न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी के 8 साल बाद सागरिका-जहीर के घर गूंजीं किलकारियां, रहमान ने अभिजीत के आरोपों पर दिया जवाब

एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान के घर खुशियों की बरसात हो गई है। शादी के 8 साल बाद उनके घर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 1:03:28

2 News : शादी के 8 साल बाद सागरिका-जहीर के घर गूंजीं किलकारियां, रहमान ने अभिजीत के आरोपों पर दिया जवाब

एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान के घर खुशियों की बरसात हो गई है। शादी के 8 साल बाद उनके घर किलकारी गूंजी है और वे पहली बार पैरेंट्स बने हैं। सागरिका ने एक बेटे को जन्म दिया है जिसकी पहली झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इसी के साथ उन्होंने फैंस को नन्हें-मुन्ने का नाम भी बता दिया है। कपल ने आज बुधवार (16 अप्रैल) को एक पोस्ट के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर की। इसमें जहीर बच्चे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। सागरिका अपने पति और बेटे को निहारती हुई मुस्कुरा रही हैं। दूसरी फोटो में कपल ने बेटे का हाथ थामा हुआ है।

एक फैमिली पोट्रेट फोटो शेयर करते हुए कपल ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “प्यार, कृतज्ञता और भगवान के आशीर्वाद के साथ हम अपने प्यारे नन्हे बेटे फतेह सिंह खान का स्वागत करते हैं।” इसके साथ ही इन्होंने बेबी का प्यारा सा नाम भी अपने फैंस के साथ साझा किया है। यह पोस्ट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। सागरिका की प्रेग्नेंसी पूरी तरह से गुप्त रखी गई थी। इस दौरान कपल को पब्लिक प्लेस पर कम ही देखा गया। अब कपल को चाहने वाले प्रशंसक, क्रिकेट और मनोरंजन जगत से धड़ाधड़ बधाइयां मिल रही हैं।

सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, अंगद बेदी, नीरू बाजवा, हुमा कुरैशी, हाल ही एक बेटी की मां बनीं अथिया शेट्टी सहित कई सेलेब्स ने अपने-अपने अंदाज मे उन्हें विश किया है। गौरतलब है कि सागरिका और जहीर ने नवंबर 2017 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। इसके बाद मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन रखा गया था। सागरिका की पहली फिल्म साल 2007 में आई 'चक दे! इंडिया' थी, जिसके हीरो सुपरस्टार शाहरुख खान थे। इसके अलावा उन्होंने 'फॉक्स', 'मिले ना मिले हम', 'रश' और 'इरादा' जैसी फिल्मों में काम किया है।

वह मराठी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। सागरिका ने ‘खतरों के खिलाड़ी 6' में हिस्सा लिया था। दूसरी ओर, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर ने साल 2014 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी20 खेले। वे मौजूदा आईपीएल-18 में लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के मेंटर हैं।

रहमान ने कहा, टेक्नोलॉजी संगीत को रिफाइन्ड करने में मदद करती है…

मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने अपने अब तक के करिअर में ढेरों लोकप्रिय और सुपरहिट गानों को आवाज दी है। हालांकि पिछले कुछ सालों से वे अपने हुनर से ज्यादा बयानों के कारण लाइमलाइट में रहते हैं। हाल ही अभिजीत ने दिग्गज संगीतकार व सिंगर एआर रहमान पर निशाना साधते हुए उन पर कई आरोप लगाए थे। अभिजीत ने दावा किया कि रहमान म्यूजिक के लिए टेक्नोलॉजी पर निर्भर हैं। वे साथी कलाकारों का निरादर करते हैं।

रहमान के चलते कई संगीतकारों का करिअर खत्म हो गया। अब रहमान ने इंडिया टुडे डिजिटल के साथ बातचीत में इन सब बातों का जवाब दिया है। रहमान ने कहा कि हर चीज के लिए मुझे दोषी ठहराना आसान है। मैं अभी भी अभिजीत से प्यार करता हूं और मैं उन्हें केक भेजूंगा। ये उनकी राय है और अपनी राय रखना बिलकुल भी गलत नहीं है। टेक्नोलॉजी संगीत को रिफाइन्ड करने में मदद करती है। कंप्यूटर का इस्तेमाल असाधारण हार्मोनियों और अन्य चीजों को डिजाइन करने के लिए किया जाता है। इससे म्यूजिक में सामंजस्य बैठाया जाता है।

मैं संगीतकारों को काम पर रखने और बाद में उन्हें निकालने या अस्वीकार करने का जोखिम नहीं उठा सकता। सिंगर्स को प्रोड्यूसर्स से ये पूछना चाहिए कि उन्हें कितने म्यूजिक कंपोजर्स के साथ काम करने का मौका मिलता है। मेरी हर फिल्म में चाहे वह ‘छावा’ हो, ‘पोन्नियिन सेल्वन’ हो या कोई अन्य, लगभग 200-300 संगीतकार काम करते हैं और कुछ गानों पर तो एक साथ 100 से ज्यादा लोग काम करते हैं। मैं उनके साथ फोटो-वीडियो नहीं पोस्ट करता, इसलिए किसी को इसके बारे में पता नहीं चलता।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी