न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टाइगर ने शुरू की इस फिल्म की तैयारियां, रोहनप्रीत ने नेहा को दिया सरप्राइज, परेश ने कॉमेडी पर कहा...

एक्टर टाइगर श्रॉफ की छवि एक्शन हीरो की है। उन्होंने अपनी पिछली फिल्म वॉर में जबरदस्त स्टंट कर फैंस का दिल जीत लिया था। अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Oct 2021 6:37:30

टाइगर ने शुरू की इस फिल्म की तैयारियां, रोहनप्रीत ने नेहा को दिया सरप्राइज, परेश ने कॉमेडी पर कहा...

एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की छवि एक्शन हीरो की है। उन्होंने अपनी पिछली फिल्म वॉर में जबरदस्त स्टंट कर फैंस का दिल जीत लिया था। अब टाइगर ने अपनी आगामी फिल्म 'गणपत' की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

टाइगर ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दी है, जिसमें वे बैक फ्लिक लगाते दिख रहे हैं। टाइगर ग्रे हाफ हुड्डी और ट्राउजर में दिख रहे हैं। टाइगर ने कैप्शन लिखा, 'गणपत की एक्शन रिहर्सल का पहला दिन'। टाइगर और फिल्म की एक्ट्रेस कृति सेनन को शनिवार सुबह मुंबई एपयपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

वहां से दोनों फिल्म के इंटरनेशनल शेड्यूल के लिए लंदन रवाना हुए थे। उनकी ये फोटो व वीडियो को पपराजी फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। गणपत के डायरेक्टर विकास बहल हैं। फिल्म में कृति, जस्सी के किरदार में नजर आएंगी। इसका निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म को अगले साल क्रिसमस पर रिलीज किया जाएगा। टाइगर की डेब्यू फिल्म हीरोपंती में भी उनकी हीरोईन कृति ही थीं।

मैरिज एनिवर्सरी पर रोहनप्रीत ने शेयर की 10 फोटो की सीरीज

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। आज इस जोड़ी के जीवन का काफी अहम दिन है। दोनों की शादी को रविवार (24 अक्टूबर) को एक साल पूरा हो चुका है। रोहन ने पहली मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर इंस्टाग्राम पर अपनी और नेहा की तस्वीरों की एक पूरी सीरीज शेयर की है, जिसे आपने शायद ही पहले देखा होगा। इनमें कुछ ताजा हैं, तो कुछ पुरानी भी हैं। इन 10 फोटो में एक बात कॉमन है और वो है दोनों की मुस्कान। वे बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक फोटो में दिख रहा है कि रोहन ने घर की दहलीज के बाहर फूलों से लिखा है 'हैप्पी एनिवर्सरी' और नेहा इस सरप्राइज को देख चौंक जाती हैं।

रोहनप्रीत ने कैप्शन में लिखा-'पिछले एक साल में मेरा जीवन! हमें सालगिरह मुबारक !! शुक्र। कुछ सबसे खूबसूरत और स्थायी यादें जो मुझे अपने जीवन के सबसे कीमती व्यक्ति और प्यार के साथ जीने को मिली हैं @nehakakkar. आप मेरे सब कुछ हो !! सची नेहू का शुक्रिया अदा नहीं कर सकता !!!! पिछला एक साल मेरे लिए बहुत खास रहा है। ये साल मेरे लिए पलक झपकते ही बीत गया। मुझे सच में विश्वास नहीं हो रहा है एक साल हो भी गया.. आप सभी को धन्यवाद नेहू और परिवार.. मैं मॉम डैड टोनी भाई सोनू दीदी जीजू भाबी और परिवार के सभी लोगों का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे खुले हाथों से स्वीकार किया और मुझे अपना सारा प्यार बहुतायत में दिया। हम पर हमेशा अपना प्यार बरसाने वाले #NeHearts और हमारे शुभचिंतकों को नहीं भूल सकते।'

tiger shroff,neha kakkar,rohanpreet singh,paresh rawal,ganapath movie,hum do hamare do,bollywood news in hindi

परेश रावल की फिल्म हम दो हमारे दो 29 अक्टूबर को होगी रिलीज

परेश रावल 80 के दशक से ही फिल्म इंडस्ट्री का अहम हिस्सा बने हुए हैं। वे विविध प्रकार के रोल कर खुद को साबित कर चुके हैं। चाहे विलेन हो, कॉमेडियन हो या अन्य कोई चारित्रिक भूमिका वे सभी में फिट हैं। 66 साल के परेश की एक्टिंग का लोहा हर कोई मानता है। परेश जल्द ही ‘हम दो हमारे दो’ फिल्म में राजकुमार राव, कृति सेनन व रत्ना पाठक शाह के साथ नजर आएंगे। परेश ने हाल ही हिंदी सिनेमा में कॉमेडी की बदली हुई परिभाषा के बारे में बात की। परेश ने कहा, "हां, निश्चित रूप से यह बदल गई है।

वहां जो बकवास थी वह भी एक किस्म थी लेकिन अब जो कॉमेडी आ रही है वह उच्च और अच्छी कॉमेडी है, जिसे करने में मुझे मजा आता है। वैसे भी मैं कभी भी अश्लील कॉमेडी या किसी को नीचा दिखाने और शारीरिक विकृति का मजाक बनाने का समर्थन नहीं करता हूं। यह अच्छा नहीं है। मुझे लगता है कि मैंने जो पहली कॉमेडी फिल्म की वह 'अंदाज अपना अपना' थी।" 'हम दो हमारे दो' 29 अक्टूबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर