न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें-सूर्यवंशी के गाने पर थिरके ये तीन हीरो, इमरान की इस फिल्म का ट्रेलर और अध्ययन सुमन का गाना

बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से मशहूर अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर एक्शन फिल्म 'सूर्यवंशी' का गाना 'आइला रे आइला' रिलीज कर दिया गया है। अक्षय ने इस गाने को खुद भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा,“यह किसी उत्सव से कम नहीं है जब सूर्यवंशी, सिंघम और सिम्बा एक साथ आ रहे हैं 'आइला रे आइला' सॉन्ग रिलीज हो गया है। 'सूर्यवंशी' को 5 नवंबर को रिलीज किया जाएगा, बैक टू सिनेमाज।” आपको बता दें कि 'आइला रे आइला' गाना वर्ष 2010 में रिलीज हुई अक्षय की

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Oct 2021 1:10:52

देखें-सूर्यवंशी के गाने पर थिरके ये तीन हीरो, इमरान की इस फिल्म का ट्रेलर और अध्ययन सुमन का गाना

बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से मशहूर अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर एक्शन फिल्म 'सूर्यवंशी' का गाना 'आइला रे आइला' रिलीज कर दिया गया है। अक्षय ने इस गाने को खुद भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा,“यह किसी उत्सव से कम नहीं है जब सूर्यवंशी, सिंघम और सिम्बा एक साथ आ रहे हैं 'आइला रे आइला' सॉन्ग रिलीज हो गया है। 'सूर्यवंशी' को 5 नवंबर को रिलीज किया जाएगा, बैक टू सिनेमाज।” आपको बता दें कि 'आइला रे आइला' गाना वर्ष 2010 में रिलीज हुई अक्षय की फिल्म 'खट्टा मीठा' का है जिसे रीक्रिएट किया गया है।

गाने को पॉपुलर सिंगर दलेर मेहंदी ने गाया है। इसे ओरिजिनली प्रीतम ने कम्पोज किया है और नितिन रायकवार ने लिखा है। रीक्रिएटेड वर्जन के म्यूजिक पर तनिष्क बागची ने काम किया है और लिरिक्स शब्बीर अहमद के हैं। गाने में अक्षय के साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह कॉप अवतार में डांस कर रहे हैं। 'सूर्यवंशी' का निर्देशन रोहित शेट्‌टी ने किया है। इसे दिवाली के एक दिन बाद करीब 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। कोरोनाकाल में सिनेमाघर बंद होने के कारण इसकी रिलीज डेट कई बार टली।

डिबुक : द कर्स इज रियल में निकिता दत्ता के साथ दिखेंगे इमरान हाशमी

अभिनेता इमरान हाशमी और निकिता दत्ता जल्द ही हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'डिबुक : द कर्स इज रियल' में नजर आएंगे। टीजर के एक दिन बाद इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर जबरदस्तज है और इसे देखकर आपको भी सिरहन पैदा हो सकती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि इमरान पत्नीि निकिता के साथ बेहद खूबसूरत घर में रहते हैं, जो किसी वेकेशन स्पॉाट जैसा है। सजावट के लिए निकिता एक एंटीक बॉक्स (डिबुक बॉक्स) को घर ले आती हैं और उसे खोल देती हैं।

उस बॉक्स में से बुरी आत्माएं आजाद हो जाती हैं, इसके बाद शुरू होता है डरावना खेल। मानव कौल भूत भगाने वाले ओझा तथा डेंजिल स्मिथ पादरी के किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन जय के ने किया है। इमरान डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म 29 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। यह मलयालम फिल्म 'एजरा' का हिंदी रीमेक है, जो साल 2017 में रिलीज हुई थी।

sooryavanshi,dybbuk,emran hashmi,Akshay Kumar,adhyayan suman,bekhudi,bollywood news in hindi

अध्ययन सुमन की फिल्म बेखुदी का गाना मेहरवां...रिलीज

नवोदित संगीत निर्देशक राहुल नायर ने एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन और एंजेल अभिनीत आगामी फिल्म "बेखुदी" के गीत 'मेहरवां' के लिए संगीत दिया है। यह गाना रिलीज कर दिया गया है। अध्ययन ने कहा कि मेहरवां, राहुल द्वारा बनाई गई और जुबिन नौटियाल की आवाज में एक महान रचना है। राहुल ने निस्संदेह एक अद्भुत काम किया है। आज के समय में, मुझे लगता है कि जहां अधिकांश गीतों में धुन गायब है वहीं मेहरवां एक ऐसा गीत है जो धुनों के पहलुओं पर खरा उतरता है।

मुझे लगता है कि यह इसे शानदार बनाता है जो सराहनीय है। मैं बहुत खुश था जब मेरे निर्माता ने मुझे यह गीत सुनाया और मुझे लगता है कि यह निश्चित रूप से काफी सुंदर गीत है। फिल्म "बेखुदी" में एक संपन्न व्यक्ति को एक काले अतीत वाली महिला से प्यार हो जाता है। फिल्म रोमांटिक थ्रिलर है। राहुल नायर ने फिल्म "एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर" के लिए बैकग्राउंड म्यूजिक दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर