Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाचन तंत्र को बनाना हैं मजबूत तो आहार में शामिल करें ये 10 फूड

तो अपने पेट का ख्याल रखना बहुत जरूरी है और उसके लिए अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना जरूरी हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही फ़ूड की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें आहार में शामिल कर अपने पाचन तंत्र को दुरुस्त किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Mar 2022 3:38:15

पाचन तंत्र को बनाना हैं मजबूत तो आहार में शामिल करें ये 10 फूड

शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद बनाए रखने के लिए जरूरी हैं कि आपका पाचन तंत्र मजबूत हो ताकि भोजन को पचाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े अन्यथा खाना खाने के बाद गैस, कब्ज या पेट का खराब होने जैसी समस्या होने लगती हैं। देखा जाता हैं कि दैनिक आहार में हानिकारक खाद्य पदार्थों की वजह से यह समस्या पनपती हैं। ऐसे में अगर आप लाइफ में हेल्दी रहना चाहते हैं तो अपने पेट का ख्याल रखना बहुत जरूरी है और उसके लिए अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना जरूरी हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही फ़ूड की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें आहार में शामिल कर अपने पाचन तंत्र को दुरुस्त किया जा सकता हैं।
foods to make digestive system strong,healthy living,Health tips दलिया

फाइबर, खनिज और विटामिन से भरपूर होता है दलिया। यह मैग्नीशियम, आयरन और फाॅस्फोरस का भी अच्छा सोर्स है। रिसर्च बताती हैं कि कब्ज को दूर करने के साथ ही यह पेट के कैंसर के जोखिम को भी कम करने में मदद करता है। foods to make digestive system strong,healthy living,Health tips रेशेदार सब्जियां

आप सभी सब्जियों के पोषण लाभ पर आंख मूंद कर भरोसा कर सकते हैं। सब्जियों में उच्च विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर होता है जो अच्छे और स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए काफी आवश्यक है। विशेष रूप से हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से आपका पेट और पाचन तंत्र दोनों ही स्वास्थ्य रहते हैं। foods to make digestive system strong,healthy living,Health tips
ग्लूकोज युक्त फल

ग्लूकोज का सबसे अच्छा स्रोत फलों में होता हैं, और यह हमारे शरीर में पोषण की मात्रा को नियंत्रण करने के लिए मददगार माना जाता है। उच्च रेशेदार फल और खट्टे फल हमारे पाचन तंत्र के काम करने की शक्ति को बढ़ा देते है, ताकि इससे हमारा पेट साफ और सुरक्षित रहें। foods to make digestive system strong,healthy living,Health tips
केला

केला एक फाइबर रिच फूड है जिसमें इन्सुलिन और कैन होता है और यह गुड बैक्टीरिया के ग्रोथ को प्रमोट करता है। यह आपके आंतों के कार्य को सही बनाए रखता है और इसके खाना खाने के बाद और पहले कभी भी खा सकते हैं। दोनों ही तरीकों से यह पेट के लिए फायदेमंद है।

foods to make digestive system strong,healthy living,Health tips हल्का अनाज

अनाज में कार्बोहाइड्रेट और फोडमेप की अधिक मात्रा होती हैं जिससे हमारी छोटी आंत में पोषण तत्व की अवशोषण शक्ति को घटा देती हैं। लेकिन हल्के अनाज जैसे गेहूं, ब्राउन चावल और ओट्स में फोडमेप की मात्रा कम होती है, जिससे हमारे पाचन तंत्र में अवशोषण की शक्ति बढ़ जाती है। इस तरह यह हमारे पेट के लिए काफी अच्छा होता हैं।

foods to make digestive system strong,healthy living,Health tips
विटामिन-सी से भरपूर आहार

विटामिन-सी से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसलिए अपने आहार में विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे- ब्रोकली, संतरा, कीवी और स्ट्राबेरी आदि को शामिल करें। इससे पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
foods to make digestive system strong,healthy living,Health tips
बीज और नट्स

नट्स में प्रोटिन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिस कारण यह हमारे शरीर को ऊर्जा देता है और वसा हुआ खाने का सेवन करने से यह फैट को नियंत्रण करता है। बीज और नट्स को हमें रोजाना अपने भोजन में शमिल करना चाहिए।

foods to make digestive system strong,healthy living,Health tips
अदरक

पाचनशक्ति को सुधारने और पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने के लिए आपको अपने आहार में अदरक शामिल करना चाहिए। यह भोजन पचाने के लिए आवश्यक पाचक रसों और एंजाइम के प्रवाह को उत्प्रेरित करती है। एक कम गर्म पानी में 2 चम्मच अदरक का रस और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे दिन में एक-दो बार पियें। foods to make digestive system strong,healthy living,Health tips लीन प्रोटीन

तकनीकी तौर पर हल्का प्रोटीन उन पदार्थ में होता हैं, जिनमें कम से कम दस ग्राम और 95 एमजी कोलेस्ट्रॉल की मात्रा होती है। लीन प्रोटिन के सेवन से हमारा पाचन तंत्र बिगड़ जाता है लेकिन यह हमारी त्वचा के लिए काफी स्वस्थ होता है। अंडे, सुअर का मांस, मछली आदि लीन प्रोटिन के अच्छे स्रोत हैं। foods to make digestive system strong,healthy living,Health tips दही

सेहत को लेकर दही के फायदे तो जगजाहिर हैं। दही में अजवायन डालकर खाने से कब्ज दूर होती है। पेट की बीमारियों से परेशान होने वाले लोग यदि अपनी डाइट में प्रचुर मात्रा में दही शामिल करें तो अच्छा होगा। इसमें अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो पेट की बीमारी को ठीक करते हैं। विशेष रूप से ग्रीक दही में प्रोटिन की उच्च मात्रा होती है। ग्रीक दही में कम लैक्टोज होता है जोकि हमारे पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology