न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुष्मिता सेन की एक्स भाभी चारू असोपा बेच रहीं सलवार-सूट और साड़ी, वीडियो वायरल, मुंबई से इसलिए शिफ्ट हुईं बीकानेर

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 11 Apr 2025 12:31:18

सुष्मिता सेन की एक्स भाभी चारू असोपा बेच रहीं सलवार-सूट और साड़ी, वीडियो वायरल, मुंबई से इसलिए शिफ्ट हुईं बीकानेर

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर खबरें आती रहती हैं। फिलहाल हम बात कर रहे हैं सुष्मिता की एक्स भाभी और टीवी एक्ट्रेस अभिनेत्री चारु असोपा की। अभी चारू की आर्थिक स्थिति कमजोर है। ऐसे में वह अपनी बेटी जियाना के साथ मुंबई छोड़कर बीकानेर शिफ्ट हो गई हैं। अब चारु का ऑनलाइन सलवार कमीज और साड़ियां बेचने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक चारू ने कंफर्म किया है कि वह वास्तव में ऑनलाइन कपड़े बेच रही हैं।

उन्होंने कहा कि मैं अपने होमटाउन बीकानेर, राजस्थान में आ गई हूं। मैंने फिलहाल मुंबई छोड़ दिया है और मैं अपने माता-पिता के साथ रह रही हूं। जियाना और मुझे यहां आए हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है। मुंबई में रहना आसान नहीं है, इसमें पैसे लगते हैं। मेरे लिए महीने का खर्च 1 से 1.5 लाख रुपए आता था, जिसमें किराया और बाकी सब कुछ शामिल था, जो आसान नहीं था।

इसके अलावा, जब मैं नायगांव (मुंबई) में शूटिंग कर रही होती हूं, तो मैं जियाना को नैनी के साथ अकेला नहीं छोड़ना चाहती। यह बेहद मुश्किल हो जाता था। घर वापस आना और अपना खुद का काम शुरू करना पूरी तरह से प्लान्ड था। यह कोई जल्दबाजी में लिया गया फैसला नहीं था।

जब कुछ नया करते हैं तो हर किसी को करना पड़ता है स्ट्रगल : चारू

जब चारु से पूछा गया कि उनके इस तरह से खुद ऑनलाइन कपड़े वाले वीडियो को देखकर लोग उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं। इसका जबाब देते हुए चारू ने कहा कि जब आप कुछ नया शुरू करते हो तो हर किसी को स्ट्रगल करना पड़ता है। तो मेरे केस में क्या डिफरेंट है? मैं सब कुछ खुद से कर रही हूं। ऑर्डर लेने से लेकर लोगों को पैकेट भेजने तक का सारा काम। जब मैं मुंबई आई थी और एक्टिंग शुरू की थी तो भी कुछ आसान नहीं था।

मैंने अपने नाम को बनाने के लिए काफी मेहनत की। मैंने अपना नया बिजनेस शुरू किया है ताकि मैं अपने बच्चे पर फोकस कर सकूं। मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है। जब चारू से राजीव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो कभी भी जियाना से मिलने के लिए बीकानेर आ सकते हैं। मुंबई छोड़ने से पहले मैंने उन्हें मैसेज किया था और अपना प्लान भी बताया था। उल्लेखनीय है कि चारू ने साल 2019 में सुष्मिता के भाई राजीव सेन संग शादी रचाई थी। साल 2023 में उनका तलाक हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी