न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

FIR के बाद Bharti Singh को आई भगवान की याद, गलती के लिए मांग चुकी हैं माफी

अपने फनी और मजाकिया अंदाज से लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाली भारती सिंह एक फिर से मुश्किलों में फंस गई हैं। भारती ने अपने एक शो में दाढ़ी-मूंछों पर कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी थी, जिसपर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। भारती के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 May 2022 1:02:16

FIR के बाद Bharti Singh को आई भगवान की याद, गलती के लिए मांग चुकी हैं माफी

अपने फनी और मजाकिया अंदाज से लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाली भारती सिंह एक फिर से मुश्किलों में फंस गई हैं। भारती ने अपने एक शो में दाढ़ी-मूंछों पर कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी थी, जिसपर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। भारती के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली गई है।

भारती की टिप्पणी पर सिख समुदाय के लोगों ने बीते दिन उनके खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद कॉमेडियन के खिलाफ IPC के सेक्शन 295-A के तहत पुलिस ने FIR दर्ज की है। FIR SGPC ने दर्ज करवाई है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में FIR दर्ज होने के बाद भारती सिंह ने अब अपनी पहली पोस्ट शेयर की है।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर भगवान गणेश का फोटो शेयर करके हाथ जोड़ने वाली इमोजी लगाई है। भारती के इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस मुश्किल घड़ी में उन्होंने भगवान से मदद की गुहार लगाई है।

अपनी इस पोस्ट से पहले भारती सिंह ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके माफी भी मांगी थी। भारती ने दाढ़ी-मूंछों पर किए अपने जोक पर सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने सिर्फ जनरल तौर पर मजाक में ये बात कही थी। उन्होंने कहा कि- 'मेरा एक वीडियो वायरल हो रहा है और लोग मुझे भेजकर पूछ रहे हैं कि आपने दाढ़ी-मूंछ के बारे में मजाक उड़ाया है। मैं वो वीडियो दो दिन से बार-बार देख रही हूं और कहूंगी कि आप भी वो वीडियो देखो।'

उन्होंने आगे कहा कि 'मैंने कभी भी किसी धर्म या किसी जाति के बारे में नहीं बोली कि इस धर्म के लोग दाढ़ी रखते हैं और ये प्रॉब्लम होती है। पंजाबी के लिए नहीं बोला है कि वो दाढ़ी रखते हैं और परेशानी होती है। मैं जनरल बोल रही थी। कॉमेडी कर रही थी अपनी दोस्त के साथ। आज कल हर कोई रखता है, लेकिन अगर मेरी बात से किसी भी धर्म के लोगों को दुख पहुंचा है तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं। मैं खुद पंजाबी हूं। मैं अमृतसर में पैदा हुई हूं। मैं पंजाब का मान पूरा रखूंगी और मुझे गर्व है कि मैं पंजाबी हूं।'

कहां से शुरू हुआ मामला?

भारती के कॉमेडी शो में टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन गेस्ट के तौर पर नजर आई थीं। जैस्मिन से मस्ती करते हुए भारती कहती नजर आईं थी कि दाढ़ी-मूंछ क्यों नहीं चाहिए। दूध पीने के बाद दाढ़ी मुंह में डालों तो सेवइयों का टेस्ट आता है। मेरी काफी सारी फ्रेंड्स जिनकी अभी शादी हुई है वो सारा दिन दाढी-मूंछ से जुएं निकालने में बिजी रहती हैं। दाढ़ी-मूंछों पर भारती की इसी टिप्पणी पर पूरा विवाद हो रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं बजरंगलाल बागड़ा? महासचिव पद की रेस में सबसे आगे, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला

चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे

एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा

मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर

मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग

Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा

आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले

डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द

पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार

'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी

भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो