न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रुपाली से विवाद को लेकर ‘अनुपमा’ छोड़ने की अफवाह पर बोले मनीष, इस एक्टर को आ रही मां की बहुत ज्यादा याद

एक्ट्रेस रुपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ सीरियल लॉकडाउन के दौरान शुरू हुआ था। तब से ही यह लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। यहां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 10 May 2025 1:12:20

2 News : रुपाली से विवाद को लेकर ‘अनुपमा’ छोड़ने की अफवाह पर बोले मनीष, इस एक्टर को आ रही मां की बहुत ज्यादा याद

एक्ट्रेस रुपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ सीरियल लॉकडाउन के दौरान शुरू हुआ था। तब से ही यह लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। यहां तक कि इसकी लोकप्रियता का आलम यह है कि अधिकतर समय टीआरपी में नं.1 शो रहा है। हालांकि पिछले कुछ समय से यह किसी न किसी कारण से विवाद में भी फंस जाता है। इसके कई कलाकार शो छोड़ चुके हैं। अब कहा जा रहा है कि ‘राघव’ का किरदार निभाने वाले एक्टर मनीष गोयल भी शो को टाटा-बाय-बाय कहने वाले हैं। इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि ‘अनुपमा’ में ‘राघव’ का रोल प्ले करने वाले मनीष को-एक्ट्रेस रुपाली के साथ मतभेदों के कारण शो छोड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं।

सूत्र ने बताया कि मनीष और रुपाली के बीच मतभेद हैं और यही वजह है कि वह शो छोड़ देंगे और फिर शो एक और लीप लेगा। बात बहुत ज्यादा बढ़ती देख मनीष को सामने आकर रुपाली के साथ मनमुटाव की अफवाहों का खंडन करना पड़ा। मनीष ने ऐसी अटकलों पर हंसते हुए कहा कि यह पूरी तरह से झूठ है। रुपाली और मेरी पहचान आज की नहीं है। मैं उन्हें तब से जानता हूं जब से मैं मुंबई आया हूं। यह चौथी बार है जब मैं उनके साथ काम कर रहा हूं। आम तौर पर, चिंगारी के बिना आग नहीं होती है लेकिन इस मामले में न तो चिंगारी है और न ही आग, मुझे नहीं पता कि लोग ऐसी बातें क्यों फैलाते हैं, यह झूठ है।

जहां तक शो छोड़ने की बात है, मेरे पास आज 6 सीन हैं और मैं पहले ही 4 सीन कर चुका हूं। वैसे मेरे कैरेक्टर राघव को हमेशा शो में एक कैमियो के रूप में प्लान किया गया था, जिसे लगभग 4 महीने काम करना था। इसमें से मैंने 3 महीने पूरे कर लिए हैं। जब किसी अभिनेता का कैमियो बढ़ाया जाता है, तो यह उनके लिए बहुत अच्छा काम करता है और अगर ऐसा नहीं होता है, तो भी ठीक है, आपको पहले से ही इसके बारे में इंफॉर्म किया गया था। तो हां, बस इतना ही। अभी तक नहीं छोड़ रहा हूं, लीप के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।

अली फजल ने लिखा, काश! मैंने तुम्हारे साथ वीडियो बनाए होते मां…

एक्टर अली फजल को काफी प्रतिभावान माना जाता है। बता दें 11 मई को मदर्स डे है और इससे पहले अली ने अपनी दिवंगत मां उज्मा सईद के नाम एक पोस्ट शेयर कर बचपन की सुनहरी यादों को ताजा किया है। अली की मां का 17 जून 2020 को निधन हो गया था। वह कई तरह की बीमारियों से जूझ रहीं थीं। अली ने शुक्रवार (9 मई) को इंस्टाग्राम पर बचपन की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की, जिसमें वे मां की गोद में बैठे हुए दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा, “आज मां की बहुत ज्यादा याद आ रही है।

मुझे सोशल मीडिया पर ज्यादा पोस्ट करना पसंद नहीं है, लेकिन फिर भी ये तस्वीर शेयर की। मुझे अफसोस है कि मैंने मां के साथ ज्यादा फोटो और वीडियो नहीं बनाए। काश! मैंने तुम्हारे साथ वीडियो बनाए होते मां। मुझे लगता है कि प्रकृति धीरे-धीरे पुरानी यादों को नई यादों से भर देती है ताकि पुरानी बातें धुंधली हो जाएं। कोई याद समय के साथ क्यों फीकी पड़ जाती है? समय कैसे चीजों को पुराना बना देता है? हमने अब तक जैसा समझा है, वो ही सही माना है। कोई भी व्यक्ति अपने विचारों को अलग रखकर नहीं सोचता।

जैसे ट्रेन में बैठकर आप बाहर पेड़ देखते हैं, जो बहुत तेजी से निकल जाते हैं, लेकिन वह गति, वह अहसास, आपके साथ रह जाता है। यह तेज गति एक क्वांटम फिजिक्स जैसा है, यह मौजूद भी है और नहीं भी। दूसरी तरफ समय अपना काम ठीक से नहीं करता। समय बीतता रहता है, लेकिन जख्म नहीं भरते। हम समय की इस सच्चाई से बचने के लिए कहानियां, नाटक जैसी चीजों का सहारा लेते हैं। अब कल्पना कीजिए कि कोई इंसान, जिसे आप छू सकते थे, वो अब सिर्फ एक 'गति' बन जाए, तो कैसा लगेगा। अगर आप मुझसे पूछें तो यह बहुत बुरा एहसास है। इस सोच में थेरेपी की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन अगर ध्यान से समझें तो इसमें गहराई है।” बता दें अली ने साल 2022 में एक्ट्रेस ऋचा चड्‌ढा के साथ शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी