Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस बात को लेकर भारतीय मुस्लिम एक्टर्स से नाराज हैं फलक, चुप्पी साधने पर अमिताभ हो रहे ट्रॉल

आतंकियों के खिलाफ चलाए गए भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से रिएक्शन देते...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 10 May 2025 12:20:54

2 News : इस बात को लेकर भारतीय मुस्लिम एक्टर्स से नाराज हैं फलक, चुप्पी साधने पर अमिताभ हो रहे ट्रॉल

आतंकियों के खिलाफ चलाए गए भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से रिएक्शन देते हुए खुशी जताई। इस बीच टीवी एक्ट्रेस फलक नाज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने मुस्लिम साथी कलाकारों की चुप्पी की आलोचना करते हुए गुस्सा जाहिर किया है। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम फलक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर भड़ास निकाली है। फलक ने कहा, “सभी को सलाम, नमस्ते, मुझे उम्मीद है कि इस वीडियो को देखने वाले सभी लोग ठीक होंगे, क्योंकि भारत में जिस तरह के हालात हैं, मैं प्रार्थना करती हूं कि सभी लोग ठीक हो। मैं ये वीडियो बनाना नहीं चाहती थी लेकिन मैं खुद को रोक नहीं पाई।

मुझे बहुत अफसोस है, गुस्सा है उन लोगों पर जो मेरे साथी मुस्लिम कलाकार है। जो कुछ नहीं बोल रहे शायद इस डर से कि उनके जो टारगेटिव ऑडियंस हैं, जो दूसरे मुल्क से आते हैं, पाकिस्तान से आते हैं। उनके फॉलोअर्स न गिर जाएं, उनके अकाउंट की रीच न कम हो जाए इंस्टाग्राम पर। मैं ये सोच रही थी कि क्यों हमारे देश में हमारे जो हिंदू भाई-बहन मुस्लिम पर भरोसा क्यों नहीं कर पाते। अब मुझे समझ आया है। क्योंकि जब इस तरह के हालात आते हैं तो हमारी इंडस्ट्री के जो भाई बहन हैं यानी मुस्लिम एक्टर्स हैं वो कुछ बोलते ही नहीं है।

तो फिर लोग हम पर क्यों विश्वास करेंगे। यकीन आता नहीं है यकीन दिलाना पड़ता है। जब आप मुसलमान होते हैं तो आप बहुत सारे नारे लगाते हैं, दावा करते हैं कि हमसे बड़ा मुसलमान कोई नहीं है। लेकिन एक मुसलमान के तौर पर, ये कहा जाता है कि सबसे पहले आप अपने देश से मोहब्बत करो और उसके बाद ही आप बाकी चीजें सोचो। तो, वो प्यार कहां है? वो जज्बा कहां है? और अगर आप पाकिस्तान के लोगों के लिए सोच रहे हैं तो मैं आपको बता दूं कि आप उन्हीं से कुछ सीख लीजिए। वो सब अपने देश को खुलकर सपोर्ट करते हैं। आप लोग पाकिस्तानी एक्टर्स से ही सीख लीजिए।

जो काफी फेमस हैं, जिन्होंने भारत में बड़े पैमाने पर काम किया है। बहुत नाम कमाया है और उनके यहां बहुत से फैंस भी हैं। मैं खुद कई लोगों को फॉलो करती हूं। लेकिन इस वक्त वो भी अपने देश को सपोर्ट कर रहे हैं। तो आपका खून क्यों नहीं खौल रहा, आप क्यों नहीं कर पा रहे हो अपने देश को सपोर्ट? तुम्हारे देश तो पूरी तरह से तुम्हारे साथ है। तुम क्यों नहीं कर पा रहे हो? मैं कई मुस्लिम लोगों को देख रही हूं, जो आम जिंदगी की पोस्ट कर रहे हैं, लेकिन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए वो कुछ नहीं बोले। मेरे फॉलो लिस्ट में कुछ ऐसे लोग हैं, जो रोज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वीडियो डाल रहे हैं।

लेकिन मजाल है ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कुछ बोला हो। यही वजह है हमारे हिंदू भाई-बहन मुसलमानों पर भरोसा ही नहीं कर पा रहे हैं। अगर आप इस देश में रह रहे हैं। इस देश के लिए कुछ करो, कुछ काम आओ इस देश के लिए। ये वीडियो उन लोगों तक पहुंचे। ये लोग थोड़े से जलील हो। यहां का नमक खा रहे हो यहां से थोड़ी वफा कर लो यही हमारा मजहब हमें सिखाता है। जो लोग धर्म को अच्छी तरह समझते हैं, वो देश के साथ हैं। जय हिंद…”

पहलगाम हमले के बाद से ही अमिताभ बच्चन खाली छोड़ रहे हैं ट्वीट

हर दिल अजीज और फैंस से सदी के महानायक का टैग हासिल कर चुके अमिताभ बच्चन को इन दिनों सोशल मीडिया यूजर्स जमकर ट्रॉल कर रहे हैं। लोग ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर उनकी तरफ से कुछ न बोले जाने पर नाराजगी दिखा रहे हैं। पहलगाम अटैक के बाद से ऑपरेशन सिंदूर तक कई सेलेब्स ने देशभक्ति का इजहार किया। दूसरी ओर अमिताभ ने इस बीच लगातार 18 दिनों से 18 ट्वीट कर डाले लेकिन उनमें उन्होंने किसी भी चीज के बारे में कुछ भी नहीं लिखा।

अमिताभ ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर हर ट्वीट में उसका नंबर जरूर डाला, लेकिन उसमें कोई विचार व्यक्त नहीं किया। अमिताभ ने आखिरी ट्वीट जिसमें कुछ लिखा था, वो 22 अप्रैल को किया था। इसमें अमिताभ ने लिखा था, “द साइलेंट एक्स क्रोमोसोम...डिसाइडिंग द ब्रेन....” ये ट्वीट नंबर 5355 था। इसके बाद अमिताभ के आखिरी ट्वीट 5373 पर एक के बाद एक कई यूजर्स ट्रॉल करते हुए कमेंट करने लगे।

किसी ने लिखा, “इनका अलग ही युद्ध ही चल रहा है। तो किसी ने लिखा है, “भाई कौनसे कोड सीक्रेट रोज रात को शेयर कर रहे हैं।” कई ने तो ग्रोक को टैग करके इसका मतलब तक पूछ डाला कि आखिर उनके ट्वीट का मतलब क्या है। एक ने लिखा, “आप या तो देश के बारे में आज लिख दीजिए या फिर इतिहास आपके बारे में बहुत बुरा कहेगा।” दूसरे ने लिखा, “हमारे सैनिक देश के लिए लड़ रहे हैं। कुछ तो बोल दीजिए देश के लिए।”

उल्लेखनीय है कि अमिताभ पिछले कई सालों से सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव हैं। वे आएदिन कोई न कोई फोटो और वीडियो शेयर कर अपडेट देने के साथ अपने विचार व्यक्त करते रहते हैं। इस बार उनकी चुप्पी से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग समझ नहीं पा रहे कि उनके मन में क्या चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका