न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में बढ़े तनाव के बीच बाड़मेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर और बीकानेर में हाई अलर्ट, एंट्री पर पाबंदी

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच शनिवार को राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन, मिसाइल और फाइटर जेट के माध्यम से हमले किए जा रहे हैं, जबकि भारतीय सेना पाकिस्तान की हर कोशिश को नाकाम कर रही है। इस बढ़ते खतरे के मद्देनजर राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर और बीकानेर जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और इन क्षेत्रों में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 10 May 2025 1:35:49

राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में बढ़े तनाव के बीच बाड़मेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर और बीकानेर में हाई अलर्ट, एंट्री पर पाबंदी

जैसलमेर। भारत-पाक सीमा पर जारी तनाव ने शनिवार को नया मोड़ ले लिया, जब राजस्थान के सीमावर्ती जिलों—बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर—में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन, मिसाइल और फाइटर जेट्स के माध्यम से आक्रामक प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं भारतीय सेना ने इन हमलों को विफल करते हुए सुरक्षा के कड़े कदम उठाए हैं। हालात को देखते हुए इन जिलों में आम नागरिकों की आवाजाही रोक दी गई है और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा दिशा-निर्देशों के सख्त पालन का आग्रह किया है।

बाड़मेर में हवाई हमले की आशंका

राजस्थान के बाड़मेर जिले में हवाई हमले की आशंका जताई गई है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों को घरों में रहने की सलाह दी है और बाहरी आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। बाड़मेर शहर में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है।

जैसलमेर में युद्ध जैसे हालात

जैसलमेर में भी स्थितियां तनावपूर्ण बनी हुई हैं, जहां भारतीय सेना ने शहर में आने-जाने के सभी प्वाइंट्स को बंद कर दिया है। यहां पोकरण के आसपास धमाकों की आवाजें सुनाई दी हैं और स्थानीय गांवों को खाली करवा लिया गया है।

श्रीगंगानगर और बीकानेर की स्थिति

शनिवार को श्रीगंगानगर में रेड अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन बाद में इसे ग्रीन अलर्ट में बदल दिया गया। यहां पाकिस्तान के हमले को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया, और मिसाइल को मार गिराया गया। जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की है। बीकानेर में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां नागरिकों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

बाड़मेर में ड्रोन अटैक की कोशिश

पाकिस्तान की ओर से बाड़मेर जिले में शुक्रवार रात ड्रोन अटैक की कोशिश की गई, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने उसे तुरंत मार गिराया। इसके बाद, बाड़मेर में रात के समय ब्लैक आउट की स्थिति में लोगों को सभी प्रकार की रोशनी बंद रखने और बिना जरूरी कारण घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा इंतजाम

कलेक्टर टीना डाबी ने शुक्रवार रात को रेड अलर्ट जारी किया और पूरे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आवाजाही को रोकने की अपील की। उन्होंने लोगों से पैनिक न करने और स्थिति के बारे में अफवाहों से बचने की चेतावनी दी है।

राजनयिक और सैन्य दृष्टिकोण से स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है, और आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?