न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरेंडर! सरेंडर!! सरेंडर!!! पाकिस्तान विदेश मंत्री इशाक डार बोले - 'अगर भारत रुकेगा तो हम भी रुकने को तैयार'

भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि यदि भारत रुकेगा तो पाकिस्तान भी जवाबी कार्रवाई से पीछे हटने को तैयार है; शांति और नुकसान से बचाव को बताया प्राथमिकता।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 10 May 2025 1:31:58

सरेंडर! सरेंडर!! सरेंडर!!! पाकिस्तान विदेश मंत्री इशाक डार बोले - 'अगर भारत रुकेगा तो हम भी रुकने को तैयार'

भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते सैन्य तनाव के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री और डिप्टी प्रधानमंत्री इशाक डार ने शांति की पहल करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भारत इस समय अपनी कार्रवाई को रोकता है, तो पाकिस्तान भी जवाबी कदम उठाने से पीछे हटने को तैयार है।

जियो न्यूज से बातचीत में इशाक डार ने कहा, “हम अपना नुकसान नहीं चाहते। हम न तो विनाश चाहते हैं और न ही संसाधनों की बर्बादी। पाकिस्तान ने हमेशा शांति की वकालत की है।” उन्होंने आगे कहा, “अगर भारत इस समय पीछे हटता है, तो हम भी उस पर विचार करेंगे। हम किसी भी जवाबी कार्रवाई में दिलचस्पी नहीं रखते। हमारा उद्देश्य स्पष्ट है—हम वास्तव में शांति चाहते हैं।”

डार के इस बयान को पाकिस्तान की ओर से एक संभावित ‘डिप्लोमैटिक सरेंडर’ के संकेत के रूप में देखा जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब भारतीय सेना और वायुसेना ने सीमापार सटीक कार्रवाई कर कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने इशाक डार से की सीधी बातचीत, तनाव कम करने पर दिया जोर

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सीमा पर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइलों के ज़रिए हमले की बार-बार कोशिशें हो रही हैं, जिनका भारतीय सेना पूरी सटीकता और संयम के साथ जवाब दे रही है।

इसी बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार से सीधे संपर्क कर दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की अपील की। अमेरिकी विदेश विभाग के आधिकारिक बयान के अनुसार, अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान को सीधी बातचीत बहाल करने की सलाह दी है। विदेश मंत्री रुबियो ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस प्रकार के सैन्य तनाव को केवल संवाद और कूटनीति के ज़रिए ही कम किया जा सकता है।

पाकिस्तान ने की फिर से 26 जगहों पर हमले की कोशिश

शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से भारत के 26 स्थानों पर मिसाइल और ड्रोन के माध्यम से हमला करने का प्रयास किया गया। इसके जवाब में भारतीय सेना ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई की। सेना ने जानकारी दी कि पाकिस्तान ने जवाबी हमलों से खुद को बचाने के लिए अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में एयरस्पेस बंद नहीं किया और न ही नागरिक विमानों की उड़ानों पर रोक लगाई। यह रणनीति न सिर्फ खतरनाक थी, बल्कि इससे नागरिक सुरक्षा भी खतरे में पड़ी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी