छोटे पर्दे यानी टेलिविजन के लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ (Ramayan) में आर्य सुमंत (arya sumant) का किरदार निभाने वाले अभिनेता चंद्रशेखर (chandrashekhar passes away) का बुधवार को 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। चंद्रशेखर का निधन आज सुबह 7 बजे हुआ।
चंद्रशेखर के बेटे एवं निर्माता अशोक शेखर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अभिनेता ने सुबह करीब सात बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। शेखर ने कहा कि नींद में ही उनका निधन हो गया...जैसा कि वह चाहते थे, परिवार उनके पास मौजूद था। उन्हें कोई बीमारी नहीं थी, यह केवल उम्र की वजह से हुआ। उन्होंने एक अच्छा जीवन जिया।उन्होंने बताया कि अभिनेता का अंतिम संस्कार शाम को जुहू के पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा।














