न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुर्शिदाबाद वक्फ हिंसा: महिला आयोग ने बनाई जांच समिति, पीड़ित महिलाओं से मिलने गुरुवार को पहुंचेगी टीम

पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून से जुड़ी हिंसा के बाद, राष्ट्रीय महिला आयोग ने जांच के लिए समिति गठित की, जो प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 3:07:50

मुर्शिदाबाद वक्फ हिंसा: महिला आयोग ने बनाई जांच समिति, पीड़ित महिलाओं से मिलने गुरुवार को पहुंचेगी टीम

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और मालदा में वक्फ संशोधन कानून को लेकर भड़की हिंसा के बाद अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस गंभीर घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की है। समिति की अध्यक्षता स्वयं एनसीडब्ल्यू की चेयरपर्सन विजया रहाटकर करेंगी।

यह समिति गुरुवार को कोलकाता पहुंचेगी और शुक्रवार को मालदा का दौरा कर हिंसा से प्रभावित महिलाओं और विस्थापित परिवारों से मुलाकात करेगी। साथ ही, समिति मालदा के पुलिस अधीक्षक और जिला मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक भी करेगी।

महिला आयोग के एक अधिकारी ने जानकारी दी, “पश्चिम बंगाल में हुई इस गंभीर और पीड़ादायक घटना का आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। इसके बाद चेयरपर्सन विजया रहाटकर के नेतृत्व में एक जांच समिति गठित की गई है, जो हिंसा से जुड़े हालात की पड़ताल करेगी।”

गौरतलब है कि मुर्शिदाबाद जिले के धूलियन के मंदिरपाड़ा क्षेत्र में वक्फ कानून को लेकर सांप्रदायिक तनाव के दौरान कई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और हिंसा की खबरें सामने आई थीं। इसी कारण सैकड़ों महिलाएं जान बचाकर भागने को मजबूर हो गईं और भागीरथी नदी पार कर मालदा जिले में शरण ली।

आयोग ने अपनी टिप्पणी में कहा, “ये महिलाएं अपने घरों से उजड़ चुकी हैं, असुरक्षा और गहरे मानसिक आघात की स्थिति में हैं। उन्हें न्याय और पुनर्वास की जरूरत है।”

समिति में विजया रहाटकर के अलावा आयोग की सदस्य डॉ. अर्चना मजूमदार और डिप्टी सेक्रेटरी डॉ. शिवानी डे भी शामिल होंगी, जो पूरे मामले की गहराई से जांच सुनिश्चित करेंगी।

शनिवार को यह समिति मुर्शिदाबाद के हिंसा प्रभावित इलाकों — शमशेरगंज, जफराबाद और अन्य क्षेत्रों का दौरा करेगी। वहां स्थानीय पीड़ितों और उनके परिजनों से बातचीत की जाएगी, साथ ही जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज़मीनी हालात की जानकारी जुटाई जाएगी।

अधिकारियों के मुताबिक, "समिति यह जांच करेगी कि हिंसा किन परिस्थितियों में भड़की, प्रशासन ने क्या कदम उठाए, और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कौन से उपाय किए जा सकते हैं।"

यह समिति स्वतंत्र रूप से स्थान, समय और प्रक्रिया निर्धारित करने के लिए अधिकृत होगी तथा सभी संबंधित पक्षों से तथ्यात्मक जानकारी जुटाकर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?