न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख ने ‘जवान’ की टीम को स्पेशल स्टाइल में बोला थैंक्स, ‘किंग खान’ के लिए ऐसा बोलीं काजोल

बॉलीवुड के बादशाह और किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का जादू तीन दशक से बदस्तूर जारी है। उनकी फैन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Jul 2023 12:36:47

शाहरुख ने ‘जवान’ की टीम को स्पेशल स्टाइल में बोला थैंक्स, ‘किंग खान’ के लिए ऐसा बोलीं काजोल

बॉलीवुड के बादशाह और किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का जादू तीन दशक से बदस्तूर जारी है। उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है। शाहरुख 57 साल के हो चुके हैं लेकिन दर्शक आज भी उन्हें हीरो के रूप में देखना ही पसंद करते हैं। शाहरुख की हर फिल्म का टेस्ट अलग होता है और अपकमिंग मूवी ‘जवान’ भी अपवाद नहीं है। एटली के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी। शाहरुख ने हाल ही में फिल्म की पूरी टीम को स्पेशल अंदाज में थैंक्स बोला। उन्होंने इसके लिए सोशल मीडिया की मदद ली।

उन्होंने शुरुआत डायरेक्टर एटली के साथ की। शाहरुख ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, "सर, मॉस, यू आर द मैन। हर चीज के लिए आपका शुक्रिया। इस बात को सुनिश्चित करना कि एके मीर ने प्रिया के साथ अपने इनपुट जरूर दिए हो। लव यू ऑल।” फिर बारी आई साथी कलाकार विजय सेतुपति की। शाहरुख ने लिखा, "सर आपके साथ काम करना सम्मान की बात है। मुझे सेट पर थोड़ी-थोड़ी तमिल सिखाने और स्वादिष्ट भोजन खिलाने के लिए आपका धन्यवाद।”

शाहरुख ने कोरियोग्राफर के लिए लिखा, "शोभी मास्टर आपका शुक्रिया, मुझे एक कूल हीरो की तरह डांस करवाने के लिए। प्लीज अपनी पूरी टीम को मेरा प्यार दें, मैंने अपना बेस्ट ट्राई किया है।” कई शो में शाहरुख की मिमिक्री कर चुके कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को भी दिग्गज एक्टर ने सराहा। शाहरुख ने लिखा, "थैंक यू मेरी गुत्थी, तुम्हारे साथ इस जर्नी पर बहुत ही मजा आया। तुमने फिल्म में बहुत ही अच्छा काम किया है। लव यू।”

आपको बता दें कि सुनील ने कपिल शर्मा के शो में गुत्थी का किरदार कर खूब शौहरत हासिल की है। शाहरुख ने एक और साथी कलाकार के लिए लिखा, "थैंक यू योगी सर, आपके साथ काम करके बहुत ही मजा आया।” फिल्म में शाहरुख के अपोजिट साउथ सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा हैं। दीपिका पादुकोण ने भी कैमियो किया है।

shahrukh khan,jawan movie,kajol,dipika padukone,sunil grover,shahrukh kajol

...तो शाहरुख मुझ पर फोर्क से हमला कर देंगे : काजोल

काजोल और शाहरुख खान सबसे मशहूर ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं। असल जिंदगी में वे काफी अच्छे दोस्त हैं। इसके बावजूद वे लगातार टच में नहीं रहते। हाल ही में एक इंटरव्यू में काजोल ने यह खुलासा किया। काजोल ने माशबले इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि शाहरुख बहुत, बहुत अच्छे दोस्त हैं और मुझे लगता है कि मैं दिन-रात किसी भी समय उन्हें फोन कर सकती हूं। मैं इस फैक्ट के बारे में जानती हूं कि अगर मुझे कभी भी सुबह 3 बजे उन्हें फोन करना होता, तो वे मेरा फोन उठाते और इसका उल्टा भी होता है।

मैं उन्हें हर दिन ‘गुड मॉर्निंग’ का संदेश नहीं भेजती और न ही फूलों की तस्वीर भेजती हूं। काजोल ने हंसते हुए कहा कि अगर मैंने कभी कोशिश की तो शाहरुख मुझ पर एक अच्छे फोर्क से हमला कर देंगे। शाहरुख जब सेट पर आते हैं, तो उन्हें सेट पर सभी के सभी डायलॉग पता होते हैं। उल्लेखनीय है कि काजोल और शाहरुख अब तक बाजीगर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माई नेम इज खान और दिलवाले में साथ काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश