न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: बूंदी में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, इलाज के दौरान दोनों की मौत

बूंदी जिले के रायथल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 10 May 2025 11:55:40

राजस्थान: बूंदी में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, इलाज के दौरान दोनों की मौत

बूंदी जिले के रायथल थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता और पुत्र को कुचल दिया। इस दुर्घटना के बाद, कार भी तेज रफ्तार में होने के कारण पास की नहर में पलट गई। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शनिवार सुबह अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

घटना के बारे में रायथल थाना प्रभारी राजाराम जाट ने बताया कि मृतक प्रेमशंकर (40 वर्ष) और उसके बेटे अर्जुन (15 वर्ष) गुमानपुरा कांटा के निवासी थे। थाना प्रभारी ने बताया कि रात के समय सूचना मिली थी कि रायथल और बंबोरी के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिता-पुत्र को बूंदी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां दोनों की हालत गंभीर थी, और अर्जुन को कोटा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

दूसरी ओर, जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में कुछ समय बाद प्रेमशंकर ने भी दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक प्रेमशंकर रायथल में एक मेडिकल शॉप चलाता था। रात को शॉप बंद करके वह अपने बेटे के साथ घर लौटने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अर्जुन के शव का पोस्टमार्टम कोटा और प्रेमशंकर के शव का बूंदी अस्पताल की मोर्चरी में किया गया और दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। वहीं, तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारने के बाद नहर में पलट गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका