न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत को तनाव कम करने में आगे बढ़कर भूमिका निभानी चाहिए, पाकिस्तान के हमलों के बीच महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (JKPDP) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच शांति और वार्ता की आवश्यकता पर जोर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 10 May 2025 2:36:13

भारत को तनाव कम करने में आगे बढ़कर भूमिका निभानी चाहिए, पाकिस्तान के हमलों के बीच महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (JKPDP) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच शांति और वार्ता की आवश्यकता पर जोर दिया है। पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्रों में लगातार हमलों के बावजूद, महबूबा मुफ्ती ने भारत से शांति प्रयासों का नेतृत्व करने की अपील की है।

महबूबा मुफ्ती ने कहा, "हमारे क्षेत्र के लोगों ने लंबे समय से इस तरह के संघर्षों का खामियाजा भुगता है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और उभरती वैश्विक शक्ति के रूप में भारत को तनाव कम करने में आगे बढ़कर भूमिका निभानी चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "भारत को असंगत अंतरराष्ट्रीय गठबंधनों पर नहीं बल्कि शांति और लोकतांत्रिक ताकत के अपने सिद्धांतों पर भरोसा करना चाहिए।"

महबूबा मुफ्ती ने यह भी कहा कि भारत को यह दिखाना चाहिए कि उसकी असली ताकत उसके परमाणु शस्त्रागार में नहीं बल्कि शांति और वार्ता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता में निहित है। उन्होंने कहा, "बदला केवल हिंसा के चक्र को बढ़ाता है। सच्चा नेतृत्व वही दिखाता है जो इस चक्र को तोड़ता है।"

महबूबा मुफ्ती ने अंत में कहा, "हमारे बच्चों को युद्ध की छाया के बिना एक उज्जवल भविष्य मिलना चाहिए।"

इससे पूर्व शुक्रवार को महबूबा मुफ्ती ने एक बयान में भारत और पाकिस्तान से युद्धविराम की अपील की थी। उन्होंने कहा कि अब जबकि दोनों देशों ने 'हिसाब बराबर' कर लिया है, तो आम लोगों की जान बचाने के लिए हमले रोक दिए जाने चाहिए। महबूबा ने सवाल उठाया कि मासूम बच्चे और महिलाएं इस संघर्ष की कीमत क्यों चुकाएं, और प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया कि वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से सीधे संवाद कर इस सिलसिले को खत्म करें।

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में मासूम बच्चे और महिलाएं मारे जा रहे हैं, जबकि इस जंग का हिस्सा न वे हैं और न ही उनके हाथों में कोई फैसला है। उन्होंने कहा, "पुलवामा हो या पहलगाम, हर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई होती है, लेकिन क्या इससे समाधान निकल रहा है? जब तक दोनों देश राजनीतिक स्तर पर संवाद नहीं करते, तब तक यह सिलसिला नहीं रुकेगा।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?