न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान पर हमला करने का जज्बा लिए मास्टर जी ने सरकार से मांगी इजाजत, लिखा पत्र; हुआ वायरल

बिहार के कटिहार जिले के एक शिक्षक ने शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर भारत-पाक सीमा पर सेवा देने की अनुमति मांगी। उनका देशभक्ति का जज्बा सराहनीय है, लेकिन यह आवेदन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, जहां कई यूजर्स ने उनका मजाक भी उड़ाया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 10 May 2025 2:11:12

पाकिस्तान पर हमला करने का जज्बा लिए मास्टर जी ने सरकार से मांगी इजाजत, लिखा पत्र; हुआ वायरल

जब देश में कोई नागरिक सेना को सहयोग देने की बात करता है, तो उसे आमतौर पर सराहा जाता है। लेकिन जब एक अंग्रेजी शिक्षक खुद शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर यह अपील करता है कि “मुझे भारत-पाक सीमा पर सेवा देने की अनुमति दी जाए,” तो मामला केवल देशभक्ति का नहीं, बल्कि हास्य का भी बन जाता है। बिहार के कटिहार जिले के एक शिक्षक का आवेदन पत्र इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें उन्होंने स्वयं हाथ से लिखकर यह अपील की है कि देश की सीमाओं पर संकट के समय वह अपनी सेवाएं वहां देना चाहते हैं। हालांकि शिक्षक का देश सेवा करने का जज्बा सराहनीय है, लेकिन सोशल मीडिया पर कब किसी को बख्शता है, यह देख कर कई यूजर्स ने गुरु जी का मजाक भी बना दिया है।

शिक्षक ने जताई बॉर्डर पर जाने की इच्छा

इस दिलचस्प और हल्के खौफनाक आत्मविश्वास वाले आवेदन पत्र में शिक्षक महोदय ने लिखा है कि वे 10+2 उच्च माध्यमिक विद्यालय जिला कैमूर में अंग्रेजी के शिक्षक पद पर कार्यरत हैं और साथ ही NCC और NSS के अनुभवी सदस्य भी हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें NCC में 'C' सर्टिफिकेट और ‘Bee’ ग्रेड प्राप्त है, साथ ही NSS में भी प्रशिक्षण प्राप्त है। उनका यह मानना है कि अब समय आ गया है जब उन्हें शिक्षा का काम छोड़कर सीमा पर अपनी सेवाएं देनी चाहिए। इस पत्र का शीर्षक भी अपने आप में बहुत आकर्षक है: "जंग जैसी आपात परिस्थिति में भारत-पाक सीमा पर सेना को सहयोग प्रदान करने हेतु अनुमति प्रदान करने के संबंध में।"

आत्मविश्वास में दिखा गजब का विश्वास

पत्र में शिक्षक का आत्मविश्वास ऐसा है कि लगता है जैसे वह शिक्षा विभाग को यह संदेश दे रहे हों कि "बस हां कहिए, बाकी का काम बॉर्डर पर तैनाती में मैं संभाल लूंगा।" हालांकि, शिक्षक महोदय का कहना है कि वे सेना में भर्ती नहीं हो रहे हैं, बल्कि अस्थायी रूप से सहयोग देने की इच्छा जता रहे हैं। अब यह स्पष्ट नहीं है कि वे सीमा पर जाकर पढ़ाएंगे, प्रेरणादायक भाषण देंगे या फिर दुश्मन के खिलाफ व्याकरण की बमबारी करेंगे।

यूजर्स ने किया पब्लिसिटी स्टंट का मजाक

पोस्ट को @btetctet नामक एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “जिया है बिहार के लाला, क्या बात है।” एक अन्य यूजर ने कहा, “मास्टर जी, पढ़ाया आपसे जा नहीं रहा, पहले यहां देश का फर्ज अदा कर लीजिए, फिर बॉर्डर पर जाना।” वहीं, एक और यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, “लो अब ये भी आ गए, तालियां बटोरने, देशभक्ति का मजाक बनाकर रखा हुआ है।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप