न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शिल्पा शेट्टी की 14 साल बाद फिल्मों में वापसी, हंगामा-2 में परेश रावल बने हैं एक्ट्रेस के पति, बोलीं...

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी 14 साल बाद फिल्मों में लौट रही हैं। शिल्पा अंतिम बार डायरेक्टर अनुराग बासु की फिल्म लाइफ इन मेट्रो और अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 Jul 2021 7:22:42

शिल्पा शेट्टी की 14 साल बाद फिल्मों में वापसी, हंगामा-2 में परेश रावल बने हैं एक्ट्रेस के पति, बोलीं...

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी 14 साल बाद फिल्मों में लौट रही हैं। शिल्पा अंतिम बार डायरेक्टर अनुराग बासु की फिल्म लाइफ इन मेट्रो और अपने में नजर आई थीं। कॉमेडी से भरपूर हंगामा-2 शिल्पा की कमबैक मूवी है। खास बात ये है कि इस मूवी में शिल्पा एक्टर परेश रावल की पत्नी के रूप में नजर आएंगी। पूर्व में परेश ने शिल्पा के पिता का किरदार भी निभाया है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान शिल्पा ने कहा कि मुझे याद है कि मेरी 1-2 फिल्मों में परेशजी ने मेरे पिता का रोल किया है। हंगामा-2 में हम पति-पत्नी के किरदार में हैं। वो एक ऐसे पति के किरदार में हैं जो अपनी जवाब और खूबसूरत पत्नी से काफी बड़ा है। फिल्म में वे मुझसे कम से कम 15 साल बड़े हैं। वे हमेशा यह सोचते रहते हैं कि मेरा किसी कम उम्र के आदमी के साथ अफेयर चल रहा है।

Shilpa Shetty,actress shilpa shetty,paresh rawal,shilpa paresh,hungama-2 movie,meezan jaffery,bollywood news in hindi

हंगामा की तर्ज पर ही है दो परिवारों की कहानी

उल्लेखनीय है कि साल 2003 में आई फिल्म हंगामा डायरेक्टर प्रियदर्शन की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक हैं। इसमें कन्फ्यूजन, हंगामा और कॉमेडी का भरपूर डोज देखने को मिला था। इस बार भी कहानी दो परिवारों के बीच घूमेगी। इनकी नोक-झोंक में दर्शकों को भरपूर मजा आएगा। फिल्म में में तिवारी परिवार में शिल्पा व परेश हैं। कपूर परिवार में एक रिटायर्ड कर्नल है और उनके दो बेटे व पोते हैं। हंगामा तब शुरू होता है, जब एक छोटी बच्ची एक बच्चे के साथ घर के दरवाजे पर आती है।

शिल्पा को मिले थे हॉलीवुड से कई ऑफर लेकिन...

हंगामा-2 में मीजान जाफरी, प्रनिथा सुभाष, आशुतोष राणा, जॉनी लीवर और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी हैं। वीनस वर्ल्डवाइड इंटरटेनमेंट ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म 23 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इसमें मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी फिल्म का गाना चुरा के दिल मेरा...शिल्पा और मीजान के साथ रीक्रिएट किया गया है। यह फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में शिल्पा ने बताया था कि उन्हें हॉलीवुड से कई बड़े ऑफर मिले थे, लेकिन उन्होंने वे ठुकरा दिए। वे मुंबई से अमेरिका शिफ्ट नहीं होना चाहती थी। जब उनके बच्चे बड़े हो जाएंगे तब इस बारे में सोचेंगी। शिल्पा इन दिनों सुपर डांसर शो में जज की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका