न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जानें-पत्रलेखा को क्यों पसंद नहीं सिर्फ राजकुमार की पत्नी कहलाना, एक बार में 18 बोतल बीयर पी जाते थे अख्तर

एक्ट्रेस पत्रलेखा हाल ही रिलीज हुई फिल्म ‘फुले’ में नजर आई थीं। इसमें प्रतीक गांधी हीरो थे। पत्रलेख अपनी कमाल की एक्टिंग से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 10 May 2025 1:54:31

2 News : जानें-पत्रलेखा को क्यों पसंद नहीं सिर्फ राजकुमार की पत्नी कहलाना, एक बार में 18 बोतल बीयर पी जाते थे अख्तर

एक्ट्रेस पत्रलेखा हाल ही रिलीज हुई फिल्म ‘फुले’ में नजर आई थीं। इसमें प्रतीक गांधी हीरो थे। पत्रलेख अपनी कमाल की एक्टिंग से सबका ध्यान खींचने में सफल रही। सब उनकी तारीफ कर रहे हैं। पत्रलेखा लंबे समय से मनोरंजन की दुनिया में एक्टिव हैं और अपनी खास जगह बना चुकी हैं। इस बीच पत्रलेखा एक इंटरव्यू को लेकर लाइमलाइट में हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पत्रलेखा ने बताया कि उन्हें किस बात से सबसे ज्यादा नफरत है। पत्रलेखा ने गलाटा इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि मुझे सचमुच बहुत बुरा लगता है, जब मुझे सिर्फ राजकुमार राव की पत्नी कहकर बुलाया जाता है।

मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं और इससे मुझे खुद को बहुत छोटा महसूस होता है। क्योंकि मेरा एक नाम है, मेरा एक अस्तित्व है। मैं कभी भी इससे कम्फर्टेबल नहीं हो पाऊंगी। मैं अंत तक इसके लिए आवाज उठाऊंगी। कई बार लोग मुझे स्क्रिप्ट्स इसलिए ऑफर करते हैं ताकि वो राजकुमार को प्रोजेक्ट में शामिल कर सकें। वो ये चाहते हैं कि मैं इसे राजकुमार के पास लेकर जाऊं, जबकि फिल्म मेरी है। इस तरह की हरकतों के बावजूद मैंने उन लोगों से राजकुमार को उन प्रोजेक्ट्स में शामिल करने से मना कर दिया जो मेरे पास गलत इरादे से आए थे। ये मेरी गरिमा के खिलाफ है।

लोगों को लगता है कि राजकुमार के साथ मेरा रिश्ता है तो इस कारण मुझे स्ट्रगल नहीं करना पड़ा होगा। क्योंकि आपको लगता है मेरी जिंदगी आसान हो सकती है कि मेरे पति...या मेरे तब के बॉयफ्रेंड...इतने फेमस थे। लेकिन अगर आप खुद की एक पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं, तो अपना खुद का करिअर ग्राफ बनाना कभी आसान नहीं होता। बहुत मुश्किल होता है। उन्होंने मीडिया से गुजारिश की कि उन्हें राजकुमार की पत्नी न कहकर उनके नाम से बुलाया जाए। उल्लेखनीय है कि पत्रलेखा और राजकुमार ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2021 में शादी की थी।

patralekha,actress patralekha,rajkummar rao,actor rajkummar rao,patralekha rajkummar,javed akhtar,lyricist javed akhtar,writer javed akhtar,javed akhtar drunkard

जावेद अख्तर ने कहा, पीने के लिए मुझे किसी की कंपनी की जरुरत नहीं होती थी…

जावेद अख्तर (80) की पहचान मशहूर गीतकार और लेखक के रूप में हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई शानदार फिल्मों की सौगात देने के साथ ढेरों सुपरहिट और लोकप्रिय गानों के बोल लिखे हैं। हालांकि एक दौर में वे पक्के शराबी थे, लेकिन वे अब इससे कोसों दूर हैं। उन्होंने 35 सालों से शराब हाथ नहीं लगाई है। जावेद ने मिड डे के साथ बातचीत के दौरान कहा कि मुझे व्हिस्की से एलर्जी हो गई। फिर मैंने सोचा कि मुझे केवल बीयर ही पीनी चाहिए, मैं एक बार में 18 बोतल बीयर पी जाता था।

फिर मुझे लगा कि यार यह क्या पेट फुला रहा हूं मैं अपना? इसलिए, मैंने इसे छोड़ दिया और रम पीना शुरू कर दिया। मैं उस समय साथ बैठने के लिए किसी को तलाशता नहीं था। मुझे किसी की कंपनी की जरुरत नहीं होती थी। कोई है तो अच्छी बात है, नहीं तो मैं अकेले पी लूंगा। अख्तर ने यूट्यूब चैनल वी आर युवा पर बात करते हुए कहा कि शायद मेरे अंदर दबे गुए इमोशन, गुस्सा, कड़वाहट थी इसलिए शराब पीने के बाद मैं बेहद अग्रेसिव हो जाता था।

हालांकि आम तौर पर मैं शांत रहा करता था लेकिन जब मैं नशे में होता था, तो मेरे अंदर से एक और शैतान निकल आता था। मुझे एक दिन समझ आया कि अब बहुत हो गया और मैंने फैसला किया कि मैं शराब नहीं पीऊंगा। वह तारीख थी 31 जुलाई 1991, एक ऐसा दिन जिसने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। मैंने फिर कभी शराब नहीं पी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी