न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें-नुसरत की ‘जनहित में जारी’ का मोशन पोस्टर, हिना-अंगद की कैमेस्ट्री और ‘शिद्दत’ का पार्टी ट्रैक

एक्ट्रेस नुसरत भरुचा की आगामी फिल्म ‘जनहित में जारी’ होगी। इस कॉमेडी मूवी में नुसरत लीड रोल में दिखाई देंगी। ये उनके करियर की सबसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Sep 2021 6:12:30

देखें-नुसरत की ‘जनहित में जारी’ का मोशन पोस्टर, हिना-अंगद की कैमेस्ट्री और ‘शिद्दत’ का पार्टी ट्रैक

एक्ट्रेस नुसरत भरुचा की आगामी फिल्म ‘जनहित में जारी’ होगी। इस कॉमेडी मूवी में नुसरत लीड रोल में दिखाई देंगी। ये उनके करियर की सबसे अलग मूवी होने वाली है। आपको बता दें कि फिल्म के मेकर्स ने इसकी आधारिक घोषणा गुरुवार को कर दी है। इसका मोशन पोस्टर जारी किया गया। ‘ड्रीम गर्ल’ फेम राज शांडिल्य द्वारा लिखित इस फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक जय बंटू सिंह करेंगे।

निर्माताओं ने एक बयान में कहा, “प्यार का पंचनामा” सीरीज, “सोनू के टीटू की स्वीटी” और “छलांग” जैसी फिल्मों में एक्टिंग के लिए जानी जाने वाले नुसरत नई फिल्म में एक बहुत ही “अलग कैरेक्टर” निभाएंगी। इसकी शूटिंग मध्य प्रदेश के चंदेरी में गुरुवार से शुरू हो गई है। इस फिल्म में नुसरत के साथ अभिनेता अनु ढाका, अन्नू कपूर और परितोष त्रिपाठी अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं। नुसरत की हॉरर फिल्म ‘छोरी’, अक्षय कुमार अभिनीत ‘राम सेतु’ और सनी कौशल के साथ ‘हुरदंग’ भी पाइपलाइन में हैं।

हिना खान व अंगद बेटी का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज

एक्ट्रेस हिना खान एक नए म्यूजिक वीडियो में नेहा धूपिया के पति एक्टर अंगद बेदी के साथ नजर आने वाली हैं। इस वीडियो का टाइटल भी एकदम अलग हटके है। इसका टाइटल हैं- ‘मैं भी बर्बाद’। इस वीडियो को सारेगामा म्यूजिक ने गुरुवार को अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया। वीडियो रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गया था। मेकर्स ने हाल ही में इसका फर्स्ट लुक जारी किया था, जिसमें हिना बोल्ड अवतार में दिखी थीं। इसमें वे अनोखे रूप में भी दिखाई दे रही हैं। वे शायद पहली बार नोज रिंग पहने हुए हैं। साथ ही उनकी अलग हेयर स्टाइल, फैंसी एक्सेसरीज और स्मोकी आंखें नजर आ रही हैं। हिना ने कहा कि यह बहुत ही यूनिक प्रोजेक्ट है। एक एक्टर के रूप में मेरे लिए यह जरूरी है कि मैं अपने किरदार में ढल जाऊं। यदि स्क्रिप्ट मुझसे बोल्ड या बदमाश का रोल करने के लिए कहती है, तो मैं वैसा ही रोल करूंगी।

janhit mein jaari movie,nushrat bharucha,radhika madan,sunny kaushal,hina khan,angad bedi,shiddat,bollywood news in hindi

इस गाने पर जमकर थिरकें राधिका मदान व सनी कौशल

एक्ट्रेस राधिका मदान और अभिनेता सनी कौशल की अपकमिंग फिल्म शिद्दत की खूब चर्चा हो रही है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को डायरेक्टर कुणाल देशमुख ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 1 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। फिल्म की टीम प्रमोशन मे जुटी हुई है। इसके ट्रेलर और अब तक रिलीज हुए गानों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। आज मेकर्स ने पार्टी ट्रैक "बर्बादियां" भी जारी कर दिया। राधिका ने गाने के रिलीज होने की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी। गाने की एक छोटी सी झलक शेयर करते हुए राधिका ने कैप्शन में लिखा, "ये पार्टी नहीं रुकेगी क्योंकि #बर्बादियां तुमसे ही है। सॉन्ग आउट नाऊ।" गाने में राधिका और सनी जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने को सचेत टंडन और निकिता गांधी ने आवाज दी है। संगीत सचिन जिगर व बोल प्रिया सरैया के हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर