न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस गीतकार ने ‘एनिमल’ को बताया महिलाओं का अपमान, सचिन से तारीफ मिलने पर विक्की ने लिखा...

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ दो दिन पहले शुक्रवार (1 दिसंबर) को रिलीज हुई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Dec 2023 7:30:15

2 News : इस गीतकार ने ‘एनिमल’ को बताया महिलाओं का अपमान, सचिन से तारीफ मिलने पर विक्की ने लिखा...

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ दो दिन पहले शुक्रवार (1 दिसंबर) को रिलीज हुई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है। दो दिन में ही 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार की हर ओर चर्चा हो रही है। इस बीच मशहूर गीतकार स्वानंद किरकिरे ने फिल्म में महिलाओं की छवि खराब करने पर आपत्ति जताते हुए नाराजगी दिखाई है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल X (ट्विटर) पर लिखा, “शांताराम की औरत, गुरुदत्त की साहब बीवी और गुलाम, हृषीकेश मुखर्जी की अनुपमा, श्याम बेनेगल की अंकुर और भूमिका, केतन मेहता की मिर्च मसाला, सुधीर मिश्रा की मैं जिंदा हूं, गौरी शिंदे की इंगलिश विंगलिश, बहल की क्वीन, सुजीत सरकार की पीकू आदि, हिंदुस्तानी सिनेमा की कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने मुझे सिखाया कि स्त्री, उसके अधिकार, उसकी स्वायत्तता की इज्जत कैसे की जानी चाहिए। लेकिन एनिमल फिल्म देखने के बाद मुझे सच में आज की पीढ़ी की महिलाओं पर दया आ गई।

अब आपके लिए एक नया आदमी तैयार हो गया है, जो ज्यादा डरावना है, जो आपकी उतनी इज्जत नहीं करता और जो आपको अपने वश में करना चाहता है। तुम्हें दबाता हूं और खुद पर गर्व महसूस करता हूं। जब तुम, आज की पीढ़ी की लड़कियां, उस सिनेमा हॉल में बैठकर रश्मिका की सराहना कर रही थीं, तो मैंने मन ही मन समानता के हर विचार को श्रद्धांजलि दी। मैं हताश, निराश और कमजोर होकर घर आया हूं।”

स्वानंद ने आगे लिखा, “एनिमल में रणबीर का डायलॉग जिसमें वह अल्फा पुरुष को परिभाषित करते हैं और कहते हैं कि जो पुरुष अल्फा नहीं बन पाते, वे सभी महिलाओं का आनंद पाने के लिए कवि बन जाते हैं और चांद-सितारे तोड़ने के वादे करने लगते हैं। मैं एक कवि हूं, मैं जीने के लिए कविता करता हूं। क्या मेरे लिए कोई जगह है?

एक फिल्म खूब पैसा कमा रही है और भारतीय सिनेमा के गौरवशाली इतिहास को शर्मसार किया जा रहा है। मेरी समझ से यह फिल्म भारतीय सिनेमा का भविष्य नए सिरे से तय करेगी, एक अलग अंदाज में, भयानक और खतरनाक दिशा। आपको बता दें कि 51 साल के स्वानंद कई फेमस फिल्मों के गाने लिख चुके हैं।

सचिन तेंदुलकर को बेहद पसंद आई विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’

विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी और विक्की की एक्टिंग व लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस बीच मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी विक्की की जमकर सराहना की। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए एक फोटो पोस्ट की, जिसमें सचिन व उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर, विक्की के साथ नजर आ रही हैं।

सचिन ने लिखा, “सैम बहादुर शानदार फिल्म है...यह फिल्म सबको देखना चाहिए। सभी पीढ़ी के लोग सैम बहादुर देखने के बाद अपने देश के इतिहास को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। साथ ही जान पाएंगे कि किस तरह सैम मानेकशॉ ने त्याग किया।” क्रिकेट का भगवान माने जाने वाले सचिन से मिले इतने अच्छे रिव्यू के बाद अब विक्की ने भी उनके लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है।

विक्की ने अपने इंस्टाग्राम पर सचिन के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “मेरे बचपन के हीरो ने आज मेरी फिल्म देखी! #IAmOk!!! प्यार और रिव्यू के लिए सचिन सर को धन्यवाद… मैं आपकी तारीफ को हमेशा याद रखूंगा।” फोटो में विक्की और सचिन को साथ में पोज देते देखा जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। डायरेक्टर मेघना गुलजार हैं। इसमें फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, नीरज काबी, एडवर्ड सोनेनब्लिक और जीशान अय्यूब के भी खास रोल हैं।

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका