न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान की Fateh-2 मिसाइल की रेंज क्या है? भारतीय मिसाइलों के मुकाबले कितनी घातक

पाकिस्तान की फतेह-2 मिसाइल की रेंज और भारतीय मिसाइलों के मुकाबले घातकता के बारे में जानें। पाकिस्तान ने भारत के तीन वायुसेना अड्डों पर हमले का दावा किया, जिसका जवाब भारत ने प्रभावी तरीके से दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 10 May 2025 10:24:02

पाकिस्तान की Fateh-2 मिसाइल की रेंज क्या है? भारतीय मिसाइलों के मुकाबले कितनी घातक

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच पाकिस्तान ने शनिवार को दावा किया कि भारत ने उसके तीन प्रमुख वायुसेना अड्डों पर मिसाइल हमले किए हैं। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ के अनुसार, भारतीय मिसाइलों ने रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस, चकवाल के मुरिद एयरबेस और झंग के रफीकी एयरबेस को निशाना बनाया। इस हमले के जवाब में पाकिस्तान ने फतेह-2 मिसाइल से भारतीय ठिकानों पर हमले की कोशिश की, लेकिन इसे सिरसा, हरियाणा में सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर निष्क्रिय कर दिया गया।

फतेह-2 एक गाइडेड रॉकेट प्रणाली है, जो फतेह-1 का उन्नत संस्करण है, जिसे पाकिस्तान ने दिसंबर 2021 में परीक्षण के बाद सेना में शामिल किया था।

विशेषताएँ:

रेंज: 250–400 Km

मारक क्षमता: पारंपरिक युद्ध सामग्री

गाइडेंस: इंटरशियल और सैटेलाइट नेविगेशन, अंतिम चरण में टर्मिनल गाइडेंस

सटीकता: सीईपी (Circular Error Probable) < 10 मीटर

लॉन्च प्लेटफॉर्म: मोबाइल लॉन्चर

भारत की मिसाइलों से तुलना में फतेह-2 कहां खड़ा है?

भारत की रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित मिसाइलें फतेह-2 की तुलना में तकनीकी रूप से कहीं अधिक घातक हैं।

पिनाका MBRL: इसकी रेंज 75 किमी है। यह एक गाइडेड रॉकेट है, जो तेज फायरिंग में सक्षम है।

प्रलय SRBM: इसकी रेंज 150–500 किमी है। यह सटीक हमले करती है।

ब्रह्मोस: इसकी रेंज 290–450 किमी है। यह एक सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल है, जो मल्टी-प्लेटफॉर्म वाली है और जमीन, समुद्र और हवाई हमले करने में सक्षम है।

अग्नि श्रृंखला: इसकी रेंज 700–5000+ किमी है, और यह परमाणु बम को भी लॉन्च करने में सक्षम है।

यह स्थिति 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में आतंकवादियों के ठिकानों पर किए गए सटीक हमलों के बाद उत्पन्न हुई है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

पाकिस्तान ने शुक्रवार को लगातार दूसरी रात जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 स्थानों पर ड्रोन हमले किए। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दुश्मन द्वारा किए गए हवाई अड्डों और एयरबेस सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर किए गए हमलों को विफल कर दिया गया।

पाकिस्तान का यह ताजा हमला उस समय हुआ जब एक दिन पहले ही भारत ने पाकिस्तानी सेना द्वारा ड्रोन और मिसाइल के जरिए भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले के प्रयासों को विफल कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब