न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-पाक तनाव पर खालिस्तानी पन्नू ने शुरू किया जहर उगलना, गुरुद्वारे पर ड्रोन अटैक का फर्जी दावा

भारत-पाक तनाव के बीच खालिस्तानी नेता पन्नू ने ननकाना साहिब पर ड्रोन हमले का झूठा दावा किया, जिसे पीआईबी फैक्ट चेक ने फर्जी करार दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 10 May 2025 11:20:12

भारत-पाक तनाव पर खालिस्तानी पन्नू ने शुरू किया जहर उगलना, गुरुद्वारे पर ड्रोन अटैक का फर्जी दावा

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच एक और मोर्चा सोशल मीडिया पर खुल गया है, जहां पाकिस्तान समर्थक लगातार फर्जी खबरों को वायरल कर रहे हैं। कभी खेत में लगी आग को हमला बताया जा रहा है, तो कभी वीडियो गेम के फुटेज को असली अटैक बताकर पेश किया जा रहा है। अब इस फर्जीवाड़े की कतार में खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू का नाम भी जुड़ गया है, जिसने भारत के खिलाफ एक नया झूठ फैलाने की कोशिश की है।

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि भारत ने पाकिस्तान में स्थित पवित्र स्थल ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन अटैक किया है, जहां गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था। हालांकि भारत सरकार की ओर से पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए फर्जी करार दिया है।

वीडियो में पन्नू यह कहते हुए दिखता है कि, “आज नरेंद्र मोदी की हिंदुस्तानी हुकूमत ने गुरु नानक के जन्म स्थान ननकाना साहिब पर ड्रोन हमले की कोशिश कर यह ऐलान कर दिया है कि वह गुरुनानक का नाम लेने वाले सिखों के खिलाफ जंग शुरू कर चुका है।” सिख फॉर जस्टिस संगठन का प्रमुख पन्नू इस तरह की बयानबाज़ी कर सिखों को भड़काने की असफल कोशिश कर रहा है, मगर उसकी पोल सोशल मीडिया पर ही खुलती जा रही है।

यह पहली बार नहीं है जब पन्नू ने भारत के खिलाफ ज़हर उगला हो या झूठे दावे किए हों। उसकी विश्वसनीयता पहले ही सवालों के घेरे में है। कनाडा में सरकार बदलने के बाद भी खालिस्तानी एजेंडा कमजोर पड़ चुका है। अब ये तत्व पाकिस्तान के सहारे अपने अलगाववादी इरादों को हवा देने में लगे हुए हैं।

इसी तरह के एक और फर्जी दावे में सोशल मीडिया पर यह भी प्रचार किया गया कि पाकिस्तान के कथित हमले के बाद हिमालयी क्षेत्र में तीन भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया है। लेकिन पीआईबी ने स्पष्ट किया कि वायरल की गई तस्वीर 2016 की है, जब भारतीय वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उसी पुरानी तस्वीर को गलत दावे के साथ फैलाया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी