न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, केदारनाथ हेली सेवा निलंबित

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर कड़े उपाय किए गए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद केदारनाथ हेली सेवा निलंबित, चारों धामों में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात। यात्रा मार्ग पर चेकिंग अभियान और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 10 May 2025 12:36:46

ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर  बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, केदारनाथ हेली सेवा निलंबित

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी खबर आई है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण, ऑपरेशन सिंदूर के बाद केदारनाथ हेली सेवा को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, गंगोत्री और बदरीनाथ के लिए भी हेली सेवाएं बंद की जा सकती हैं।

पुष्कर सिंह धामी सरकार ने यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े उपाय किए हैं। चारधाम यात्रा मार्ग पर उत्तराखंड पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स तैनात की है और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। खासकर, उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 30 मई को खुल चुके हैं, जबकि केदारनाथ और बदरीनाथ के कपाट क्रमशः 2 और 4 मई को खोले गए थे। इस बीच, पुलिस ने चारों धामों के आसपास संदिग्धों की पहचान के लिए सत्यापन अभियान भी चलाया है। ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल करके क्षेत्र की निगरानी की जा रही है और रात-दिन चेकिंग की जा रही है।

अब तक 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से सबसे ज्यादा तीर्थ यात्री केदारनाथ धाम जाने वाले हैं। यूपी, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली-एनसीआर सहित देशभर से श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।

भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के मद्देनजर उत्तराखंड के सभी धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है। खासकर, यूपी और हिमाचल प्रदेश से आने वाली गाड़ियों की भी कड़ी जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं और आवश्यक निर्देश अस्पताल प्रशासन को भी दिए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस और एसएसबी की टीम जगह-जगह कांबिंग कर रही है, ताकि कोई भी संदिग्ध गतिविधि न हो सके।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत