न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर में बाजार बंद, प्रशासन ने जारी की सख्त एडवाइजरी – नागरिकों से घरों में रहने की अपील

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्देनज़र जोधपुर जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए शहर में सभी बाजारों को अग्रिम आदेश तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने आमजन से अपील की है कि वे मौजूदा हालात को गंभीरता से लेते हुए अपने घरों में ही रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। किसी भी प्रकार के सार्वजनिक समारोह, सभा या आयोजन पर पूर्णतः रोक लगा दी गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 10 May 2025 1:35:51

जोधपुर में बाजार बंद, प्रशासन ने जारी की सख्त एडवाइजरी – नागरिकों से घरों में रहने की अपील

जोधपुर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्देनज़र जोधपुर जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए शहर में सभी बाजारों को अग्रिम आदेश तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने आमजन से अपील की है कि वे मौजूदा हालात को गंभीरता से लेते हुए अपने घरों में ही रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। किसी भी प्रकार के सार्वजनिक समारोह, सभा या आयोजन पर पूर्णतः रोक लगा दी गई है।

प्रशासनिक आदेश जारी होते ही शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानें बंद होने लगी हैं। पुलिस बल की गाड़ियाँ माइक से घोषणा कर लोगों को सतर्क कर रही हैं और निर्देशों का पालन करने की अपील कर रही हैं। इसी बीच, बाड़मेर प्रशासन ने भी आम जनता से जिले की ओर अनावश्यक यात्रा न करने का अनुरोध किया है।

कलेक्टर एवं नागरिक सुरक्षा नियंत्रक की ओर से जारी एडवाइजरी में नागरिकों को सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी रूप से निपटा जा सके।

प्रमुख निर्देशों में शामिल हैं:

1. हवाई हमले की स्थिति में सावधानी:

दिन-रात किसी भी समय संभावित हवाई हमले या मिसाइल हमले की आशंका को देखते हुए नागरिक सतर्क रहें। सायरन बजने की स्थिति में तत्काल सुरक्षित स्थान पर शरण लें और जब तक प्रशासन ‘क्लीयर’ का संकेत न दे, वहीं ठहरें।

2. ब्लैकआउट का पालन:

प्रशासन द्वारा आदेश मिलते ही सभी प्रकार की रोशनी तुरंत बंद कर दें। घर, दफ्तर व प्रतिष्ठानों की रोशनी को ढक दें ताकि कोई रोशनी बाहर न जाए। सूर्यास्त के बाद बेहद जरूरी स्थिति में ही बाहर निकलें।

3. संचार माध्यमों से अपडेट:

प्रशासन समय-समय पर व्हाट्सएप, सार्वजनिक घोषणाओं और अन्य माध्यमों से जानकारी साझा करेगा। इन सूचनाओं को गंभीरता से लें और दूसरों को भी सतर्क करें।

4. भीड़भाड़ से बचाव:

जब तक हालात सामान्य न हों, लोग घरों में ही रहें। अनावश्यक रूप से बाजार, सार्वजनिक स्थल या समूह में इकट्ठा होने से परहेज करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?