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार होता है। साथ ही ये विटामिन आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ये बीटा-कैरोटीन तेज धूप से आंखों को नुकसान से बचातीहै और मोतियाबिंद और आंखों की अन्य समस्याओंकी संभावना को कम करतीहै। आधे कप गाजर में 25 कैलोरी, 6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 2 ग्राम फाइबर, 3 ग्राम शुगर और 0।5 ग्राम प्रोटीन होता है। गाजर में विटामिन A, K, C, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे सभी जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं। गाजर डायबिटीज को भी कंट्रोल में रखता है। डायबिटीज के मरीजों को गाजर सहित बिना स्टार्च वाली सब्जियों खाने की सलाह दी जाती है।

winter,winter health care tips,food to eat during winters,healthy winter tips in hindi,winter care tips in hindi,health news in hindi,healthy living,health care tips in hindi

चुकंदर

चुकंदर में लाभवर्धक फाइटोकेमिकल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो स्वस्थ कोशिकाओं और उनके डीएनए को नुकसान पहुंचाने वाले मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं। इनकी वजह से बॉडी की इम्युनिटी भी मजबूत होती है। जिससे शरीर को इंफेक्शन आदि से लड़ने में मदद मिलती है। साथ ही चुकंदर में मौजूद आसबोरोन, कॉपर, मैग्नीशियम हमारे शरीर की हड्डियों को विकसित करने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो चुकंदर का सेवन करना चाहिए। चुकंदर में मैंग्नीज, जिंक और विटामिन बी-6 आदि के गुण पाए जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?