न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐसा रहा ‘सत्यमेव जयते 2’ का पहले दिन का हाल, अभी भी छाई है ‘सूर्यवंशी’, ‘अंतिम’ की स्क्रीनिंग पर जमा हुए सितारे

एक्टर जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते 2 गुरुवार (25 नवंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। जबरदस्त एक्शन से भरपूर इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Nov 2021 5:39:15

ऐसा रहा ‘सत्यमेव जयते 2’ का पहले दिन का हाल, अभी भी छाई है ‘सूर्यवंशी’, ‘अंतिम’ की स्क्रीनिंग पर जमा हुए सितारे

एक्टर जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते 2 गुरुवार (25 नवंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। जबरदस्त एक्शन से भरपूर इस फिल्म में एक, दो नहीं, बल्कि तीन जॉन दिखाई दे रहे हैं। जॉन ने पहली बार तीन किरदार निभाए हैं, जिनमें से एक पुलिस ऑफिसर और दूसरा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे विजिलांटे का है। तीसरा किरदार इन दोनों के पिता का है। सत्यमेव जयते 2 देशभर में 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। मिलाप जवेरी निर्देशित फिल्म मसाला एंटरटेनर के तौर पर पेश की गई है। फिल्म में दिव्या खोसला कुमार ने फीमेल लीड रोल निभाया है। इसकी पहले दिन की कमाई सामने आ गई है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सत्यमेव जयते 2 ने पहले दिन 3 करोड़ रुपए की कमाई की, लेकिन मेकर्स को इससे कहीं ज्यादा कलेक्शन की उम्मीद थी। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने यह आंकड़ा 3.50 करोड़ रुपए के आस-पास रखा है। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर में कोरोना वायरस के मामले कम होने के बाद महाराष्ट्र में सिनेमाघरों के फिर से खुलने पर अब इनमें फिल्में रिलीज की जाने लगी है। यह फिल्म गुरुवार यानी वर्किंग डे पर रिलीज हुई, जिस दिन कोई त्योहार या सार्वजनिक छुट्टी नहीं थी। वैसे फिल्में आम तौर पर शुक्रवार को रिलीज होती हैं जिसके बाद वीकेंड में जबरदस्त कलेक्शन देखा जाता है। माना जा रहा है कि शनिवार-रविवार को फिल्म अच्छा बिजनेस कर सकती है।

satyamev jayate 2 movie,sooryavanshi movie,antim : the final truth movie,bollywood news in hindi

अक्षय और कैटरीना की सूर्यवंशी अब तक कमा चुकी है…

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी 5 नवंबर को रिलीज हुई और तब से लेकर अभी तक इसकी बढ़िया कमाई का सिलसिला जारी है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सूर्यवंशी के 21वें दिन की कमाई का हिसाब बताया है। तरण ने अपने ट्वीट में बताया कि सूर्यवंशी ने बुधवार को 1.56 करोड़ रुपए की कमाई की। चौथे वीक के करीब पहुंच कर सूर्यवंशी की कमाई का कुल आंकड़ा 183.75 करोड़ तक पहुंच गया है।

इसने तीसरे सप्ताह के शुक्रवार को 3.26 करोड़, शनिवार को 3.77 करोड़, रविवार को 5.33 करोड़, सोमवार को 1.88 करोड़, मंगलवार को 1.70 करोड़, बुधवार को 1.56 करोड़ कमाए। सूर्यवंशी की कमाई वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में 300 करोड़ पूरी करने से केवल कुछ कदम दूर है। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयाबालन ने बताया की वर्ल्ड वाइड पहले वीक में 190.06 करोड़, दूसरे वीक में 66.66 करोड़, तीसरे वीक के बाद कुल कमाई 280.09 करोड़ तक पहुंच चुकी है। रोहित शेट्टी की यह फिल्म पूरी तरह से दर्शकों का मनोरंजन कर रही है।

satyamev jayate 2 movie,sooryavanshi movie,antim : the final truth movie,bollywood news in hindi

शुक्रवार को रिलीज हुई सलमान और आयुष की अंतिम : द फाइनल ट्रुथ

महेश मांजरेकर निर्देशित सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना स्टारर फिल्म ‘अंतिम : द फाइनल ट्रुथ’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। इसके साथ ही सलमान के फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया, जो उन्हें लंबे समय से बड़े पर्दे पर देखने के लिए तरस रहे थे। फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सदस्यों के लिए गुरुवार रात मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। स्क्रीनिंग में बी-टाउन से कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

इनमें सुनील शेट्टी, बॉबी देओल, दिशा पटानी, अहान शेट्टी, सई मांजरेकर, गौतम गुलाटी, एकता कपूर, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, लुलिया वंतुर, संगीता बिजलानी, जॉर्जिया एंड्रियानी, अरबाज खान, समीर सोनी, नीलम, सतीश कौशिक और अहान शेट्टी जैसे स्टार शामिल थे। आयुष की पत्नी अर्पिता खान शर्मा और सलमान की बहन अलविरा खान अपने पति अतुल अग्निहोत्री के साथ मौजूद थीं। फिल्म में सलमान पहली बार अपने बहनोई आयुष के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। सलमान जहां एक पुलिस वाले की भूमिका में हैं, वहीं आयुष गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर