न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

14 साल बाद इस हॉरर फिल्म का सीक्वल ला रहे आनन्द पंडित, 26 सितम्बर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

विक्रम भट्ट की हॉन्टेड 3डी 14 साल बाद सीक्वल के साथ बड़े पर्दे पर लौट रही है। जानिए फिल्म की कहानी, सीक्वल की रिलीज डेट और मिमोह चक्रवर्ती के अभिनय के बारे में।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 5:31:17

14 साल बाद इस हॉरर फिल्म का सीक्वल ला रहे आनन्द पंडित, 26 सितम्बर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

हॉरर फिल्मों के दौर में 14 साल पहले प्रदर्शित हुई निर्देशक विक्रम भट्‌ट की भट्‌ट कैंप की फिल्म हॉन्टेड 3डी को हॉरर फिल्मों की सूची में एक अलग मुकाम हासिल है। यह उस दौर में भट्ट कैंप की सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती और टिया बाजपेयी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

मिमोह हाल ही में नीरज पांडे की वेब सीरीज खाकी:

द बंगाल चैप्टर में एक पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आए थे। मिमोह अब अदाकारी करने लगे हैं लेकिन उनकी सबसे बड़ी कमजोरी उनकी आवाज और संवाद अदायगी है। खैर बात कर रहे थे हॉन्टेड 3 डी की, जिसका निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। अब इसके निर्माता 14 साल बाद इसका सीक्वल लेकर सिनेमाघरों में आ रहे हैं। मेकर्स ने सीक्वल की रिलीज डेट का एलान किया है.

'हॉन्टेड 3डी' 2011 की हिट कहानी में से एक है। विक्रम भट्ट निर्देशित फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक की है, जो खुद को अतीत में फंसी एक लड़की की आत्मा से रहस्यमय तरीके से जुड़ा हुआ पाता है। उसे पता चलता है कि लड़की का उसके पियानो टीचर ने रेप किया था। एक दर्दनाक घटना होती है, जो उसकी आत्मा को बेचैन कर देती है। इसके बाद जो होता है वह खौफ, आत्मा की मुक्ति और समय सीमाओं में चीजों को सही करने की कोशिश की एक खौफनाक कहानी है।

लगभग 14 साल के बाद मेकर्स 'हॉन्टेड 3डी' के सीक्वल के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। 'हॉन्टेड 3डी' के सीक्वल के प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने फिल्म के टाइटल और रिलीज डेट का एलान किया है। साथ ही, उन्होंने फिल्म के स्टार कास्ट से भी पर्दा हटाया है।

16 अप्रैल को आनंद पंडित ने फिल्म के सीक्वल का एक मोशन पोस्टर साझा किया है और कैप्शन में लिखा है, '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट की सफलता के बाद महेश भट्ट और विक्रम भट्ट के साथ फिर से जुड़कर रोमांचित हूं, हमारी अगली रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी 'हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट' में महाअक्षय चक्रवर्ती उर्फ मिमोह और चेतना पांडे मुख्य भूमिका में हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी