Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में खाना शुरू करें ये 5 ड्राई फ्रूट्स, शरीर को रखेंगे चुस्त दुरुस्त

सर्दियों के मौसम में सेहत को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सेंहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि हम अपना आहार मौसम के हिसाब से ही लें। ऐसे में अगर ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जाए तो शरीर को चुस्त दुरुस्त रखने में मददगार साबित होते है। 

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Nov 2022 10:38:58

सर्दियों में खाना शुरू करें ये 5 ड्राई फ्रूट्स,  शरीर को रखेंगे चुस्त दुरुस्त

सर्दियों के मौसम में सेहत को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सेंहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि हम अपना आहार मौसम के हिसाब से ही लें। ऐसे में अगर ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जाए तो शरीर को चुस्त दुरुस्त रखने में मददगार साबित होते है। अगर आप खासतौर पर सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं तो इसके कई लाभ देखने को मिलते हैं। इसलिए आज हम आपको पांच ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताने जा रहे है जिनका सर्दियों में सेवन शरीर को अंदर से गर्मी दिलाता है। तो बिना समय बेकार करे जानते है इनके बारे में...
dry fruits,dry fruits benefits in winter,winter health care tips,winter health,dry fruits good for health,health news in hindi,health tips in hindi बादाम

बादाम में फेटी एसिड्स, प्रोटीन, फाइबर, जिंक, विटामिन ई खूब मात्रा में मिलता है। बादाम खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। सर्दियों में इम्यूनिटी का मजबूत रहना बेहद जरुरी है। साथ ही बादाम के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन और हीमोग्लोबिन का स्तर भी बेहतर होता है। इसके साथ ही बादाम से कॉलेस्ट्रोल स्तर भी ठीक रहता है। बादाम का ग्लाइसेमिक लोड जीरो होता है, जिसकी वजह से पाचन तंत्र मजबूत बनता है। बादाम तासीर में गर्म होता है इसलिए सर्दियों में इसका सेवन करना चाहिए। बादाम का भरपूर फायदा लेने के लिए इसको आप खाली पेट सेवन करें। अगर आप शाम को स्नैक्स में बादाम खाना चाहते हैं तो खा सकते हैं। dry fruits,dry fruits benefits in winter,winter health care tips,winter health,dry fruits good for health,health news in hindi,health tips in hindi काजू

सर्दियों में दिल से जुड़ी बिमारियों का खतरा बढ़ जाता है ऐसे में काजू में मौजूद ओलिक एसिड दिल की बीमारियों के जोखिम को काफी हद तक कम करने में सहायक होता है। काजू असंतृप्त वसा एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर यानी की अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर में इजाफा करता है। वहीं, ट्राइग्लिसराइड लेवल और ब्लड प्रेशर को कम करने में बहुत कारगर होता है। बता दे, बढ़ा हुआ खराब कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर दोनों ही हार्ट के लिए नुकसानदायक होता है। माइग्रेन के दर्द में भी काजू असरदार है। काजू के अंदर विटामिन ई की काफी मात्रा भी होती है। साथ ही यह आपकी स्किन के लिए भी काफी अच्छा रहता है।
dry fruits,dry fruits benefits in winter,winter health care tips,winter health,dry fruits good for health,health news in hindi,health tips in hindi अखरोट

अखरोटको ड्राई फ्रूट्स का राजा कहते है। इसका सेवन सिर्फ दिमाग के लिए नहीं बल्कि ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। अखरोट में हेल्दी फैट, फाइबर, विटमिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फॉरस, कॉपर, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी ऐसिड जैसे कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। ओमेगा-3 फैटी ऐसिड हाई कॉलेस्ट्रोल को कम करने में काफी मददगार रहता है। अखरोट का सेवन त्वचा और बालों के लिए भी काफी अच्छा रहता है। अखरोट पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी में भी सुधार लाता है। इसको डाइट में शमिल करने से स्पर्म में शुक्राणु की आयु, शुक्राणुओं की संख्या, गतिशीलता में सुधार आता है, जिससे यौन शक्ति की कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है। dry fruits,dry fruits benefits in winter,winter health care tips,winter health,dry fruits good for health,health news in hindi,health tips in hindi अंजीर

अंजीर वजन कम करने, पाचन बेहतर करने, कब्ज से राहत और ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ ही कई बीमारियों का रामबाण इलाज है। अंजीर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिसमें सभी जरूरी विटामिन, मिनिरल्स, फाइबर मिलता है। अंजीर में विटामिन ए, बी1, बी12, कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, पोटैशियम भरपूर मात्रा में मिलता है। सर्दियों में इसका सेवन काफी अच्छा रहता है। रात में गर्म दूध के साथ अंजीर का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है। अंजीर को दूध में मिलाकर पीना शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें भारी मात्रा में पाया जाने वाला ट्रिप्टोफैन और मेलाटोनिन रात में बेहतर नींद लाने में मदद करता है। ठंड के दिनों में यह शरीर में उर्जा लाता है और सर्दी, खांसी, बुखार जैसी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। dry fruits,dry fruits benefits in winter,winter health care tips,winter health,dry fruits good for health,health news in hindi,health tips in hindi पिस्ता

सूखे मेवों की बात हो और पिस्ता का जिक्र न किया जाए, यह तो संभव ही नहीं है। पिस्ता कई तरह के स्वास्थ्यवर्धक पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। इसमें सैचुरेटेड फैटी एसिड, पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, ओलिक व लिनोलिक एसिड, प्रोटीन, विटामिन और फाइबर होता है। यह स्वास्थ्य स्थिति में सुधार करने के साथ ही कई गंभीर समस्याओं को दूर रखने का भी काम कर सकता है। पिस्ते का सेवन आपकी त्वचा को खतरनाक यूवी किरणों से बचाता है, जिससे आपकी त्वचा जवां रहती है। पिस्ता हाई-डेंसिटी लिपोप्रोटीन (लाभकारी कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाने का काम कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology